पुलिसिया जुल्म: हिरासत में 55 साल के व्यक्ति की मौत, घरवाले बोले- थर्ड डिग्री देकर की हत्या, धरने पर बैठे

पुलिसिया जुल्म: हिरासत में 55 साल के व्यक्ति की मौत, घरवाले बोले- थर्ड डिग्री देकर की हत्या, धरने पर बैठे

पानीपत (हरियाणा) हरियाणा के पानीपत में पुलिस हिरासत में मंगलवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया और सिविल अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। मामला पानीपत के अशोक विहार कालोनी से एक युवती को भगाने का है। इसमें आरोपी युवक के बड़े भाई के ससुर को गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी से पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर हत्या कर दी। डाबर कालोनी निवासी इरशाद पर आरोप है कि…

Read More

पंजाब में संक्रमण से 60 की मौत, हरियाणा में भी 38 ने गंवाई जान

पंजाब में संक्रमण से 60 की मौत, हरियाणा में भी 38 ने गंवाई जान

चंडीगढ़ पंजाब में मंगलवार को 1273 नए कोरोना संक्रमित मिले और 60 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। दूसरी ओर, ब्लैक फंगस का खतरा अभी टला नहीं है। बीते 24 घंटे में इस गंभीर बीमारी ने एक और मरीज की जान ले ली और 13 नए मामले सामने आए। सूबे में अब तक 391 लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 49 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। 53 लोगों की मौत भी…

Read More

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पंचकूला (हरियाणा) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) बनाने की घोषणा की है। वह मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी में विकास के मामले में मोहाली दूसरे नंबर पर है, जबकि पंचकूला तीसरे स्थान पर है। इसे अब पहले नंबर पर लाने के लिए ठोस योजना बनाई गई है।  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थापली में एक पंचकर्मा सेंटर का 20 जून को उद्घाटन किया जाएगा। फार्मा उद्योग को बढ़ावा देने…

Read More

शिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार, हरियाणा को मिली ए प्लस श्रेणी

शिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार, हरियाणा को मिली ए प्लस श्रेणी

चंडीगढ़ स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार के कारण हरियाणा को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ए प्लस श्रेणी मिली है। 70 मानकों पर राज्यों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के बाद परफोरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) ने वर्ष 2019-20 के लिए ये ग्रेड जारी की है। ग्रेडिंग इंडेक्स ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पुड्डचेरी, दादरा और नगर हवेली को ए+ श्रेणी में रखा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पीजीआई को पहली बार वर्ष 2017-18 के साथ प्रकाशित किया गया था। रविवार को जारी…

Read More

कल रात से थाने में धरना जारी, कहा- सारा मामला निपटा कर ही जाऊंगा : राकेश टिकैत

कल रात से थाने में धरना जारी, कहा- सारा मामला निपटा कर ही जाऊंगा : राकेश टिकैत

फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) दो किसान नेताओं की रिहाई और पुलिस प्रशासन द्वारा एएसआई की शिकायत पर दर्ज केस रद्द करवाने की मांग को लेकर पिछले साढ़े 13 घंटे से सदर थाने में राकेश टिकैत सहित किसानों का धरना लगातार जारी है। किसान नेताओं का आरोप है कि फतेहाबाद के एसपी राजेश कुमार ने केस रद्द करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद सुबह पांच बजे ही गांवों के गुरूद्वारों में मुनादी करवाकर किसानों को सदर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके बाद सुबह से ही सदर थाना टोहाना में…

Read More

टीकाकरण: विदेशी कंपनी हरियाणा को छह करोड़ स्पूतनिक-वी वैक्सीन की खुराक देने को तैयार, कीमत भी बताई

टीकाकरण: विदेशी कंपनी हरियाणा को छह करोड़ स्पूतनिक-वी वैक्सीन की खुराक देने को तैयार, कीमत भी बताई

चंडीगढ़ कोरोना वैक्सीन की कमी झेल रहे हरियाणा के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय कंपनी फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड प्रदेश सरकार को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की 60 मिलियन (छह करोड़) खुराक देने को तैयार हो गई है। इस कंपनी का मुख्यालय मालटा में है। मालटा को टैक्स हैवन भी कहा जाता है। हालांकि कंपनी ने सरकार के वैश्विक निविदा में हिस्सा नहीं लिया था।  कंपनी अधिकारियों ने एचएमएससीएल (हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड) को ‘गमलेया इंस्टीट्यूट एंड रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’ की निर्मित स्पूतनिक-वी वैक्सीन की छह करोड़ खुराक…

Read More

तनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है

तनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है

टोहाना (हरियाणा) टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा। इस विवाद में किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश से नाराजगी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को टोहाना गिरफ्तारियां देने पहुंचे। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह व योगेंद्र यादव शामिल रहे। वहीं किसानों के इकट्ठे होने से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि टोहाना में पुलिस फोर्स की 20 कंपनियां तैनात की गई, जिसमें दो कंपनियां…

Read More

पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज, सिरसा में सांसद के घर के आगे फूंकीं कृषि कानून की प्रतियां

पंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज, सिरसा में सांसद के घर के आगे फूंकीं कृषि कानून की प्रतियां

हरियाणा कृषि कानून के विरोध में शनिवार को किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया। प्रदेश में जगह जगह प्रदर्शन किए गए। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी को कानून-व्यवस्था में बाधा नहीं डालनी चाहिए। प्रदर्शन शांति से करना चाहिए। यदि प्रदर्शन कानून और व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करता है, तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।  पंचकूला में किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए माजरी चौक, पिंजौर टोल प्लाजा और नग्गल टोल प्लाजा बरवाला, रायपुररानी सहित कई जगह प्रदर्शन किया।…

Read More

हरियाणा में सभी सीएचसी में बनेंगे बच्चों के वार्ड, एक एंबुलेंस रहेगी तैनात

हरियाणा में सभी सीएचसी में बनेंगे बच्चों के वार्ड, एक एंबुलेंस रहेगी तैनात

चंडीगढ़ कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हरियाणा में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) स्तर पर बच्चों के वार्ड बनेंगे। अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। हर सीएचसी पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एक एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी के साथ गुरुवार को बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने धरातल पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या काफी कम होने के बावजूद…

Read More

उत्तर हरियाणा और चंडीगढ़ में इस बार कम बारिश के संकेत, देशभर में सामान्य रहेगा मानसून

चंडीगढ़ पूरे देश में मानसून इस बार सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहेगी जबकि पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है।  मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं लेकिन उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें अंबाला, पंचकूला,…

Read More