स्वां स्कीम भाजपा की देन : धूमल

दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर में चुनावी जनसभा में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के लाखों फौजियों का दर्द है कि शहीद हेमराज का सिर काटा गया लेकिन भारत की कमजोर सरकार कुछ भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पूरा देश प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि इंडियन आयल का डिपो भंजाल में स्वीकृत हुआ था, वह कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व की वजह से शिफ्ट हो गया और गगरेट के हजारों लोग मिलने वाले रोजगार से वंचित रह गए।…

Read More

अति संवेदनशील केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स

ऊना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को लोकसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि ऊना में 54 अति संवेदनशील, 112 संवदेनशील तथा 342 सामान्य चुनाव मतदान केंद्र हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों एवं होम गार्ड के जवानों, संवेदनशील एवं सामान्य मतदान केंद्रों पर हिमाचल पुलिस एवं होम गार्ड के जवानों की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। चुनावों…

Read More

मोदी के नारों से गूंजता रहा रैली स्थल

पालमपुर (कांगड़ा)। स्थान : शहीद विक्रम बत्तरा मैदान पालमपुर… समय सुबह 9:00 बजे। मोदी रैली के लिए मैदान आधा भर चुका था। मैदान में अच्छे दिन आने वाले हैं… गाना बज रहा था। जनता के मनोरंजन के लिए लोक गायक कुलदीप शर्मा और कश्मीरी लाल भी प्रस्तुतियां देने लगे। जनता में जोश भरने के लिए मंच से प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन परमार घर घर मोदी, घर घर शांता का नारा लगाने लगे। धीरे धीरे मैदान जनता से भरने लगा। 10:30 बजे मैदान की सीढ़ियां भी लोगों से भर गईं। मंच…

Read More

बड़ा भंगाल में बूथ की स्थापना को उड़ेगा हेलिकॉप्टर

बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ की स्थापना के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का दल बुधवार को हेलिकॉप्टर से बड़ा भंगाल रवाना होगा। बर्फ से ढके 10 हजार फीट ऊंचे थमसर जोत को पार करके तीन दिन के पैदल सफर के बाद आने वाले बड़ा भंगाल के मतदाताओं के मत के अधिकार को जीवित रखने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा भंगाल में बूूथ स्थापित करने का निर्णय लिया था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सात सदस्यों पर आधारित निर्वाचन आयोग के दल में…

Read More

पाक की पूर्व पर्यटक मंत्री ने किया दौरा

धर्मशाला। पाकिस्तान सरकार की पूर्व पर्यटक मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब की पूर्व निदेशिका बेगम निलोफर बखत्यार ने धर्मशाला क्लब का दौरा किया। उन्होंने क्लब की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे में भी जानकारी ली। उनके साथ इंटरनेशनल लायंस क्लब की पूर्व निदेशिका भावना शाह भी उपस्थित रहीं। निलोफर ने चार जरूरतमंद महिलाओं ऊषा, सलोचना, सुदर्शना और निर्मला को परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक-एक दुधारू गाय भी दी। इसके अतिरिक्त दो महिलाओं निर्मला और बीना को पीको मशीन वितरित की। एक लड़की की शादी…

Read More

सुरक्षित निकाले जंगल में राह भटके दो पर्यटक

जरी (कुल्लू)। मणीकर्ण घाटी के रशोल की पहाड़ियों में राह भटक गए दिल्ली के दो पर्यटकों को रेस्कयू की टीम ने पांच घंटे कड़ी मशक्कत से खोज निकाला। मणीकर्ण घाटी के रशोल की पहाड़ियों में दिल्ली के दो पर्यटक गौरव और सचिन गए हुए थे। सोमवार को पहाड़ियों में गौरव और सचिन ट्रेकिंग का मजा लेते रहे, लेकिन इस बीच ये दोनों रास्ता भटक गए। दिन भर रशोल की पहाड़ियों में भटकते-भटकते जब ये लोग थक गए तो इन दोनों ने शाम करीब 6.30 बजे 100 नंबर पर कॉल करके…

Read More

पारा 40 के पार, सूने पड़े बाजार

ऊना। जिला में पारा तेजी से नई ऊंचाइयां छू रहा है। ऊना में पारा मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। ऐसे में लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्यमार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है और दुकानदारी पर भी असर पड़ने लगा है। दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। प्रचंड होती जा रही गर्मी का असर सीधे तौर पर स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों पर हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों…

Read More

याचिका खारिज, भंडारी को नहीं मिली बयान की कॉपी

शिमला टेबल बगिंग केस में पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को एक और झटका लगा है। भंडारी को राज्य सरकार ऐसे कोई दस्तावेज नहीं देगी, जिनके आधार पर उन्हें चार्जशीट किया गया है। भंडारी को चार्जशीट पर जवाब देने के लिए सोमवार 27 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद ठीक एक दिन पहले पत्र भेजकर वे सभी दस्तावेज मांगे, जिनके आधार पर उनके खिलाफ केस तैयार किया जा रहा है। सोमवार को ये आवेदन गृह विभाग ने खारिज कर दिया। उन्हें…

Read More

हिंसा के विरोध में एनएसयूआई ने किया धरना प्रदर्शन

शिमला एनएसयूआई की जिला इकाई ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इकाई ने उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर को ज्ञापन भी सौंपा। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एलोद चौहान ने प्रशासन से हॉस्टलों के निरीक्षण और विश्वविद्यालय में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा के अगर एसएफआई के आरोपी छात्रों के खिलाफ उचित कारवाई नहीं की गई तो छात्र संगठन पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। धरने में संगठन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुलभूषण नेगी, राज्य…

Read More

कहां जाएं मरीज, आयुर्वेद डॉक्टर लिख रहे अंग्रेजी दवा

शिमला बाहर से दवा लिखने के मामले में जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। – -डॉ. अरुण उपाध्याय, उप निदेश्‍ाक स्वास्‍थ्य आयुर्वेद आयुर्वेद अस्पताल छोटा शिमला में कुछ डॉक्टर मरीजों को अंग्रेजी दवा लिख रहे हैं। यह दवाएं मरीजों को मजबूरन बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। ‘इंडियन बुलेटिन ’ ने सोमवार को अस्पताल जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इनमें…

Read More