जम्मू जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर हमला किया है। इस हमले में उनका पीएसओ(निजी सुरक्षा गार्ड) घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह आतंकियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के घर पर हमला किया। इस हमले में उनका निजी सुरक्षा गार्ड…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
पंजाल में 16 साल बाद मुठभेड़, पुराने रूट सक्रिय कर रहा पाकिस्तान
पुंछ कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर टूटने और अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे डीडीसी चुनाव से बौखलाया पाकिस्तान घुसपैठ के पुराने रूटों को सक्रिय कर रहा है। पुंछ जिले में पीर पंजाल पर्वत शृंखला में रविवार को 16 साल बाद आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ इसकी तसदीक करती है। पीओके से घुसपैठ कराने के बाद यह रूट आतंकियों को कश्मीर घाटी पहुंचाने पहुंचाने का जरिया था। वर्ष 2004 में यहां मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद से पीर पंजाल में रेंज में कभी आतंकी…
Read More#छठे चरण का मतदान जारी, कई सीटों पर दिलचस्प है मुकाबला
जम्मू जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के आगे बढ़ने के साथ मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आज छठे चरण का मतदन हो रहा है। ठंड में सुबह ही बूथों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली।लोग उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच अपने-अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा जा रहा है। केंद्र में अंदर जाने से पहले लोगों का तापमान जांचा जा रहा है साख ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। बता दें कि छठे चरण में जम्मू कश्मीर की 31…
Read Moreलद्दाख को पहली बार देश के अन्य राज्यों से जोड़े रखने के लिए ऑपरेशन ‘स्नो लेपर्ड’
श्रीनगर/जोजिला पास सर्दियों में जोजिला पास 6 माह बंद रहता था, लेकिन इस बार खुला रखने की कवायद मार्ग से बर्फ हटाने को 5 डोजर, 5 स्नो कटर, 7 एक्सकेवेटर, 3 स्नो प्लौ जैसी मशीनें तैनात बर्फबारी में लद्दाख को पहली बार देश के अन्य राज्यों से जोड़े रखने के लिए सेना की बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) श्रीनगर-लेह मार्ग को अधिकतर समय तक खुला रखने में जुटी है। नवंबर के पहले सप्ताह से ही इलाके में बर्फबारी के बाद बीआरओ ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। खासकर…
Read Moreबारिश, बर्फबारी के आसार, कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। अगले चौबीस घंटे में जिला बांदीपोरा, गुरेज में उच्च श्रेणी (ओरेंज अलर्ट) के खतरे, कुपवाड़ा, गांदरबल जिला में मध्यम श्रेणी (येलो अलर्ट) के खतरे और पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला और कारगिल जिला में निम्न श्रेणी (येलो अलर्ट) के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बर्फबारी प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। आपात प्रबंधन को अलर्ट पर रखा गया है। शनिवार भी…
Read Moreपांचवें चरण में प्रचार का शोर थमा, 36 सीटों पर मतदान कल
जम्मू जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शाम को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के पांचवें चरण के चुनाव का प्रचार थम गया। इस चरण में 36 सीटों पर वीरवार 10 दिसंबर को मतदान होना है। इसमें जम्मू संभाग से 19 और कश्मीर से 17 सीटें शामिल हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए दुर्गम क्षेत्रों में एडवांस में पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें विभिन्न श्रेणियों के मतदान केंद्रों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना की…
Read Moreसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के टिकन इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। इस ऑपरेशन को सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान…
Read Moreनाका तोड़ भागे कार सवार संदिग्ध आतंकी, तलाशी अभियान जारी
जम्मू श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नारबल में सोमवार को कार में सवार संदिग्ध आतंकी सुरक्षाबलों के रुकने का इशारा करने के बावजूद नाके से भाग निकले। नाके पर मौजूद सुरक्षाबलों के हवा में गोलियां चलाने से वहां भगदड़ मच गई, इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सुरक्षाबल कार सवारों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। एक अन्य घटना में शाम को शोपियां में एक एसयूवी भी नाका तोड़कर भाग निकली। बाद में बिना नंबर की एसयूवी ओरेहर इलाके से लावारिस बरामद हुई है। पुलिस ने इस…
Read Moreपकड़े गए कश्मीरी आतंकियों के परिजन बोले- सभी निर्दोष
श्रीनगर दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को शकरपुर से पकड़े गए तीन कश्मीरी आतंकियों के परिवार ने इन्हें निर्दोष बताते हुए कहा कि इनका किसी भी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को हस्तक्षेप कर उन्हें रिहा कराना चाहिए। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले रेयाज अहमद राथर और शब्बीर अहमद गोजरी नसरुल्ला पोरा का रहने वाला है जबकि मुहम्मद अयूब पठान गोंदीपोरा गांव का रहने वाला है। शब्बीर अहमद गोजरी की पत्नी शाइस्ता ने कहा कि उसका पति हर साल अजमेर शरीफ की दरगाह पर…
Read Moreचुनाव के चौथे चरण में 34 सीटों पर 249 प्रत्याशी, मतदान आज
जम्मू जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के चौथे चरण की 34 सीटों पर आज मतदान होगा। जम्मू संभाग और कश्मीर में 17-17 सीटों पर कुल 249 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव आयोग ने सुरक्षा व चुनाव प्रबंधन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। चौथे चरण में कुल 717322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 376797 पुरुष और 340525 महिला मतदाता हैं। कश्मीर संभाग में 17 सीटों पर 138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।…
Read More