कांगड़ा अंडर-19 टीम के लिए 30 का चयन

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 20 अप्रैल को कांगड़ा अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए आयोजित ट्रायल में चयनकर्ताओं ने 30 खिलाड़ियों का चयन किया है। वहीं 23 से 30 अप्रैल तक चलने वाले कैंप के बाद कांगड़ा की 14 सदस्यीय अंडर-19 टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-19 टीम के मुख्य चयनकर्ता युधिष्ठिर कटोच ने बताया कि ट्रायल में कांगड़ा जिले के 100 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया था। जिसमें तीस युवाओं अभिनव शर्मा, अभिषेक धीमान, अखिल राणा, अंकुश ठाकुर, अपूर्व वालिया, अर्पित गुलेरिया, अर्श शर्मा, आर्यन, अविकाश, बादल, चाहत, डिंपल शर्मा, दिशांत, दिव्यांश, जतिन, कार्तिक, मोहित डोगरा, निशांत गुलेरिया, पंकज जसवाल, रजत पठानिया, रितविज कश्यप, रोहन गुलेरिया, सुशांत, शिवांग, शिवांश, शुभम, सिद्धांत, स्पर्श, विशाल पटियाल और विशाल कुमार का चयन किया गया। अब एचपीसीए की ओर से 23 से 30 अप्रैल तक कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियाें की प्रतिभा के आधार कांगड़ा की अंडर-19 टीम के लिए 14 सदस्यीय टीम का चुनाव किया जाएगा। जिसमें कोच अंकित अग्रवाल और वरुण खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।

Related posts