रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है ये कार्रवाई

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है ये कार्रवाई

चंडीगढ़
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मामले में खुद कह चुके हैं कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा में रजिस्ट्रियों के फर्जीवाड़े में 200 और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। सरकार ने अंडर रूल 7 के तहत कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। इंक्रीमेंट रोकने से लेकर बर्खास्तगी तक संभव है। आदेश वित्तायुक्त पीके दास ने जारी किया है। दो मंडलों करनाल और गुरुग्राम के 234 अधिकारियों को इससे पहले चार्जशीट किया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार साल में 58 हजार से अधिक रजिस्ट्री नियमों के खिलाफ हुईं। नियमों के खिलाफ जाकर रजिस्ट्री करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या 400 से पार हो गई है। इनमें 125 तहसीलदार, 98 नायब कुल तहसीलदार, 96 रजिस्ट्री क्लर्क और 176 पटवारी शामिल हैं। कुछ जिलों से पटवारी और रजिस्ट्री क्लर्कों की संख्या की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। इससे पहले दो मंडलों के 234 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे।

रोहतक, फरीदाबाद, अंबाला मंडल में 60 तहसीलदार और 55 नायब तहसीलदारों के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार 100 से अधिक रजिस्ट्री क्लर्क और पटवारियों की भी रिपोर्ट है। इस मामले को लेकर खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
किस जिले में कितनी रजिस्ट्री हुईं और कौन जिम्मेदार
अंबाला मंडल
जिला गलत रजिस्ट्री तहसीलदार नायब तहसीलदार
अंबाला 347 03 08
कुुरुक्षेत्र 103 01 01
पंचकूला 02 – 02
यमुनानगर 2412 05 01
रोहतक मंडल
रोहतक 2637 05 04
झज्जर 2055 10 04
सोनीपत 5543 04 08
भिवानी 614 05 03
सिरसा 635 04 04
जींद 111 01 01
फरीदाबाद मंडल
फरीदाबाद 11565 09 13
नूंह 2760 09 05
पलवल 4033 05 03

Related posts