घाटी में बढ़ी सियासी हलचल

घाटी में बढ़ी सियासी हलचल

जम्मू जम्मू में गुपकार गठबंधन की बैठक को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वीरवार को जम्मू पहुंचने के बाद शुक्रवार को नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और नेकां के उपप्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंच रहे हैं। दोनों बड़े नेता शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में पार्टी मुख्यालय में दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। दोनों नेता अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद एक साल से भी अधिक समय बाद जम्मू आ रहे हैं। इससे पार्टी गतिविधियों…

Read More

पंजाब के दो तस्कर नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार

पंजाब के दो तस्कर नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार

कठुआ सर्दी का मौसम आने के साथ-साथ जिला के रास्ते से गुजरने वाले हाईवे पर इन दिनों तस्करी के मामले तेज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में लखनपुर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 13 मवेशियों को मुक्त कराने के साथ ही एक सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविंद संब्याल के अनुसार, वीरवार सुबह…

Read More

महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें डीडीसी में आरक्षित , अधिसूचना जारी 

महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें डीडीसी में आरक्षित , अधिसूचना जारी 

जम्मू जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अंतिम आरक्षण की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इसके तहत प्रत्येक जिला परिषद में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। साथ ही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए भी आबादी के अनुपात में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) केके शर्मा ने आरक्षण अधिसूचना जारी की। आयुक्त बनने के बाद शर्मा ने पहली बार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जिला पंचायत चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर चुनाव…

Read More

आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सेना स्थिति से निपटने को तैयार : लेफ्टिनेंट जनरल

आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सेना स्थिति से निपटने को तैयार : लेफ्टिनेंट जनरल

श्रीनगर सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि एलओसी पर स्थिति नियंत्रण में है। सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में भी कमी आई है। इस बार घुसपैठ की कोशिशों को नियंत्रण में रखने में काफी हद तक सफल हुए हैं। अभी भी 250-300 आतंकी लौंचिंग पैड्स पर तैयार बैठे हुए हैं। जल्द ही सर्दियां शुरू होने वाली हैं और उससे पहले घुसपैठ की कोशिशें तेज हो सकती हैं। लेकिन सेना के एलओसी पर तैनात जवान किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह…

Read More

महबूबा के बयान पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा

महबूबा के बयान पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा

14 महीने तक नजरबंद रहने के बाद बाहर आईं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे पर दिए गए बयान को लेकर  जम्मू-कश्मीर में बवाल मचा हुआ है। सोमवार सुबह से ही श्रीनगर और पूरे केंद्र शासित प्रदेश का माहौल गर्म रहा। एक तरफ लालचौक के क्लॉक टावर पर झंडा फहराने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर पीडीपी कार्यालय के बाहर भाजपाई तिरंगा लेकर इकट्ठा हो गए। पीडीपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे…

Read More

हेरोइन तस्करी केस में इंटरपोल से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, आज हो सकता है खुलासा

पंजाब के दो तस्कर नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार

जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके से 300 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब से छह गिरफ्तारियां करने के बाद पुलिस ने अब इंटरपोल से जुड़े एक शख्स को पकड़ा है। प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रैकेट बताए जा रहे इस केस में पुलिस ने आधिकारिक रूप से नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पकड़ा गया शख्स इंटरपोल से जुड़ा हुआ है। यह रैकेट पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को देशभर के अलावा दूसरे…

Read More

तलाशी अभियान में 300 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

तलाशी अभियान में 300 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

जम्मू पाकिस्तान से भेजी गई 300 करोड़ रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस ने वीरवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरनिया आरएसपुरा, अखनूर और पड़ोसी राज्य पंजाब के दो लोग शामिल हैं। दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए जम्मू भेज दिया गया है। एसपी हेडक्वार्टर राजा आदिल का कहना है कि जल्द इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों के रहने वाले आरोपी पंजाब के तस्करों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। 20 सितंबर को सीमा पार से नशे…

Read More

महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित

महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित

जम्मू जिला विकास परिषद की सीधे निर्वाचित होने वाली 14 सीटों में एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पंचायतों के बाद जिला परिषद में महिलाओं की नुमाइंदगी सुनिश्चित होने से महिला सशक्तीकरण को एक और पायदान मिलेगा। जम्मू-कश्मीर पंचायती राज एक्ट में संशोधन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही प्रदेश में भारतीय संविधान का 73वां संशोधन अधिनियम भी पूरी तरह से लागू हो गया है। पंचायत, ब्लॉक के बाद जिला परिषद का त्रिस्तरीय ढांचा ग्रामीण विकास में जवाबदेही के साथ रफ्तार लाएगा। महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण…

Read More

श्रीनगर में लगे 22 अक्तूबर को ब्लैक डे बताने वाले होर्डिंग 

श्रीनगर में लगे 22 अक्तूबर को ब्लैक डे बताने वाले होर्डिंग 

श्रीनगर इसी दिन 1947 में कबाइलियों ने तत्कालीन रियासत पर किया था हमला जम्मू-कश्मीर में बदलाव की बयार का असर नजर आ रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पिछले 70 सालों के दौरान पहली बार सड़कों के किनारे 22 अक्तूबर को काला दिवस (ब्लैक डे) लिखे होर्डिंग नजर आए। यह अलगाववादियों के मुंह पर करारा तमाचा है।  इसे 73 वर्ष पहले 22 अकतूबर 1947 को हुए हुए कबाइलियों के हमले की घटना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि…

Read More

देश की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1059 अफसर और कर्मी कुर्बान

देश की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1059 अफसर और कर्मी कुर्बान

जम्मू तीन दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रही जम्मू-कश्मीर पुलिस अब तक आतंकवाद से लड़ाई में 1059 पुलिस अफसर और कर्मी हो चुके शहीद 30 साल पहले बना था आतंकी विरोधी दल, देश का पहला राज्य था यूं तो आतंकवाद-अलगाववाद इस समय देश के कई कोनो में पांव पसार चुका है। इससे अलग-अलग प्रदेश और राज्यों की पुलिस और अन्य फोर्स लड़ रही हैं। लेकिन आतंकवाद से लड़ाई की सबसे ज्यादा कीमत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चुकाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस इकलौती पुलिस है, जो तीन दशकों से फ्रंटफुट पर आकर…

Read More