हिजबुल आतंकी नायकू समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट

हिजबुल आतंकी नायकू समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट

जम्मू मुठभेड़ में मारा जा चुका नाइकू हेरोइन तस्करी का नेटवर्क भी कर रहा था संचालित एनआईए ने मोहाली कोर्ट में बारह हजार पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया नार्को आतंक  के मामले में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुठभेड़ में मारे जा चुके हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू समेत दस लोगों के खिलाफ मोहाली कोर्ट में 12 हजार पृष्ठों का अभियोग पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में इन सभी पर देश के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने के आरोप हैं। आरोपियों…

Read More

लोगों पर सरकार नहीं थोपेगी प्रॉपर्टी टैक्स : एलजी मनोज सिन्हा

लोगों पर सरकार नहीं थोपेगी प्रॉपर्टी टैक्स : एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि स्थानीय निकाय क्षेत्रों में लोगों पर प्रापर्टी टैक्स थोपने का सरकार का न तो कोई इरादा है और ना ही तैयारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय संस्थाएं जनता से परामर्श कर विकास के लिए संपत्ति कर लगाने में सक्षम हैं, लेकिन यह जनता से राय लिए बिना नहीं किया जाना चाहिए। कश्मीर घाटी के बारामुला जिले में सोमवार को मेरा शहर-मेरी शान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप-राज्यपाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा संपत्ति कर मामले में कुछ लोग गलत तरीके…

Read More

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने फारूक अब्दुल्ला से सात घंटे की पूछताछ

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने फारूक अब्दुल्ला से सात घंटे की पूछताछ

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के 43.69 करोड़ के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के मामले में सोमवार को एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष और नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से राजबाग स्थित कार्यालय में सात घंटे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। मामले में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया था। पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलते हुए फारूक ने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे। इसमें राजनीति को नहीं शामिल किया जाना चाहिए। मैं…

Read More

जम्मू-कश्मीर के विकास का खाका तैयार, पंचायती राज कानून में संशोधन, आदेश जारी

जम्मू-कश्मीर के विकास का खाका तैयार, पंचायती राज कानून में संशोधन, आदेश जारी

जम्मू/नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर वार्षिक बजट जारी करने वाले विकास बोर्ड अब नहीं होंगे। बोर्ड की जगह जिला विकास परिषद लेगी। हर जिले में एक जिला योजना समिति होगी। इस समिति का काम विकास का खाका तैयार करना होगा। कार्यों की प्राथमिकता से लेकर अविलंब क्रियान्वयन की रूपरेखा यही समिति तैयार करेगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने जम्मू-कश्मीर पंचायती राज कानून, 1989 में संशोधन को लेकर आदेश जारी किया। पूर्ववर्ती व्यवस्था में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जिला विकास बोर्ड के अध्यक्ष हुआ करते थे।…

Read More

कश्मीर घाटी में बड़ी तब्दीली, युवाओं में देखने को मिला देश सेवा और देश के प्रति प्यार

कश्मीर घाटी में बड़ी तब्दीली, युवाओं में देखने को मिला देश सेवा और देश के प्रति प्यार

जम्मू/श्रीनगर बीएसएफ और सीआईएसएफ के 1356 पदों के लिए 30,593 युवा परीक्षा में हुए शामिल अकेले कश्मीर घाटी में 5151 पुरुष और 438 महिला आवेदकों ने दी लिखित परीक्षा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी 22 जिलों में हुआ परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर की फिजा बदल रही है। खासकर कश्मीर घाटी की बयार में बड़ी तब्दीली दिखाई दे रही है। अमूमन कश्मीरी युवाओं के नाम पत्थरबाजी के साथ नाम जोड़कर चर्चाएं होती हैं। रविवार को कश्मीर के युवाओं का हुजूम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्ती…

Read More

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार साढे़ सात घंटे पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलाबारी

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलाबारी

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात को भी साढ़े नौ बजे से लेकर शनिवार तड़के पांच बजे तक पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से साढे़ सात घंटे लगातार भारतीय इलाकों में गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी पोस्ट को निशाना बनाने के साथ रिहायशी इलाके में भी गोले बरसाए। गोलीबारी में मनियारी गांव में नाई का काम करने वाले दरबारी लाल के खोखे को गोलियां लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान आईबी पर…

Read More

मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने किया आत्मसमर्पण, परिवार वालों ने सुरक्षाबलों का किया धन्यवाद

मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने किया आत्मसमर्पण, परिवार वालों ने सुरक्षाबलों का किया धन्यवाद

श्रीनगर बडगाम के चड़ूरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सेना की अपील पर आतंकी ने किया आत्मसमर्पण परिवार ने भी आतंकी जहांगीर से की मुलाकात, सुरक्षाबलों का किया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बडगाम के चडूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की ओर से दिखाई गई मानवता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने एक स्थानीय आतंकी से आत्मसमर्पण करवाया। इस युवक की जान…

Read More

निगम को पांच, परिषद को एक करोड़ और नगर पालिका को मिलेंगे 50 लाख

निगम को पांच, परिषद को एक करोड़ और नगर पालिका को मिलेंगे 50 लाख

जम्मू बैक टू विलेज की तर्ज पर माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम से पूर्व एलजी का एलान स्थानीय निकायों में 19 और 20 अक्तूबर के दो दिवसीय आयोजन को निर्देश जारी बैक टू विलेज की पहल के बाद अब 19 और 20 अक्तूबर को प्रस्तावित माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के स्थानीय निकायों के लिए विशेष फंड की घोषणा की गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को माई टाउन माई प्राइड (एमटीएमपी) के तहत नगर निगम क्षेत्र के लिए पांच करोड़, नगर परिषद क्षेत्र के लिए एक करोड़ और…

Read More

कश्मीर मसले का सियासी हल निकालने की लड़ाई जारी रहेगी : फारूक अब्दुल्ला

कश्मीर मसले का सियासी हल निकालने की लड़ाई जारी रहेगी : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर गुपकार घोषणा का नाम बदलकर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन किया फारूक अब्दुल्ला के घर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग से कांग्रेस ने बनाई दूरी महबूबा, सज्जाद लोन, उमर,मीर और तारिगामी समेत कई नेता शामिल जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त 2019 से पूर्व की स्थिति की बहाली के लिए वीरवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पीपुल्स कांफ्रेंस अध्यक्ष सज्जाद लोन, पीपुल्स मूवमेंट के नेता जावेद मीर और सीबीआईएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने गठबंधन बनाने का फैसला किया। नेकां अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बुलाई गई इस बैठक में…

Read More

आतंकी का बेटा बना अफसर, सेना ने किया सम्मानित

आतंकी का बेटा बना अफसर, सेना ने किया सम्मानित

डोडा जम्मू संभाग में कभी आतंकवाद के गढ़ रहे डोडा जिले के दूरदराज इलाके गुंदना से अनोखी नजीर सामने आई है। आतंकी के मारे जाने के बाद बेटे गाजी अब्दुल्ला की परवरिश श्रीनगर के अनाथालय में हुई। तमाम चुनौतियों का सामना कर इस अभागे बेटे ने मेहनत ने अपनी तकदीर खुद लिख डाली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद जम्मू-कश्मीर की सबसे प्रतिष्ठित केएएस परीक्षा पास की। भटपुरा गांव में इस होनहार के सम्मान में सेना ने विशेष समारोह आयोजित किया। 10 राष्ट्रीय राइफल्स के कार्यक्रम में गाजी अब्दुल्ला ने…

Read More