हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर अप्रैल से सफर होगा महंगा, 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं टोल के दाम

हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर अप्रैल से सफर होगा महंगा, 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं टोल के दाम

गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) और एक्सप्रेस-वे पर चलने वालों के लिए अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से टोल बढ़ोतरी की सिफारिश की है। हालांकि अभी टोल दरें तय नहीं की गई हैं, लेकिन कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी टोल दरों में की जा सकती है। बढ़ी दरें मासिक पास धारकों पर भी लागू होंगी। उन पर भी 10 फीसदी बढ़ोतरी का अतिरिक्त भार पड़ेगा। गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल पर दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे, दोनों…

Read More

सीएम आवास पर पहुंचे यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावक, बोले- घरों में कैद हो गए हमारे बच्चे, वापस लाइए सरकार…

सीएम आवास पर पहुंचे यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावक, बोले- घरों में कैद हो गए हमारे बच्चे, वापस लाइए सरकार…

करनाल (हरियाणा) यूक्रेन में रहने वालों के परिजन रूस के हमले से सहमे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रहने वालों से संपर्क करने में जुटे हैं। भारतीय दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर काम नहीं करने से परिजन बेचैन हैं और नाराजगी जताई है। यूक्रेन में अभी भी हरियाणा के करनाल के कुछ विद्यार्थी फंसे हैं। उनके हालात को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। कभी उपायुक्त से गुहार लगाते हैं तो कभी अन्य जनप्रतिनिधि से। गुरुवार को कुछ अभिभावक प्रेम नगर स्थित…

Read More

संकट: हरियाणा के छात्राें ने सुनाई आंखों देखी, कहा- कीव से जान बचाकर पोलैंड बॉर्डर पर जा रहे हैं, रात भर धमाके की आवाज सुनीं

संकट: हरियाणा के छात्राें ने सुनाई आंखों देखी, कहा- कीव से जान बचाकर पोलैंड बॉर्डर पर जा रहे हैं, रात भर धमाके की आवाज सुनीं

पानीपत (हरियाणा) छात्रों ने बताया कि खाने की दुकान पर भीड़ बढ़ गई है। विद्यार्थियों के पास अब ज्यादा पैसे भी नहीं हैं। पेट्रोल पंप से राशन स्टोर तक लंबी लाइन लगी है। तीन गुना से अधिक दाम हो गए हैं। पंचकूला निवासी सिमरजीत, सनौली निवासी छात्रा श्रुति दूसरी ओर यूक्रेन में तैनात सैनिक। यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हरियाणा के समालखा, मतलौडा और पंचकूला के छात्रों ने आंखों देखी सुनाई। उन्होंने बताया कि जान बचाकर पोलैंड जाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बस नहीं मिल रही है।…

Read More

विदेश भेजने का झांसा देकर चचेरे भाइयों से ठगे साढ़े 10 लाख, दंपति समेत तीन पर केस

विदेश भेजने का झांसा देकर चचेरे भाइयों से ठगे साढ़े 10 लाख, दंपति समेत तीन पर केस

चरखी दादरी/बौंदकलां शिकायतकर्ता ने गांव निवासी एक व्यक्ति समेत पंजाब के होशियरपुर गण सदरपुर नागरा निवासी एक दंपति पर जालसाजी से रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों पर दोनों भाइयों का पासपोर्ट भी रखने का आरोप है। वर्क परमिट के साथ विदेश भेजने का झांसा देकर रानीला निवासी दो चचेरे भाइयों के साथ साढ़े दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के एसपी कार्यालय में शिकायत देने के छह दिन बाद बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में धारा…

Read More

पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार, आठ राज्यों में फैला है जाल

पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार, आठ राज्यों में फैला है जाल

सोनीपत (हरियाणा) सीबीआई कर्मी दिशांत को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। वह दिल्ली पुलिस के सिपाही व गैंग सरगना रोबिन के साथ मिलकर इस रैकेट को चलाने में मदद करता था। एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी। एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली का रहने वाला दिशांत है। आरोपी सीबीआई में कर्मी था और दिल्ली मुख्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर था। आरोपी…

Read More

साध्वी यौन शोषण और हत्या मामले में राम रहीम फरलो पर बाहर, मिली जेड प्लस सुरक्षा

साध्वी यौन शोषण और हत्या मामले में राम रहीम फरलो पर बाहर, मिली जेड प्लस सुरक्षा

चंडीगढ़ साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम फिलहाल फरलो पर बाहर है। सोमवार को ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो के खिलाफ हाईकोर्ट में पूरा रिकॉर्ड सौंपा था। डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। डेरा मुखी फरलो पर जेल से बाहर है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। साध्वी यौन शोषण और…

Read More

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में राम रहीम मामले में आज अपना जवाब दाखिल करेगी हरियाणा सरकार

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में राम रहीम मामले में आज अपना जवाब दाखिल करेगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ पंजाब के समाना से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह सोहाली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। याची ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को राजनीतिक लाभ लेने के लिए फरलो दी गई है। साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में जेल काट रहे राम रहीम को फरलो देने पर हरियाणा सरकार आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब देगी। फरलो को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर पूछा…

Read More

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है ये कार्रवाई

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है ये कार्रवाई

चंडीगढ़ हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मामले में खुद कह चुके हैं कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा में रजिस्ट्रियों के फर्जीवाड़े में 200 और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। सरकार ने अंडर रूल 7 के तहत कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। इंक्रीमेंट रोकने से लेकर बर्खास्तगी तक संभव है। आदेश वित्तायुक्त पीके दास ने जारी किया है। दो मंडलों करनाल और गुरुग्राम के 234 अधिकारियों को इससे पहले चार्जशीट किया जा चुका है। रिपोर्ट के…

Read More

पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर रही मोदी सरकार : रणदीप सुरजेवाला

पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर रही मोदी सरकार :

चंडीगढ़ रणदीप सुरजेवाला ने खुलासा किया कि किस प्रकार ऋषि अग्रवाल की कंपनी एबीजी शिपयार्ड कंपनी ने 22,842 करोड़ रुपये का देश का सबसे बड़ा घोटाला किया, जिसमें भारत के प्रमुख बैंक एसबीआई सहित 28 बैंकों से लिया गया लोन शामिल है। एबीजी शिपयार्ड कंपनी द्वारा 22 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार जनता का पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर…

Read More

यूएई के राजकुमार जानेंगे यमुनानगर के उद्योगों की खासियत और उत्पाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से किया जाएगा स्वागत

यूएई के राजकुमार जानेंगे यमुनानगर के उद्योगों की खासियत और उत्पाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से किया जाएगा स्वागत

यमुनानगर (हरियाणा) शनिवार को यमुनानगर पहुंचने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से यूएई के प्रिंस का स्वागत किया जाएगा। हरियाणा के यमुनानगर जिले से मशीनरी, बर्तन सहित अन्य उत्पाद दुबई भेजे जाते हैं। सरस्वती शुगर मिल में स्थापित एथेनॉल प्लांट दूसरी ओर राजकुमार शेख माजिद राशिद अल मुल्ला। भारत भ्रमण के दौरान यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के राजकुमार शेख माजिद राशिद अल मुल्ला शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से न सिर्फ उनका स्वागत किया जाएगा, बल्कि उन्हें जिले के उद्योगों की…

Read More