आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बल मुस्तैदी के साथ फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। इससे पहले शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद भारतीय सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त…

Read More

एक जून से जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल हो जाएगा महंगा, आदेश जारी

जम्मू प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। अब एक जून से पेट्रोल दो और डीजल एक रुपये महंगा मिलेगा। सरकार की ओर से शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया गया। जम्मू में मौजूदा पेट्रोल 70.04 पैसे और डीजल 62.08 पैसे बिक रहा है। आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर पहले से 24 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी के अलावा सेस (सड़क आदि टैक्स) टैक्स में पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये टैक्स लगाया जा रहा है। नई दरें लागू होने…

Read More

बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार

जम्मू जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। सुरक्षाबलों ने बीरवाह के एक शीर्ष लश्कर मददगार वसीम गनी सहित चार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार अपने आकाओं के लिए रहने का प्रबंध करते थे। साथ ही संवेदनशील सूचनाएं लश्कर तक पहुंचाते थे। आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी ये सहयोग करते थे। इनसे पूछताछ में आतंकी संगठनों की गतिविधियों और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा…

Read More

आतंकी शिविरों में संक्रमण, कश्मीरी दहशतगर्द हो सकते हैं शिकार

जम्मू पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संचालित आतंकी कैंपों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है। इसके चलते वहां प्रशिक्षण ले रहे कश्मीरी दहशतगर्द चपेट में आ सकते हैं और कुछ की मौत भी हो सकती है। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक दिलबाग सिंह ने कही है। दिलबाग सिंह ने एक फोन काल का हवाला देते हुए आशंका जताई कि हताश आतंकवादी घुसपैठ करने और घाटी में घातक वायरस को फैलाने की कोशिश करेंगे। डीजीपी का यह बयान खुफिया एजेंसियों के उस रहस्योद्घाटन के बाद आया है जिसमें…

Read More

बालाकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली यह गोलाबारी करीब 1.40 घंट जारी रही। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8.20 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट सेक्टर में सेना की पोस्ट क्यों-क्यों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना के सतर्क जवानों…

Read More

मंदिर पर फेंका पेट्रोल बम, वारदात के पीछे साजिश का अंदेशा

श्रीनगर शहर के बादामबाड़ी इलाके में रविवार की देर रात अवांछनीय तत्वों ने अमर कौल मंदिर में पेट्रोल बम से हमला किया। इससे मंदिर के कुछ इलाके में आग लग गई। हालांकि, किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने सूचना के बाद पहुंचकर लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना पिछले कई वर्षों बाद सामने…

Read More

टॉप 10 आतंकी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर, मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी

जम्मू हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में एक बार फिर कमर कस ली है। दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियों ने मोस्ट वांटेड टॉप-10 आतंकियों की एक सूची जारी की है जो अगला निशाना हैं। इस सूची में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम), लश्कर ए ताइबा (एलईटी) और जैश ए मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी शामिल हैं। मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में टॉप-3 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। इनमें सबसे ऊपर पिछले सप्ताह नायकू के खात्मे के बाद हिजबुल की कमान संभालने वाला डॉ. सैफुल्ला मीर उर्फ…

Read More

खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के मिले इनपुट, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षाबल

जम्मू  : रमजान का 17वां दिन, जो जंग ए बद्र की लड़ाई का दिन भी है। इसी दिन आतंकवादियों ने पिछले कुछ वर्षों से घाटी में सुरक्षाबलों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इसी को लेकर खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इनपुट के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले चार महीनों में,…

Read More

ट्रेनों से आज जम्मू-कश्मीर लौटेंगे हजारों लोग, जांच के बाद गृह जिलों को भेजे जाएंगे

जम्मू विशेष ट्रेनों में सफर कर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख लौट रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए। मंगलवार को पहली ट्रेन सुबह करीब साढ़े चार बजे और दूसरी सुबह करीब आठ बजे पहुंचने की संभावना है। करीब चार दिन से रेलवे स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं और सोमवार को प्रशासन और स्वास्थ्य…

Read More

संघर्षविराम का उल्लंघन, बौखलाए पाकिस्तान ने बरसाए गोले, बीएसएफ ने दिया माकूल जवाब

जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के इन नापाक मंसबूों को नेस्तनाबूद कर रही है। कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात से आज सुबह तक गोले बरसाए। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर रविवार को मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में सेना की अग्रिम…

Read More