जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से घुसपैठ के इनपुट मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके हीरानगर के साथ ही धर्मनगरी कटड़ा में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें सभी नदी-नालों को खंगाला गया। आतंकियों के कश्मीर तक पैदल जाने वाले पुराने रूट पर भी कड़ी घेराबंदी कर तलाशी ली गई। इसमें ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर रविवार रात से सोमवार सुबह लगभग नौ बजे तक यातायात रोक दिया गया था। हालांकि इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
कश्मीर में मिले 22 और कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 546
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले आने का सिलसिला जारी है। आज यानी कि सोमवार को कश्मीर में 22 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 546 हो गई है। इसमें जम्मू से 58 और कश्मीर संभाग से 488 मामले हैं। अबतक प्रदेश में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों में छह कश्मीर व एक जम्मू संभाग का है। वहीं अब तक 164 मरीज स्वस्थ हो चुके है
Read Moreसुरक्षाबलों ने अप्रैल में 26 और इस साल 58 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर किए गए हैं। पिछले करीब 24 घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकी मार गिराए। अगर बात करें अप्रैल महीने की तो जवान 26 आतंकियों को मार गिराने में सफल रहे हैं। कुल मिलाकर घाटी में तैनात जवान आतंकियों के लिए काल साबित हो रहे हैं। रविवार रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुलगाम में एक इमारत के अंदर कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर सेना ने आतंकियों को घेर…
Read Moreमहबूबा मुफ्ती को राहत नहीं, 28 और लोगों से हटा पीएसए
जम्मू जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केन्द्र शासित प्रदेश और उससे बाहर जेलों में बंद 28 लोगों से पीएसए हटा दिया है। प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक जिन लोगों के ऊपर से पीएसए हटाया गया है उनमें कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि पीडीपी प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर तथा पूर्व मंत्री नईम अख्तर को अब भी राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से…
Read Moreपुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर, एक मददगार भी मारा गया
जम्म्-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके…
Read Moreलॉकडाउन : आतंकी हमले बढ़े, 13 दिन में 10 जवान शहीद और 18 दहशतगर्द ढेर
जम्मू पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंद रहे कश्मीर में छह महीनों के दौरान सुरक्षाबलों को इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना लॉकडाउन के 28 दिन में उठाना पड़ा है। 25 मार्च से लगे लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में लगे सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 वारदातें हुई हैं। पिछले तेरह दिनों में कश्मीर घाटी में आतंकी हमलों में 10 जवान शहीद हुए। हालांकि इस अवधि में 18 आतंकी भी मारे गए हैं। दूसरी…
Read Moreएक ही गांव में 40 संक्रमित, सभी 400 ग्रामीण क्वारंटीन
श्रीनगर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर इलाके के डांगर गांव में अब तक 41 लोग संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को क्वारंटीन कर दिया है। गांव में 36 संक्रमित लोग ऐसे हैं जो कोरोना से मरने वालों के रिश्तेदार या दोस्त आदि हैं। प्रशासन लगातार कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहा है। बांदीपोरा जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा 91 संक्रमित मामले हैं। एसडीएम सुंबल ने बताया कि गांव की आबादी करीब 400 है। इनमें से आधे के करीब लोग पहले से ही प्रशासन द्वारा स्थापित…
Read Moreसुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, अभियान जारी
शोपियां जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके के मेलहूरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी…
Read Moreसुरक्षा बलों ने चार ओजीडब्ल्यू को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद किए बरामद
जम्मू कश्मीर घाटी में सोमवार को सुरक्षा बलों ने चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनमें दो जैश ए मोहम्मद और दो लश्कर ए तैयबा के हैं। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पिस्टल तथा दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स तथा 178 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से वाचि पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की…
Read Moreशिक्षा संस्थानों को छोड़ 20 से खुलेंगे बाकी सभी दफ्तर, आदेश जारी
जम्मू लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोलने का आदेश जारी हो गया है। शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान 3 मई तक बंद रहेंगे लेकिन बाकी सभी कार्यालय कोरोना रोकथाम का एहतियात बरतते हुए अपना कामकाज करेंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने 25 मार्च और 15 अप्रैल के आदेश में संशोधन कर नया सरकारी आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभाग बिना पूरे स्टाफ के साथ काम करेंगे। वन, वन्य जीव, वनों में अग्निशमन, पेट्रोलिंग और पौधों की सिंचाई की ड्यूटी के कर्मी रुटीन…
Read More