श्रीनगर हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में घाटी में तीसरे दिन भी मोबाइल तथा मोबाइल इंटरनेट ठप सेवाएं ठप रहीं। इसके साथ ही सड़कों पर प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी में शुक्रवार को कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध रहे। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके, पुलवामा तथा आस पास के इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगे हैं और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए पहले से…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
नहीं मिली अनुमति, पांच दूल्हों ने सड़क किनारे रचाई शादी
पठानकोट ( पंजाब) लॉकडाउन के बीच दुनिया भर में अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। एक अजीब किस्सा पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर बुधवार देर शाम देखने को मिला। यहां पंजाब और हरियाणा से आए 5 दूल्हों को पूरा दिन लखनपुर नाके के पास सड़क पर बिताना पड़ा। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। हालांकि देर शाम सड़क पर ही वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में अदा कर दूल्हे-दुल्हनों को अपने घर ले गए। वहीं कुछ लोग इस पर चुटकियां लेते नजर आए तो कुछ ने प्रशासन को कोसा।…
Read Moreआतंकी रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का अभियान होगा और तेज
जम्मू आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कश्मीर सरगना रियाज नायकू का मारा जाना पुलिस, सेना और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि इससे जवानों का हौसला बढ़ा है। कश्मीर में हर एक छोटी-बड़ी आतंकी साजिश रियाज नायकू ही रचता था। अब उसके खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का अभियान और तेज होगा। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर में अपना बेस बनाना चाहते हैं लेकिन इस वर्ष और उसके पहले के वर्षों में बड़े स्तर पर आतंकियों को जिंदा पकड़ा…
Read Moreमोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू और उसके साथी आतंकी को सेना के जवानों ने 40 किलो आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया
जम्मू सेना ने हंदवाड़ा के अपने वीर जवानों की शहादत का तीन दिन बाद बदला ले ही लिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपोरा गांव में बुधवार दोपहर तक करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर रियाज नायकू मार गिराया गया। सेना ने सुरंग में छिपे नायकू और उसके साथी आतंकी को तकरीबन 40 किलो आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया।12 लाख का इनामी नायकू मोस्ट वांटेड आतंकियों की ए प्लस प्लस श्रेणी में शामिल था। इसके अलावा पुलवामा के ही शरसाली गांव में एक अन्य मुठभेड़…
Read Moreगणित के अध्यापक आतंकी नायकू का सेना के जवानों ने बिगाड़ा गणित
जम्मू जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के बेगपुरा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को आज सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की जिसके बाद घंटों चली मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी आतंकी रियाज नायकू को ढेर कर दिया। रियाज पहले गणित विषय का अध्यापक था जिसने बाद में बंदूक थाम ली। कुछ समय पहले बारामुला जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित करने और उत्तरी कश्मीर में आतंक का ग्राफ गिरने से बौखलाए आतंकी संगठनों के आकाओं ने एक बार फिर से रणनीति में बदलाव किया था।…
Read Moreएलओसी पर 200 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में, एक महीना सेना के लिए होगा कड़ी चुनौती वाला
जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में अगला एक महीना सेना के लिए कड़ी चुनौती वाला होगा। बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामुला में पड़ी बर्फ अब पिघलने लगी है। आतंकियों के घुसपैठ के रूट साफ होने लगे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। दरअसल, कश्मीर में नवंबर महीने में बर्फ पड़ना शुरू होती है। जनवरी तक काफी बर्फ पड़ जाती है। आतंकियों के लिए बर्फ में घुसपैठ करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में यह बर्फ पिघलने लगती है। तब कुछ जगहों पर फेंसिंग टूटी होती है।…
Read Moreआतंकियों के निशाने पर रहे हैं वरिष्ठ सैन्य अफसर
श्रीनगर कश्मीर घाटी में सेना के वरिष्ठ अधिकारी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। रविवार को 21 आरआर के कमांडिंग अफसर कर्नल आशुतोष शर्मा आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। इससे पहले वर्ष 2015 में कुपवाड़ा में ही 41 आरआर के सीओ संतोष महादिक शहीद हुए थे। वर्ष 2015 में ही 42 आरआर के कर्नल एमएम राय पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जंग में 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का दो दशकों में कर्तव्य के निर्वहन में शानदार…
Read Moreकोविड-19 के खिलाफ लंबी चलेगी जंग, अपने और राज्य की भलाई के लिए जिम्मेदारी निभाएं लोग : डीजीपी दिनकर गुप्ता
चंडीगढ़ कोविड-19 के खिलाफ शुरू हुई जंग में पंजाब के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा है कि यह लड़ाई काफी लंबी चलेगी, इसलिए सूबे के लोग अपने और अपने राज्य की भलाई के लिए एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाएं। एक साक्षात्कार में डीजीपी ने कहा कि राज्य पुलिस कर्फ्यू और लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सारे प्रयास कर रही है और आम लोगों पर सख्ती करना उसका उद्देश्य नहीं हैं। लोगों को खुद ही अपनी जिम्मेदारी समझते…
Read Moreउत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकवादी भी मारे गए
जम्मू उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं। फिलहाल फायरिंग रूक गई है, सुरक्षाबलों ने इलाके…
Read Moreपुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
जम्मू दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। बता दें कि आज यानी कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं…
Read More