विधानसभा बजट सत्र : बजट पर आठ कमेटियां आज सौंपेंगी रिपोर्ट, प्रश्नकाल और शून्यकाल में हंगामे के आसार

विधानसभा बजट सत्र : बजट पर आठ कमेटियां आज सौंपेंगी रिपोर्ट, प्रश्नकाल और शून्यकाल में हंगामे के आसार

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 मार्च को महिला दिवस पर विधानसभा में बजट पेश कर चुके हैं। पहली बार लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा समितियों का गठन कर बजट पारित करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर विधानसभा की 8 समितियों के गठन किया है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार को फिर शुरू होगी। सोमवार को 75 विधायकों की 8 कमेटियां बजट को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। साथ ही प्रश्नकाल और शून्य काल में अलग-अलग मुद्दों पर हंगामे के…

Read More

भ्रष्टाचार में संलिप्त अफसरों पर शिकंजा, 11 के खिलाफ दर्ज होंगे आपराधिक मामले

भ्रष्टाचार में संलिप्त अफसरों पर शिकंजा, 11 के खिलाफ दर्ज होंगे आपराधिक मामले

चंडीगढ़ फरवरी में ही ब्यूरो ने तीन विशेष तकनीकी जांच रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी। इनमें तीन राजपत्रित अधिकारियों व दो अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश करते हुए 16 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की राशि वसूलने को कहा है। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार में संलिप्त अफसरों पर शिकंजा कस दिया है। हर महीने भ्रष्ट अफसर राज्य सतर्कता ब्यूरो के जाल में फंस रहे हैं। ब्यूरो ने फरवरी 2022 के दौरान चार जांच पूरी कीं, जिनमें 4 राजपत्रित, 7 अराजपत्रित अधिकारियों और 7 निजी व्यक्तियों के…

Read More

एक और टाेल: एनएच-334बी पर सफर होगा महंगा, जानिए किसे मिलेगी छूट, कितने का बनेगा पास

एक और टाेल: एनएच-334बी पर सफर होगा महंगा, जानिए किसे मिलेगी छूट, कितने का बनेगा पास

खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के वाहन चालकों को छूट मिलेगी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से टोल शुरू कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। हरियाणा के सोनीपत में गांव झरोठी के पास स्थापित किए गए टोल प्लाजा को शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू कर दिया जाएगा। नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देकर यहां से गुजरना होगा। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा : प्राकृतिक खेती के लिए बजट में किया 32 करोड़ का प्रावधान, करेंगे बोर्ड गठित

मुख्यमंत्री ने कहा : प्राकृतिक खेती के लिए बजट में किया 32 करोड़ का प्रावधान, करेंगे बोर्ड गठित

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कृषि कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिरकत की और किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। कृषि कार्यशाला में लगी प्रर्दशनी को देखते सीएम मनोहर लाल साथ में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 32 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया है। इस खेती को बढ़ावा देने और किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन…

Read More

खटटर सरकार का बजट : 2000 नई बसें खरीदी जाएंगी, गुरुग्राम में बस पोर्ट और कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारतकालीन थीम पार्क

खटटर सरकार का बजट : 2000 नई बसें खरीदी जाएंगी, गुरुग्राम में बस पोर्ट और कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारतकालीन थीम पार्क

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में महाभारतकालीन थीम पार्क स्थापित करेगी। इसके लिए बजट में इस पर 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें आधुनिक तकनीक से महाभारत के युद्ध को प्रदर्शित किया जाएगा। नए वित्त वर्ष में हरियाणा सरकार 2000 नई बसें खरीदेगी। इनमें से एक हजार बसें हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही 150 हीट वेंटिलेटेड एयर कंडीशन (एचवीएसी) बसें भी खरीदी जानी हैं। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बेड़े में 50 और लग्जरी बसें जोड़ने के साथ साथ मिनी बसें भी जोड़ी…

