प्रतिभा सिंह का चुनाव जीतना तय : रवि

केलांग। विधायक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर स्पीति घाटी में पिछले सप्ताह भर से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि मंगलवार को लोसर, हंसा, हल आदि दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद उन्होंने किब्बर, चिचम तथा कीह गांव का दौरा किया। चुनाव प्रचार के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने जनता से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हर क्षेत्र का समान विकास करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा…

Read More

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें कर्ण : भाजयुमो

सैंज (कुल्लू)। बंजार भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। बंजार भाजयुमो अध्यक्ष हरिराम चौधरी और महासचिव सुभाष ठाकुर ने कहा कि बंजार में अग्निकांड से प्रभावित महिलाओं से किए गए दुर्व्यवहार के बाद विधायक को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रहता। उन्होंने कहा कि एक तो विधायक बंजार में अग्निशमन केंद्र खोलने में नाकाम रहे हैं और दूसरी ओर प्रभावितों पर अभद्र भाषा प्रयोग कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया…

Read More

मांगों की अनदेखी पर पेंशनर्स खफा

कुल्लू। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ ने लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया है। संघ ने यह निर्णय मंगलवार को हुई बैठक में लेते हुए कहा कि अगर पेंशनरों की मांगों को मतदान से पहले पूरा नहीं किया गया तो सूबे के करीब 4000 पेंशनर सरकार के विरोध मेें वोटिंग करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ भारी रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

20 प्रवेश द्वारों पर होगी कड़ी चौकसी

ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के मोर्चे पर किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। मंगलवार को ऊना के जिलाधीश अभिषेक जैन ने पंजाब के रोपड़ और होशियारपुर जिलाें के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा भी उपस्थित थे। इसमें तय हुआ कि तीनों जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से करवाने में एक-दूसरे को सहयोग देंगे…

Read More

किसी तहखाने सेे कम नहीं मिनी सचिवालय

ऊना। जिला ऊना का मिनी सचिवालय किसी तहखाने से कम नहीं है। सचिवालय के बाहर गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में पानी रुका हुआ है। ऐसे में अधिकारी संपूर्ण स्वच्छता अभियान के दावे कैसे कर सकते हैं? परिसर सहित छतों पर घास उगी है, पंखे धूल फांक रहे हैं। रिकार्ड इधर-उधर बिखरा पड़ा है? ऐसा लगता है जैसे यहां कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं बैठता, बल्कि अरसे से बंद पड़ा कोई तहखाना है। मंगलवार सुबह : 11.30 बजे। अमर उजाला की टीम ने मिनी सचिवालय का दौरा किया। सचिवालय के…

Read More

बैंकों में भर्तियों की जरूरत : साहा

धर्मशाला। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दलीप साहा ने कहा कि केंद्र में नई सरकार बनते ही एसोसिएशन मांगों के लिए आंदोलन तेज कर देगी। एसोसिएशन अपनी मांगें पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सरकार ने आज तक नवंबर 2012 से सैलरी संशोधन जारी नहीं किया है, जबकि जनवरी 2016 से 7वां पे कमीशन लागू होने वाला है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने आज तक एसोसिएशन की मांगों को नजरअंदाज किया है। बैंक में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने…

Read More

शांत शांता का तूफानी अंदाज

धर्मशाला। समय : सुबह 4:30 बजे। यामिनी परिसर में भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार की सुबह होती है। ईश्वर को प्रणाम करने के बाद शांता ने 3 गिलास गुनगुना पानी पीते हैं और यामिनी के आंगन में सैर करते हैं। 20 मिनट प्राणायाम और फिर फ्रेश होकर चुनावी प्रचार के लिए निकल लेते हैं। घर से निकलने से पहले वह गले को तंदुरुस्त रखने के लिए थोड़ी देर स्टीम जरूर लेते हैं। 6:30 बजे शांता कुमार ब्लैक पेंट, चेकदार शर्ट, ब्लैक बास्केट और सैंडल पहन कर यामिनी परिसर स्थित अपने दफ्तर…

Read More

बोर्ड, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी मुखर

नूरपुर (कांगड़ा)। वन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक मुखिया अनिल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी बोर्डों, निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। इन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी पेंशन समस्या का हल नहीं किया गया तो वे चुनाव में वोट नहीं देंगे तथा प्रदेश सरकार की खिलाफत करेंगे। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों अनिल सक्सेना, कर्मचंद, ईश्वर चंद, जोगिंद्र सिंह, अमरजीत, देशराज, मोहिंद्र सिंह मनकोटिया, प्रशोत्तम दास, प्रेम नाथ, किशोर चंद, शुको राम, मदन लाल, थुड़ू राम, देवराज, शंकर…

Read More

बिजली महादेव को विकसित करने की दरकार

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगता ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिजली महादेेव दशकों बाद भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो सका है। धार्मिकता के नाम से विख्यात होने के साथ-साथ यहां की नैसर्गिक वादियां सैलानियों को अपनी ओर बरबस आकर्षित करती हैं। हैरत है कि सरकार, प्रशासन तथा पर्यटन विभाग की अनदेखी के चलते यह स्थल आज तक यह स्थल विकसित नहीं हो सका है। बिजली महादेव में वास करने वाले अधिष्ठाता बिजली महादेव (भोलेनाथ) पर कुल्लूवासियों की ही नहीं, बल्कि देशभर से आने वाले सैलानियों की भी गहरी…

Read More

पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

कुल्लू। कुल्लू में जेल कर्मचारियों की लापरवाही से भागे दो कैदियों के मामले में जेल विभाग पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। 17 अप्रैल को कुल्लू की उप कारागार से दिनदहाड़े मंडी निवासी रणजीत सिंह और नेपाली मूल का खल बहादुर जेल से भागने में कामयाब हो गए थे। उधर, पुलिस के हाथ भी फरार कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है। जेल विभाग की ओर से एआईजी जेल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच रिपोर्ट रविवार को ही तैयार…

Read More