जम्मू पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शनिवार को पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा के घर पहुंची और उनके परिजनों से मुलाकात की। वह लगभग एक घंटे तक वहां रहीं। वाहिद फिलहाल आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में एनआईए की गिरफ्त में हैं। वाहिद डीडीसी चुनाव में पीएजीडी के उम्मीदवार हैं। इस दौरान पीडीपी के वरिष्ठ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महबूबा ने पाटी कार्यकर्ताओं से वाहिद की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करने से परहेज…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ बुलंद की आवाज कहा- हम हिंदुस्तान के साथ
श्रीनगर श्रीनगर के शेर ए कश्मीर पार्क के पास वीरवार को सेंटर फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बैनर तले कश्मीरी युवाओं ने 26/11 के हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही कहा कि कश्मीर का युवा कभी बंदूक उठाने के हक में नहीं है, हमेशा हिंदुस्तान के साथ खड़ा है। संस्था के अध्यक्ष जुनैद मीर ने कहा कि जिस तरह से 26/11 को पाकिस्तान के दहशतगर्दों ने मुंबई में 168 लोगों को मौत के घाट उतारा उसी तरह वही दहशतगर्द यहां कश्मीर…
Read Moreडीडीसी चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, कड़ी सुरक्षा में 43 सीटों पर मतदान कल
जम्मू केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पहली बार होने जा रहे जिला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा। कल शाम पांच बजे पहले चरण के लिए चुनावी शोर थम गया है। प्रशासनिक स्तर पर मतदान सफल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्म्ड पुलिस, सीआरपीएफ के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से पुलिस बल की 165 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती मतदान केंद्रों व इसके आसपास के अलावा उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया करवाने में कर दी गई है।…
Read Moreपीडीपी युवा विंग प्रमुख वाहिद पारा गिरफ्तार, महबूबा बोलीं- बेगुनाह है
नई दिल्ली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की युवा शाखा के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा को वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव के दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया। एनआईए आतंकियों के साथ संलिप्तता को लेकर पारा से सोमवार से पूछताछ कर रही थी। हाल ही में उसने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए दक्षिण कश्मीर में पुलवामा से अपना नामांकन कराया था। पारा दक्षिण कश्मीर खासकर आतंकवादग्रस्त पुलवामा में पीडीपी…
Read Moreसेना के लिए लाभदायक साबित होगा डॉप्लर रडार
श्रीनगर लेह में मौसम विभाग का बुनियादी ढांचा उन्नत किया जा रहा है। यहां शीघ्र ही डॉप्लर रडार लगाया जा रहा है। सेना के हर मूवमेंट को इससे लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पूरे लद्दाख में 10 नई मौसम वेधशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार हर कोने से सही डाटा मिलने से मौसम की सटीक भविष्यवाणी से फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने के लिए लेह में मौसम विभाग द्वारा पूर्ण रूप से सेटअप किया जा रहा…
Read Moreफारूक अब्दुल्ला का घर सरकारी जमीन पर, उमर ने खारिज किए आरोप
जम्मू रोशनी एक्ट के लाभार्थियों और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की सूची जारी होने पर बड़ा खुलासा हुआ है। सियासी दलों के कार्यालयों के बाद अब जम्मू-कश्मीर के बड़े नेताओं के निजी आवास भी सरकारी जमीन पर होने की बात सामने आई है। जम्मू मंडलायुक्त की ओर मंगलवार जारी सूची में नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के जम्मू स्थित आवास को भी सरकारी जमीन पर बना बताया गया है। बाहु तहसील के सुंजवां क्षेत्र में यह…
Read Moreभारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
जम्मू/श्रीनगर कश्मीर घाटी समेत प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाके में मध्यम और अनंतनाग, बारामुला, कुलगाम, बांदीपोरा और गांदरबल में हल्के हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के निर्देश…
Read Moreसेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया, माछिल में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
श्रीनगर/कुपवाड़ा/सांबा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के निकट रिगाल इलाके में पाकिस्तानी सुरंग मिलने के एक दिन बाद ही सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)ने सीमावर्ती गांव चक फकीरा में एक घुसपैठिए को मार गिराया। दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रविवार की शाम सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा सूत्रों से के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे सांबा जिले के चक फकीरा की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिया जीरो लाइन को पार कर…
Read Moreपाकिस्तान ने शुरू की ड्रोन से हथियारों की सप्लाई, स्लीपर सेल सक्रिय
जम्मू जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा के पास वीरवार को मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों से बरामद हथियारों के जखीरे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चार आतंकियों का 11 राइफल, 26 ग्रेनेड और 6 यूबीजीएल के साथ सीमापार से घुसपैठ करना मुश्किल माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन से पहले हथियार सीमा के इस तरफ गिराए गए उसके बाद बॉर्डर इलाके में सक्रिय स्लीपर सेल के माध्यम से इन्हें दहशतगर्दों के हाथों में पहुंचाया गया। हालांकि, एनआईए समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां…
Read Moreविस्फोटक और हथियार बनाने की ट्रेनिंग लेकर दिल्ली आए थे संदिग्ध आतंकी
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी अब्दुल लतीफ मीर व मो.अशरफ खटाना देवबंद, यूपी में हथियार चलाने व विस्फोटक बनाने आदि की ट्रेनिंग ले चुके हैं। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला था कि ये ट्रेनिंग लेने के लिए देवबंद जाने वाले थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे देवबंद समेत कई जगहों पर काफी दिन रुके थे। उनके साथ जम्मू कश्मीर के चार और युवक पाकिस्तान जाना चाहते थे। पिछले महीने भी इन्होंने जम्मू कश्मीर बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश की…
Read More