बोर्ड, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी मुखर

नूरपुर (कांगड़ा)। वन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक मुखिया अनिल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी बोर्डों, निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। इन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी पेंशन समस्या का हल नहीं किया गया तो वे चुनाव में वोट नहीं देंगे तथा प्रदेश सरकार की खिलाफत करेंगे। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों अनिल सक्सेना, कर्मचंद, ईश्वर चंद, जोगिंद्र सिंह, अमरजीत, देशराज, मोहिंद्र सिंह मनकोटिया, प्रशोत्तम दास, प्रेम नाथ, किशोर चंद, शुको राम, मदन लाल, थुड़ू राम, देवराज, शंकर सिंह, अमृत लाल, रत्न चंद, चंदू राम ने रोष स्वरूप कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हित में काम नहीं कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा सभी निगमों व बोर्डों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने का फैसला सुनाया गया था, लेकिन वीरभद्र सरकार ने अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया है। कर्मचारी वर्ग 30-30 वर्ष सरकार के लिए कार्य करते हैं।

Related posts