Read More

चावल निर्यातक के घर आयकर का छापा, तीन दिन से खंगाले जा रहे दस्तावेज

चावल निर्यातक के घर आयकर का छापा, तीन दिन से खंगाले जा रहे दस्तावेज

यमुनानगर (हरियाणा) आयकर विभाग की टीमें तीन गाड़ियों में पहुंची। मुख्य गेट अंदर से बंद है और आवाजाही पर पाबंदी है। सभी के मोबाइल जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में लगी टीम के लिए बाहर से तीनों वक्त का खाना जा रहा है। हरियाणा के यमुनानगर शहर में मशहूर चावल एक्सपोर्टर के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की है। इनकम टैक्स के अधिकारी तीन दिनों से कारोबारी के घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं घर के बाहर पुलिस ने डेरा डाल रखा है। सूत्रों के मुताबिक…

Read More

नई व्यवस्था : हरियाणा विधानसभा के शून्यकाल में अब छह-छह मिनट बोल सकेंगे दस विधायक, लोकसभा की तर्ज पर

नई व्यवस्था : हरियाणा विधानसभा के शून्यकाल में अब छह-छह मिनट बोल सकेंगे दस विधायक, लोकसभा की तर्ज पर

चंडीगढ़ अब विधानसभा में लोकसभा की तर्ज पर शुरू किए शून्यकाल के लिए अब नई व्यवस्था लागू होगी। विधायकों को बारी-बारी से तीन मिनट न बुलवाकर एक दिन के लिए दस विधायकों के नाम का ड्रा निकाला जाएगा। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। अब विधानसभा में लोकसभा की तर्ज पर शुरू किए शून्यकाल के लिए अब नई व्यवस्था लागू होगी। विधायकों को बारी-बारी से तीन मिनट न बुलवाकर एक दिन के लिए दस विधायकों के नाम का ड्रा निकाला जाएगा। एक घंटे में ये विधायक…

Read More

सरकार ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर भर्ती पर लगाई मुहर, आईटीआई डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका

सरकार ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर भर्ती पर सरकार की मुहर, आईटीआई डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका

चंडीगढ़ वर्ष 2007 में यह भर्ती निकाली, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मानक तक किए लेकिन 2008 में लिखित परीक्षा रद्द कर दी और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। हरियाणा में 2006 से लंबित चल रही 816 आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर की भर्ती पर कानूनी राय लेने के बाद हरियाणा सरकार ने मुहर लगा दी है। इस भर्ती में केवल आईटीआई डिप्लोमा धारकों को ही मौका दिया जाएगा, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डिप्लोमा करने वालों को चयन सूची से बाहर किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग…

Read More

सर्च अभियान में फिर मिले बम, सर्च अभियान अभी भी जारी

सर्च अभियान में फिर मिले बम, सर्च अभियान जारी

अंबाला (हरियाणा) पुलिस ने बम कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान अभी भी जारी है। हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मंगलोर गांव के साथ लगती बेगना नदी से 16 बम शैल (पुराने बम) मिले हैं। पुलिस ने बम कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बेगना नदी के साथ लगते गांव मंगलोर के जंगल से 232 बम शैल मिले थे। जिसके बाद पुलिस…

Read More

फर्जी आईजी मामले में एसआईटी कर रही पूछताछ : हरियाणा के पूर्व कमांडेंट की सिम इस्तेमाल करता था फर्जी आईजी

फर्जी आईजी मामले में एसआईटी कर रही पूछताछ : हरियाणा के पूर्व कमांडेंट की सिम इस्तेमाल करता था फर्जी आईजी

ब्यूरो फर्जी आईजी मामले में एक और खुलासा हुआ है। आरोपी विनय अग्रवाल हरियाणा के एक होमगार्ड कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए अफसर की सिम इस्तेमाल करता था। आरोप है कि इसी सिम से वह कारोबारियों को पैसा वसूली के लिए फोन करता था। जांच में नाम सामने आने के बाद विशेष जांच टीम (एसआईटी) रिटायर्ड कमांडेंट से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह पूर्व अफसर अंतरिम जमानत के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चक्कर काट रहा है। अभी तक इस मामले में किसी को जमानत…

Read More