गांवों और कस्बों की पांच महीने तक नहीं बदलेंगी प्रशासनिक सीमाएं, अधिसूचना जारी

गांवों और कस्बों की पांच महीने तक नहीं बदलेंगी प्रशासनिक सीमाएं, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में गांवों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाएं अगले पांच महीने तक फ्रीज रहेंगी। जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों, विकास खंडों और वार्डों से भी छेड़खानी नहीं की जा सकेगी। जनगणना के पूरा होने तक इनकी हदों में फेरबदल नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार ने यह समय-सीमा एक जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ाई है, जबकि पहले यह एक जुलाई 2023 तक ही तय थी। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य में जनगणना-2021 का काम कोविड की वजह से काफी लेट हो गया है।…

Read More

आढ़तियों और लदानियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत, बागवानी मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान

आढ़तियों और लदानियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत, बागवानी मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान

प्रदेश सरकार की ओर से किलो के हिसाब से सेब की बिक्री को लेकर लागू किए कानून और 2 किलो की अवैध काट को बंद करने के आदेशों के बावजूद आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कड़ा संज्ञान लिया है। रविवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल और पराला में बागवानों से 2 किलो की अवैध काट के बाद बागवानी मंत्री ने अल्टीमेटम दिया है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि अब तक सरकार कानून तोड़ने…

Read More

लीबिया की जेल में फंसे 17 भारतीय छुड़ाए गए, जल्द होगी वापसी

लीबिया की जेल में फंसे 17 भारतीय छुड़ाए गए, जल्द होगी वापसी

बीते छह महीनों से लीबिया में फंसे 17 भारतीयों को शनिवार को त्रिपोली की जेल से रिहा करवाकर वहां के अवैध आप्रवासियों के बंदरगाह शिविर कार्यालय में पहुंचा दिया गया। बंदरगाह से इन भारतीयों को अब स्वदेश लाया जाएगा। इनमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के निवासी हैं। इन भारतीयों की रिहाई और सुरक्षित वापसी से प्रयास में जुटे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने रविवार को यह जानकारी दी। सांसद ने बताया कि पंजाब और दिल्ली के ट्रेवल एजेंटों ने इन 17 युवकों को इटली में आकर्षक नौकरी का झांसा…

Read More

अनुशासन सैन्य बलों की पहचान समझौता संभव नहीं : सुप्रीम कोर्ट

अनुशासन सैन्य बलों की पहचान समझौता संभव नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुशासन सैन्य बलों की अनिवार्य पहचान और सेवा की ऐसी शर्त है जिसपर कोई समझौता नहीं हो सकता। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने अनुमति से अधिक छुट्टी पर रहने के कारण सेवा से हटाए गए एक सैन्य कर्मी की याचिका खारिज करते हुए यह बात कही। याचिकाकर्ता ने सेना सेवा कोर में 1983 में मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद पर ज्वाइन किया था। 1998 में उसे 8 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच 39 दिन की छुट्टी स्वीकृत की गई।…

Read More

पीएम मोदी की एनडीए सांसदों के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर होगी चर्चा

पीएम मोदी की एनडीए सांसदों के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलेंगे। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए एनडीए सांसदों के 10 समूह बनाए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के सांसदों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ इन सांसदों की बैठक सोमवार शाम छह बजे महाराष्ट्र सदन में…

Read More

चम्बा जिला का तीसा अस्पताल हुआ सरकार की अनदेखी का शिकार

चम्बा जिला का तीसा अस्पताल हुआ सरकार की अनदेखी का शिकार

चंबा। उपमंडल चुराह के नागरिक अस्पताल तीसा में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी लोगों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। अस्पताल में एमडी, महिला रोग और सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञों के पद कई वर्षों से हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए, बल्कि जो विशेषज्ञ तैनात हैं, उनका तबादला भी दूसरे अस्पतालों में किया जा रहा है। ग्रामीणों में धर्म चंद, अनिल कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार, हंस राज, सीमा देवी, सरोज देवी, ऊमी देवी और शीला देवी ने…

Read More

बरसात के चलते 211 पेयजल और सिंचाई योजनाएं हुई प्रभावित, 35.08 करोड़ का नुकसान

नूरपुर (कांगड़ा)। इस बार जुलाई माह में ही भारी बरसात के चलते जल शक्ति विभाग के नूरपुर सर्किल में करोड़ों रुपये की चपत लगी है। भारी बारिश के चलते नूरपुर सर्किल की लगभग 211 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई है। इसके चलते इस बरसात में जल शक्ति विभाग को करीब 35.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभागीय जानकारी के अनुसार जलशक्ति विभाग के नूरपुर वृत के अंर्तगत पड़ने वाले नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा और जवाली मंडलों की 211 स्कीमों में से 148 स्कीमें पेयजल की है, जबकि 61 सिंचाई…

Read More

प्रदेश हाईकोर्ट के तीन नए जजों को आज शपथ दिलाएंगे राज्यपाल

प्रदेश हाईकोर्ट के तीन नए जजों को आज शपथ दिलाएंगे राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को राजभवन में हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाले तीन जजों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद अब जजों की कुल संख्या 12 हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश समेत कुल स्वीकृत 17 पदों में से अभी भी पांच पद खाली चल रहे हैं। हाईकोर्ट में जुलाई 2023 तक कुल 94,627 लंबित मामलों के निपटारे की जिम्मेवारी अभी 12 जजों पर ही निर्भर रहेगी। इससे पहले हाईकोर्ट से न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर और न्यायाधीश अनूप चिटकारा…

Read More

देशभर में चार-पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में चार-पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश, बादल फटने और नदी-नालों में उफान से तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। खेत और बगीचे बह गए हैं और सड़कें टूटीं हैं। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। राजोरी, सांबा व पुंछ में भी नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते कई पुल बह जाने से जम्मू से पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक बेहाल है। वहीं,  उत्तराखंड…

Read More

देश में समान नागरिक संहिता पर मिले एक करोड़ से ज्यादा सुझाव : कानून मंत्री :

देश में समान नागरिक संहिता पर मिले एक करोड़ से ज्यादा सुझाव : कानून मंत्री :

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक करोड़ से ज्याद सुझाव मिले हैं। विधि राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा, आखिर दिन तक आयोग को यूसीसी पर एक करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले। आयोग अब इन सुझावों का अध्ययन करेगा, जिसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। मेघवाल ने कहा, सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति के सुझाव को सुनने को तैयार रही है। यही वजह है कि सुझाव आमंत्रण की मियाद को इसी वजह से 28 जुलाई तक बढ़ाया गया था। हालांकि, अब आयोग इसे और आगे नहीं बढ़ाना चाहता…

Read More