डिग्री लेने के लिये छात्रों से गैर क़ानूनी तरीके से हो रही है धन की उगाई

शिमला 2008 से यूनिवर्सिटी ने नहीं जारी की डिग्रियां प्राइवेट कॉलेजों के बीएड छात्र फ्री में मिलने वाली डिग्री के पैसे चुका रहे हैं। बीएड करने के बाद इन्हें एचपीयू की ओर से दी जाने वाली डिग्री नहीं मिली है। हजारों छात्र सालों से डिग्री का इंतजार कर रहे हैं। कोर्स के दौरान फीस चुकाने के बावजूद अब फिर से एचपीयू में पैसे जमा करवाकर डिग्री लेनी पड़ रही है। नियम के अनुसार ये डिग्री कोर्स पूरा होने के एक साल बाद यूनिवर्सिटी से कॉलेजों को जारी हो जाती हैं।…

Read More

ठग नेता का हवालात पहुँचते ही बिगड़ा मिज़ाज़

शिमला कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ गया है। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले कि छोटा शिमला थाने में पुलिस आरोपी नेता से पूछताछ शुरू करती गोपाल ने तबीयत खराब बताई। अब पुलिस की निगरानी में गोपाल दास का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। डाक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही पूछताछ हो पाएगी। गोपालदास वर्मा पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप है। अमृतसर से शिमला पुलिस गिरफ्तार करके…

Read More

साधुपुल में योगपीठ बनाई, साधु भगा दिया

कांगड़ा। पहले सोलन के साधु पुल से जमीन छिनने और अब योग सभाओं की अनुमति रद्द होने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव के तल्ख तेवर नजर आए। घुरकड़ी में उपनयन संस्कार समारोह के मंच पर भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार को अपने दाएं तरफ बिठाकर योगगुरु ने समर्थकों को अध्यात्म के बहाने इशारों ही इशारों में सियासी शिक्षा भी दे डाली। कहा, करीब दस करोड़ की लागत से सोलन के साधुपुल में योगपीठ बनाया था लेकिन साधुपुल से साधु को ही भगा दिया। चुनाव आयोग की पैनी नजरों से बचते हुए…

Read More

मोदी का सुरक्षा घेरा कड़ा

धर्मशाला। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की मंगलवार को पालमपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कांगड़ा पुलिस एनएसजी के निर्देश पर मोदी को सुरक्षा प्रदान कर रही है। मोदी की सुरक्षा को लेकर एनएसजी ने कांगड़ा पुलिस को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने मोदी की सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की है। मोदी की सुरक्षा में 800 पुलिस कर्मी के अलावा एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। पुलिस ने गगल से पालमपुर तक…

Read More

चुनावों में ड्यूटी करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

शिमला चुनाव ड्यूटी में शामिल हर कर्मचारी का बीमा करा दिया गया है। यह राशि पिछली बार की अपेक्षा दो गुणा कर दी गई है। बीमा इसलिए कराया गया है कि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से घबराए नहीं। हालांकि किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग को इससे अवगत कराना होगा। नरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश्‍ा  – हिमाचल प्रदेश में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों,…

Read More

चुनाव के बाद ही मिलेंगे इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड

शिमला। हिमाचल में इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड चुनाव के बाद ही मिलेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हो चुकी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरी हो जाएगी। यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी हो जाती है तो लोगों को इलेक्ट्रानिक राशन कार्ड दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में लगभग आठ लाख फर्जी उपभोक्ता राशन कार्डों से बाहर होंगे। हिमाचल की जनसंख्या भले ही 68 लाख 64 हजार के करीब हो, मगर राशनकार्ड उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76 लाख है। आठ लाख से ज्यादा की बढ़ी हुई यह जनसंख्या वह…

Read More

चुनाव आयोग की जांच से भाजपा नाखुश

सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागाें के करीब तीन दर्जन सरकारी कर्मचारियाें की एक राजनीतिक सभा में हिस्सा लेने की शिकायत पर जांच प्रक्रिया से भाजपा नाखुश है। चुनाव आयोग की टीम ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर उन सभी कर्मचारियाें के बयान दर्ज कर लिए हैं जिनके नाम शिकायत पत्र में शामिल थे। लेकिन दूसरी ओर शिकायतकर्ता पक्ष यानि विपक्षी दल भाजपा जांच प्रक्रिया से खुश नहीं। चुनाव आयोग की टीम ने कर्मचारियाें के कार्यालयों में जाकर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है…

Read More

एससीए को भंग करना आचार संहिता के खिलाफ

चंबा। प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए को भंग करने के विवि प्रशासन के फैसले का एसएफआई की जिला कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। छात्र संगठन ने विवि के इस निर्णय को आचार संहिता के खिलाफ बताया। एसएफआई के जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर विवि के माहौल को खराब करने की कोशिश की। इसके अलावा विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। एसएफआई ने जब इसका विरोध किया तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताआें ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर एसफआई के…

Read More

पूर्व मंत्री ठाकुर कुंज लाल नहीं रहे

कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर कुंज लाल का देहांत हो गया है। उन्होंने जिला कुल्लू के कनियाल स्थित अपने घर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कुंज लाल बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को मुखाग्नि दी जाएगी। ठाकुर कुंज लाल दो बार हिमाचल प्रांत के मंत्री रहने के अलावा पहली बार 1977 में विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। शांता कुमार के मंत्रिमंडल में बागवानी मंत्री बने। उसके बाद 1989 में फिर से विधानसभा पहुंचे और उस दौरान भी वे…

Read More

आज स्पीति में प्रतिभा करेंगी रोड शो

केेलांग। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच सोमवार को समदो से काजा तक प्रतिभा सिंह रोड शो करेंगी। जबकि, चार मई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव प्रचार के लिए पांगी-किलाड़ के साथ ही लाहौल का दौरा भी करेंगे। इस संबंध में विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि सोमवार को बॉर्डर से सटे समदो से लेकर काजा तक प्रतिभा सिंह रोड शो करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह रोड शो के बाद काजा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रतिभा सिंह स्पीति घाटी के गांव-गांव जा कर अपने पक्ष में जनता से…

Read More