चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश की कोविड प्रबंधन रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोरोनारोधी वैक्सीन और ब्लैक फंगस की दवाइयों की जरूरत से अवगत कराया। मोदी ने मनोहर लाल को तीसरी लहर से सचेत करने के साथ ही राज्य की व्यवस्थाओं-प्रबंधों पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने बैठक में किसान आंदोलन पर भी चर्चा की। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई बात नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 के नियंत्रण के…
Read MoreCategory: Haryana
दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, आधे घंटे में 100 राउंड गोलियां चलीं
यमुनानगर (हरियाणा) यमुनानगर में शराब कारोबारी दो गुटों में शनिवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे सुढैल गांव में दहशत का माहौल है। 4 कारों में आए बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाब में गांव निवासी एक शराब कारोबारी के कारिंदों ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। दिन निकलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों के प्रभारी सहित सीआईए-वन, सीआईटू-2, डिटेक्टिव सहित स्पेशल स्टाफ प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।…
Read Moreब्लैक फंगस बना नई चुनौती, 18 जिलों में हुई दस्तक
चंडीगढ़ कोरोना की दूसरी लहर से पार पा रहे हरियाणा के लिए अब ब्लैक फंगस बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ब्लैक फंगस के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी मृत्यु दर कोरोना से 6 गुणा अधिक है। मतलब एक तरफ कोरोना के 100 मरीजों में से एक मरीज की मौत होने से मृत्य दर 1.09 प्रतिशत, वहीं ब्लैक फंगस की मृत्यु दर 6.74 प्रतिशत है। इसके अलावा, नए मामलों की संख्या में भी ब्लैक फंगस पीछे नहीं है। पिछले 25 दिनों में…
Read Moreसरकार का फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी होंगे ग्लोबल टेंडर
चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। इसके अलावा महामारी के हॉटस्पॉट वाले गांवों में 15 मई से आइसोलेशन केंद्र बनाकर लोगों की जांच शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों में कोरोना के…
Read Moreऑक्सीजन सिलिंडर की होम डिलीवरी शुरू, पहले दिन 505 को मिला लाभ, दवाओं के दाम भी तय
चंडीगढ़ घर-घर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने की योजना का पहले दिन अच्छा रिस्पांस रहा। होम आइसोलेट मरीजों में से 2324 ने पोर्टल पर ऑक्सीजन के लिए आवेदन किया। इनमें से 505 आवेदकों के घर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 1260 के घर जल्द ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का प्रयास जारी। वहीं, इनमें से 559 आवेदन को अधूरी जानकारी भरी होने के कारण रद्द कर दिया गया है। पोर्टल पर 323 समाजसेवी संस्थाओं ने घरद्वार पर ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई के लिए पंजीकरण करवाया है। इनमें से अभी तक 282 समाजसेवी…
Read Moreबहू व पोते ने पीटकर घर से निकाला 90 वर्षीय वृद्धा को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हांसी (हरियाणा) हरियाणा के हिसार जिले के भाटला गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बहू व पोते ने पीटकर घर से निकाल दिया। बुजुर्ग महिला रोती बिलखती हुई कई घंटों तक गली में पड़ी रही। इस दौरान ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बहू व पोते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव भाटला निवासी 90 वर्षीय रजनी देवी के दो बेटे थे। एक बेटे का देहांत हो चुका है जबकि दूसरा रेलवे से रिटायर होने के बाद दिल्ली…
Read Moreआंदोलन में शामिल युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
बहादुरगढ़/सोनीपत (सोनीपत) आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने झज्जर के एसपी को पत्र लिखकर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में युवती के पिता का कहना है कि जिन युवतियों ने उनकी बेटी के साथ गलत करने वालों पर कार्रवाई करवाने में मदद की, पुलिस ने उनको भी आरोपी बना दिया। इधर, एसपी ने बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर…
Read Moreबंगाल की आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार किसान नेताओं पर केस
बहादुरगढ़ (हरियाणा) कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। अब मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दुष्कर्म और वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में युवती के पिता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी किसान…
Read Moreबड़ी वारदात: रेवाड़ी की कोरोना जेल से 13 कैदी भागे, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव
रेवाड़ी (हरियाणा) हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी शनिवार रात को फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात एक बैरक की ग्रिल कैदियों ने काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले। सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच…
Read Moreछह दिन में 11 मौतों से फैली दहशत, 50 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित
नारनौंद (हिसार) हरियाणा के हिसार जिले में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडा खेड़ी में 1 से 6 मई तक छह दिन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि बुजुर्ग ही नहीं युवाओं की भी जिंदगी की डोर टूट रही है। मरने वालों में 26 साल के युवा से लेकर 80 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। गांव में हो रहीं मौतों का कारण कोई वायरल तो कोई कोरोना बता रहा है। चूंकि बिना कोई जांच कराए ही शवों का…
Read More