आतंकियों को सुरक्षा बलों ने नहीं दिया संभलने का मौका,  जवान तुरंत आए हरकत में

आतंकियों को सुरक्षा बलों ने नहीं दिया संभलने का मौका   जवान तुरंत आए हरकत में

जम्मू चावल के ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहे आतंकियों को भागने का मौका सुरक्षाबलों ने नहीं दिया। चेकिंग के दौरान चालक के भागने के बाद तुरंत जवान हरकत में आए और फायरिंग शुरू हुई। इस दौरान जवानों ने ग्रेनेड दागकर आतंकियों के भागने का मंसूबा पूरा नहीं होने दिया। इससे पहले जनवरी माह में दहशतगर्द ट्रक में सवार होकर घाटी की ओर जा रहे थे। जब सुरक्षाबलों ने तलाशी लेने पर ट्रक का केबिन खोला तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जब तक जवान जवाबी कार्रवाई करते वह…

Read More

मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में यह मुठभेड़ हुई है। वाहनों की चेकिंग के समय एक ट्रक में आए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर सुबह पांच बजे फायरिंग कर दी। फायरिंग करते ही ट्रक में मौजूद आतंकी जंगल की और भाग निकले। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।  

Read More

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बन टोल प्लाजा के पास मुठभेड़, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बन टोल प्लाजा के पास मुठभेड़, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

जम्मू जम्मू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बन टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ के चलते नगरौटा में सरक्षा-व्यवस्था चौकस कर दी गई है और साथ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है।  

Read More

कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1600 पार, 572 नए मामले

कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1600 पार, 572 नए मामले

जम्मू प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 572 नए मामले आए। जम्मू संभाग से 191 और कश्मीर से 381 नए मामलों की पुष्टि शाम पांच बजे तक हुई। जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर में चार मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1604 पर पहुंच गई है। नए मामलों के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में कुल मामलों की संख्या 103581 पर पहुंच गई है।…

Read More

सीबीआई केस दर्ज, जांच के घेरे में वरिष्ठ आईएएस भी

सीबीआई केस दर्ज, जांच के घेरे में वरिष्ठ आईएएस भी

नई दिल्ली/जम्मू जम्मू-कश्मीर में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन कब्जाने के मामले में सीबीआई ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में केंद्रीय सचिव स्तर के एक अधिकारी भी संदेह के घेरे में है। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जम्मू और सांबा जिलों में जमीन हड़पने के मामलों की जांच कर रही है। इससे पहले राज्य सतर्कता आयोग इनकी जांच कर रहा था। अधिकारियों ने बताया, जम्मू जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रोशनी कानून के प्रावधानों की जान-बूझकर अनदेखी करते हुए अवैध कब्जाधारकों को…

Read More

डीडीसी चुनावः पाकिस्तान को बुलेट का जवाब बैलेट से देने की तैयारी

डीडीसी चुनावः पाकिस्तान को बुलेट का जवाब बैलेट से देने की तैयारी

जम्मू आतंकवाद प्रभावित कश्मीर तथा सीमावर्ती जिले के लोगों ने जम्मू-कश्मीर में अशांति तथा आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान को बुलेट का जवाब बैलेट से देने की तैयारी की है। डीडीसी चुनाव में हिस्सेदारी के लिए इन इलाकों के लोगों ने भारी संख्या में अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में हो रहे पहले चुनाव में गांव की सरकार अपनी मर्जी से चुनने और विकास कार्यों में भागीदारी के लिए लोग बेकरार हैं। कुल 57.64 लाख मतदाता आठ चरणों में होने…

Read More

हाईकोर्ट ने सरकारी बंगले-आवास खाली कराने पर छह सप्ताह में मांगी अंतिम रिपोर्ट

हाईकोर्ट ने सरकारी बंगले-आवास खाली कराने पर छह सप्ताह में मांगी अंतिम रिपोर्ट

जम्मू जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकारी बंगलों से अवैध कब्जा हटाने के मामले में प्रदेश सरकार को अंतिम मौका देते हुए छह सप्ताह के भीतर आदेश की अनुपालना रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इन सरकारी बंगलों में कई पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, सेवानिवृत्त आईएएस अफसरों अवैध रूप से रह रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस्टेट विभाग में ए, बी और सी टाइप का आवास भी इन लोगों के कब्जे में हैं। जम्मू और श्रीनगर दोनों में ही ऐसा है। जस्टिस अली मोहम्मद मागरे के समक्ष याचिका दायर…

Read More

पाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

पाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

श्रीनगर कश्मीर घाटी से सटी एलओसी के उस पार पाकिस्तान में बने आतंकियों के लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय हो गए हैं। करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने अपने आतंकी कमांडरों को निर्देश जारी किए हैं कि बर्फबारी के चलते इनफिल्ट्रेशन पासिस बंद होने से पहले आतंकियों को घाटी में धकेलने की कोशिशों में तेजी लाई जाए। बीएसएफ के एडीजी सुरिंदर पवार ने कहा कि इनपुट के अनुसार वर्तमान में करीब 250 से 300 आतंकी…

Read More

शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

शोपियां दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह मुठभेड़ शोपियां के कुटपुरा इलाके में चल रही है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजरा है… बता दें कि पुलिस और सेना ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर कीरनी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया था। इस दौरान बड़ी मात्रा में गोलाबारूद और हथियार बरामद हुए थे। एसएसपी रमेश अंगराल, एएसपी खालिद अमीन और डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा ने पत्रकारों को बताया था कि…

Read More

जम्मू में सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

जम्मू में सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

जम्मू अनुच्छेद  370 हटने के करीब चौदह महीनों बाद जम्मू में इसी मुद्दे पर फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली के लिए फारूक अब्दुल्ला की अगुवाई में बने गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को सत्तारूढ़ भाजपा भी मैदान में उतर आई है। जम्मू में शनिवार को हो रही गुपकार गठबंधन की बैठक के लिए तीन पूर्व मुख्यमंत्री कश्मीर से जम्मू पहुंच गए हैं। महबूबा मुफ्ती के बाद शुक्रवार को फारूक और उमर अब्दुल्ला के जम्मू पहुंचते ही जम्मू में सियासी पारा चढ़ गया…

Read More