सुप्रीम कोर्ट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में राज्य सरकार की हिस्सेदारी के मामले की सुनवाई अगस्त के अंतिम सप्ताह में निर्धारित की है। 26 और 27 जुलाई को अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए लगातार सूचीबद्ध रहे मामले पर समय के अभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। हालांकि, केंद्र सरकार ने अदालत से इस मामले पर मध्यस्थता करने का आग्रह किया था। राज्य सरकार के महाधिवक्ता ने केंद्र सरकार के आग्रह का विरोध किया और अदालत को बताया कि इस मामले में कई बार मध्यस्थता विफल हो…
Read MoreCategory: North Zone
सेब : ग्रेडिंग-पैकिंग केंद्रों का होगा निरीक्षण, 24 किलो से अधिक न हो वजन
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से तय किया गया 24 किलो वजन के हिसाब से सेब कारोबार करने के लिए ग्रेडिंग-पैकिंग केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। सरकार ने उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। सरकार ने बागवानों से भी मंडियों में 24 किलो से अधिक सेब एक पेटी में न भेजने और पेटी पर वजन अवश्य लिखने का आग्रह किया है। सेब उत्पादक क्षेत्रों में करीब 80 फीसदी सेब ग्रेडिंग-पैकिंग केंद्रों में पैक हो रहा है। सरकार…
Read Moreहिमाचल में बैंक खाते से आधार नहीं जोड़ने पर 13 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोकी
बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के 13,091 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी होने पर रोक लग गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन विद्यार्थियों को फिलहाल वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति राशि देने से इनकार कर दिया है। अनुसूचित जाति के प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से ने विद्यार्थी वंचित रह सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों के आधार नंबर जल्द बैंक खातों से जुड़वाने के निर्देश…
Read Moreचंडीगढ़-मनाली फोरलेन का निर्माण अब ऐसे डिज़ाइन में होगा कि बाढ का भी नहीं होगा कोई असर
उद्घाटन से पहले ही ब्यास नदी की बाढ़ की चपेट में आने से तबाह होने वाले चंडीगढ़-मनाली फोरलेन का निर्माण अब कुछ इस तरह किया जाएगा कि नदी के पानी सड़क तक पहुंच जाए तो भी उसका असर न पड़े। इसके लिए फोरलेन को अब एक नए डिजाइन में बनाया जाएगा। इसके लिए फोरलेन के विशेषज्ञों, मंत्रालय और प्रशासन के बीच नए डिजाइन को लेकर मंथन हो रहा है। इस प्रकार का डिजाइन तैयार करने के आदेश मंत्रालय ने जारी किए हैं कि एक तो फोरलेन को नदी से उचित…
Read Moreसरकार से किसान खफा, खाद के लिए काट रहे चक्कर, लौटना पड़ता खाली हाथ
प्रदेश में खाद की कमी से जूझ रहे किसान हाल ही में डेढ़ माह बाद पांवटा साहिब में खाद की खेप तो पहुंची लेकिन साढ़े तीन घंटे में स्टाॅक खत्म होते ही कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई किसान खाद पहुंचने की भनक लगते ही वाहन लेकर पहुंचे। इफ्को के बिक्री केंद्र के बाहर किसानों की लाइनें लग गईं। देखते ही देखते साढ़े तीन घंटे के भीतर खाद का स्टॉक खत्म हो गया। कई किसानों ने दो-दो बैग खरीदे तो कोई एक भी नहीं खरीद सका। किसानों बाइक…
Read Moreवाणिज्यिक प्रतिष्ठान मानदंडों का कड़ाई से करे पालन : मानसी सहाय
शिमला के मिडिल बाजार के हिमाचली रसोई रेस्तरां में हुए धमाके को श्रम एवं रोजगार विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति की जान चली गई थी, जबकि 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। श्रम विभाग को आशंका है कि यह घटना वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम में दिए गए प्रावधानों का पालन न करने के कारण हुई है। श्रम आयुक्त मानसी सहाय ने कहा कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 और इसके नियम 1972 के तहत आग और धुएं के मामले में निकासी से संबंधित मानदंडों…
Read Moreबर्फीले इलाकों में बिछेगी एंटी फ्रीज पाइपलाइन, माइनस 40 डिग्री में भी नहीं जमेगा पानी : मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश के बर्फीले इलाकों में एंटी फ्रीज पाइपलाइन बिछेगी, जिससे माइनस 40 डिग्री तापमान में भी पेयजल पाइपलाइन नहीं जमेगी। इससे प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। लेह लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में इन पाइपलाइन को बिछाया गया है। अब प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के भरमौर को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। इस परियोजना के लिए सरकार ने केंद्र से 34 करोड़…
Read Moreजम्मू कश्मीर में हिंसा का दौर खत्म…अब भाईचारे के युग की शुरुआत
जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर होने वाली हिंसा समाप्त हो गई है। अब प्रदेश में शांति और आपसी सौहार्द के युग की शुरुआत हुई है। ऐसे तत्व जो कश्मीर में बार-बार हिंसा का आह्वान करते हैं, उससे व्यापार और शैक्षिक माहौल खराब होता है। यह बात वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्लस्टर विश्वविद्यालय में सूफीवाद पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कही। सम्मेलन को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी संबोधित किया। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर अब हिंसा नहीं होती है। बंद की कॉल भी नहीं…
Read Moreतीन साल में लापता हुईं 9765 महिलाएं, राज्यसभा में दी गई जानकारी
महिला सुरक्षा को लेकर कानून तो बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें अमल में लाने की हकीकत केवल शोर शराबे में दबकर रह जाती है। इसका फायदा उठाकर दबंग बेटियों व महिलाओं पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर में 2019 से 2021 के दरम्यान 18 साल से कम और इससे ज्यादा आयु वाली 9765 महिलाएं लापता हुईं हैं। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। महिलाओं पर होने वाले अपराध रोकने को लेकर सरकारें तमाम तरह के दावे करती हैं,…
Read Moreडब्ल्यूएचओ ने किया संशोधन, अब कैंसर, हृदय और संक्रामक रोगों की दवाएं आवश्यक सूची में
मल्टीपल स्केलेरोसिस, कैंसर, संक्रामक रोगों और हृदय संबंधी रोगों के उपचार की दवाएं आवश्यक सूची में शामिल होंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आवश्यक दवाओं (ईएमएल) और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं (ईएमएलसी) की सूची में संशोधन कर इन सभी दवाओं को नई सूची में स्थान दिया है। सदस्य देशों के साथ इसे साझा करते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नई सूची का उद्देश्य स्पष्ट नैदानिक लाभ दिखाने वाली नवीन दवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाना है। डब्ल्यूएचओ समय-समय पर आवश्यक दवाओं की सूची में संशोधन कर इसे अपने सदस्य…
Read More