हिसार/चंडीगढ़ हरियाणा में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने जोरदार करवट ली। अचानक आए बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अंधड़ के साथ बारिश होने से पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, हिसार, पंचकूला जिलों में 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। इससे पेड़ और खंभे उखड़ कर सड़कों पर गिर गए और आवागमन प्रभावित हुआ। बिजली के तार टूटने से अधिकांश शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से मंडियों में खुले…
Read MoreCategory: Haryana
कोरोना बेकाबू : 15786 नए पॉजिटिव मिले, 153 की मौत, 11525 ठीक भी हुए
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार के तमाम प्रयासों के वावजूद कोरोना संक्रमण काबू नहीं हो रहा है। लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के नए केसों की संख्या घटने के बजाय बढ़ रही है। संक्रमण दर 7.17 प्रतिशत पहुंच गई है और रिकवरी दर 79.10 पर ठहरी है। मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत है। मंगलवार को 15786 नए केस मिले हैं, जो सोमवार को मिले केसों से 2931 अधिक हैं। वहीं, 153 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। 1 मई से अब तक रोजाना मौतों का आंकड़ा 100 के पार जा रहा है। गंभीर…
Read Moreउल्लंघन: अंबाला में बाहर घूम रहे युवकों से पुलिस ने करवाई उठक-बैठक, दी चेतावनी
चंडीगढ़ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना जरूरी काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। लेकिन लोग नहीं मान रहे। अंबाला पुलिस ने मंगलवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया। पुलिस ने कहा कि ये लोग मानते नहीं हैं। हम सुबह से घूम रहे हैं। इनको लॉकडाउन के लिए समझाया जा रहा है। आज इनको चेतावनी दे दी गई है। अगली बार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में सोमवार 12855…
Read Moreछह माह के भीतर सभी अस्पतालों को लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों को अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के अनुभवों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। हरियाणा में अब नए अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बाद ही अनुमित मिलेगी। वहीं सभी पुराने अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए छह माह का समय दिया गया है। विज ने कहा कि कई-कई सौ करोड़ के प्राइवेट अस्पतालों…
Read Moreसेना और वायुसेना के जवानों की मूवमेंट बंद, डबल मास्क पहनने के आदेश
करनाल कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सेना और वायुसेना अपने जवानों के स्वास्थ्य को लेकर और ज्यादा गंभीर हो गई है। अब आगामी आदेशों तक सभी प्रकार की छुट्टियां, पोस्टिंग, कोर्स समेत तमाम विशेष प्रशिक्षणों पर रोक लगा दी गई है। जो जवान पहले से छुट्टियों पर चल रहे हैं, उन्हें यूनिटों की ओर से अगले आदेशों तक फिलहाल घर पर रुकने को कहा जा रहा है। इसके अतिरिक्त जवानों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी वैक्सीन लगवाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि वायुसेना…
Read Moreपंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे। यूटी प्रशासक ट्राइसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर…
Read Moreहरियाणा में तीन मई से सात दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउन घोषित
चंडीगढ़ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई सोमवार से हरियाणा में अगले सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। अब पूरे प्रदेश में सात दिन तक पाबंदियां रहेंगी। हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा तेजी से…
Read Moreऑक्सीजन का 25 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा, आज पहुंचेगा टैंकर
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा 25 मीट्रिक टन और बढ़ा दिया है। इसे सेलाकुई लिंडे से लाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़कर 257 मीट्रिक टन हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। राज्य भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग में अचानक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए…
Read Moreदिव्यांगों, गंभीर बीमार और गर्भवतियों से नहीं ली जाएगी ड्यूटी, अनुबंध तक के कर्मचारियों को छूट
चंडीगढ़ कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने अहम फैसला लिया है। दिव्यांगों, संवेदनशील व्यक्तियों अर्थात हाईपरटेंशन, उच्च रक्तचाप, हृदय या फेफड़ों की बीमारी, कैंसर और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं बुलाया जाएगा। चाहे वे नियमित, अनुबंध, आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतन भोगी, एडहॉक पर ही कार्यरत क्यों न हों। आवश्यक सेवाओं में लगे होने पर भी उन्हें कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मण्डलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों…
Read Moreहरियाणा में लगा वीकेंड लॉकडाउन, घर लौटने लगे प्रवासी, कहा-इस बार रिस्क नहीं लेंगे
हिसार (हरियाणा) हरियाणा के नौ जिलों में सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। इसने प्रवासी मजदूरों के डर को बढ़ा दिया है। इसके बाद प्रवासी अपना सामान लेकर घर लौटने लगे हैं। उन्हें डर है कि कहीं संपूर्ण लॉकडाउन न लग जाए। हिसार में शाम 4.20 बजे की ट्रेन के लिए दोपहर 12 बजे ही प्रवासी मजदूर स्टेशन पर पहुंचने लगे। कुछ यात्री बिना बुकिंग कराए ही स्टेशन पहुंचे लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। हिसार में दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बाजारों में सन्नाटा था। सड़कों…
Read More