तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तरेला नाले में पुल क्षतिग्रस्त होने से दो पंचायतों बोंदेड़ी व मंगली में एक सप्ताह से राशन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा दुकानों में रोजमर्रा का सामान भी नहीं आ रहा। इससे करीब चार हजार की आबादी को दिक्कतें हो रही हैं। करीब एक हफ्ता पहले भूस्खलन के कारण चार पंचायतों को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इन चार पंचायतों की कुल आबादी 15 हजार के करीब है। हालांकि दो पंचायतों जुनास व गुईला के लिए वैकल्पिक मार्ग होने से यहां जरूरी…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
बैरावाली माता की यात्रा पर विवाद गहराया
चंबा। लक्ष्मी-नारायण मंदिर कमेटी ने बैरावाली माता लेकर आए वाद्य यंत्र बजाने वाले दल को 22 दिन के तय कार्यक्रम के तहत वापस लौटने का फरमान जारी कर दिया है। इस संबंध में जारी लिखित निर्देश के चलते इस दल में हड़कंप मच गया है। मंदिर कमेटी के मैनेजर देवी प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि परंपरा के अनुसार बैरावाली माता को पुजारी के साथ वाद्य यंत्र बजाने वाला दल 110 किमी. दूर तीसा उपमंडल में स्थित देवीकोठी से पैदल लाया जाता है। चंबा में पहुंचने के बाद माता अपनी बहन…
Read Moreवनमंत्री के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
भरमौर (चंबा)। जिले के जनजातीय उपमंडल भरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का गृह क्षेत्र होने के बावजूद यहां के स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इधर-उधर भागना पड़ रहा है। इस उपमंडल की 29 पंचायतों की 50 हजार से अधिक की आबादी दो सीएचसी व दो पीएचसी पर निर्भर है। हालांकि यहां 19 सब सेंटर भी खोले गए हैं, मगर स्टाफ की कमी के चलते यह संख्या दिखावा मात्र ही है। स्टाफ…
Read Moreआबकारी विभाग ने ठेकों पर मारे छापे
धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित शराब के तीन ठेकों में ‘इंडियन बुलेटिन’के स्टिंग ऑपरेशन में ओवरचार्जिंग के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार को जांच टीमें गठित कर कोतवाली, कचहरी और चरानखड्ड स्थित शराब ठेकों में छापामारी की कर पूछताछ की। छापामारी के बाद विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। रिपोर्ट आबकारी एवं कराधान विभाग के पालमपुर स्थित जोनल दफ्तर में डिप्टी कमिश्नर कम कलेक्टर को भेजी जाएगी। 25 अप्रैल के अंक में ‘इंडियन बुलेटिन ने शराब के मनमाने रेट वसूलने के…
Read Moreवीरभद्र ने किया फूट डालने का काम : रामस्वरूप
जरी/खराहल। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपना हित साधने के लिए फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम किया है। अपने कुल्लू दौरे के दौरान रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने भाई को भाई से लड़ाया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन प्रदेश में रेल लाइन जोगिंद्रनगर से एक इंच आगे नहीं खिसक पाई है। रामस्वरूप शर्मा ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान बरशैणी, शिल, जरी, छरोडनाला, हाथीथान, बारीपधर, लगवैली, भुट्टी, दोघरी,…
Read Moreकलाकारों के शेड्यूल में किसने किया बदलाव?
रोहड़ू। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों को पांच मिनट कार्यक्रम देने के लिए दस से बीस हजार रुपये दिए गए। वहीं, सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में अंतिम समय में भारी फेरबदल हुआ। मेला कमेटी ने पांच दिन पहले कलाकारों के कार्यक्रम की सूची तैयार की थी। अब सवाल उठ रहा कि अंतिम समय में कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसने फेरबदल किया। कल्चर कमेटी के प्रभारी को इसकी भनक नहीं है। रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम शाम करीब पौने आठ बजे शुरू किए गए। जबकि…
Read Moreहोली-उतराला सुरंग बनाने का दिया आश्वासन
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरमौर-पांगी हलके के लिल्ह व भरमौर में जनसभा कर लोगों से वोट मांगे। भरमौर के हैलीपैड में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीते वर्ष उपचुनाव में भरमौर से मिली बढ़त के लिए लोगों को आभार प्रकट किया। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। कांग्रेस पार्टी…
Read Moreहजारों गृहरक्षकों को परिवार चलाना मुश्किल
पपरोला (कांगड़ा)। प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्षों से सेवाएं दे रहे गृहरक्षक अनदेखी का दंश झेलने पर मजबूर हैं। इन्हें आज तक पेंशन सहित अन्य वित्तीय लाभ मिलना तो दूर, वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। हिमाचल प्रदेश गृहरक्षक कल्याणकारी संगठन जिला कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पालमपुर कंपनी के प्रधान रंजन कटोच ने कहा कि वर्ष 1968 से गृह रक्षा विभाग के तहत हजारों गृहरक्षक प्रदेश के विभिन्न सरकारी महकमों में नि:स्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार या राजनीतिक दल ने इनकी आज…
Read Moreनौकरी चाहिए तो शाहपुर आईटीआई आइए
धर्मशाला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में मई माह में एक नहीं तीन-तीन नामी कंपनियों की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर बेरोजगार और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इंटरव्यू में विभिन्न आईटीआई में अंतिम वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और एनसीवीटी डिप्लोमा होल्डर अपना भाग्य आजमा सकते हैं। आईटीआई के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि 13 मई को राजस्थान भिवाड़ी की हल्ला विस्टियन क्लाइमेट सिस्टम इंडिया लिमिटेड में ट्रेनी और आईटीआई अप्रेंटशिप के 50 पदों पर इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिसमें…
Read Moreराष्ट्र स्तर पर दमखम दिखाएंगे ग्रामीण छात्र-छात्राएं
कुल्लू। जिला से 14 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्र स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 24 से 26 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली इस नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह प्रतिभागी बुधवार को रवाना हुए हैं। 16 वर्ष की कम आयु के ग्रामीण छात्र-छात्राएं कोच नीरत के नेतृत्व में रवाना हुए हैं। जिला युवा एवं सेवाएं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने उन्हें रवाना करते हुए कहा कि 14 छात्र-छात्राओं का चयन 11 अप्रैल को जिला स्तर पर आयोजित एथलीट प्रतियोगिता से हुआ है। इसमें सात…
Read More