हिमाचल पुलिस अवैध वसूली में फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी

हिमाचल पुलिस अवैध वसूली में फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी

शिमला फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस हरियाणा की मदद लेगी। अवैध वसूली के दौरान हरियाणा के कौन-कौन पुलिस कर्मचारी इसके साथ होते थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईजी सोनीपत का रहने वाला है। पंचकूला में भी इसकी प्रॉपर्टी है। मामले की जांच के लिए गठित सीआईडी की एसआईटी आरोपी के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच करेगी। फर्जी आईजी ने कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ में उद्योगपतियों से 1.49 करोड़ की अवैध वसूली…

Read More

फर्जी पासपोर्ट बनवाने के सवा लाख से डेढ़ लाख वसूलते हैं एजेंट, अब तक 19 मामले दर्ज

फर्जी पासपोर्ट बनवाने के सवा लाख से डेढ़ लाख वसूलते हैं एजेंट, अब तक 19 मामले दर्ज

चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दो बदमाश तो विदेश फरार हो चुके हैं। हालांकि, अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि विदेश जाने वालों का डाटा इमीग्रेशन से मांगा गया है। वहां से रिकॉर्ड आने के बाद ही पता लगेगा कि कोई बदमाश विदेश जा पाया है नहीं। फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद में बने फर्जी पासपोर्ट को रद्द कराने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की…

Read More

बजट पर पक्ष का दावा- भविष्य को मजबूत रखने की कार्ययोजना, विपक्ष बोला- उम्मीदों को कुचलने वाला

बजट पर पक्ष का दावा- भविष्य को मजबूत रखने की कार्ययोजना, विपक्ष बोला- उम्मीदों को कुचलने वाला

चंडीगढ़ हरियाणा की गठबंधन सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय बजट को सराहा है, जबकि विपक्षी दलों ने सिरे से नकार दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बजट में महिलाओं और बच्चों के भविष्य को मजबूत रखने की विशेष कार्ययोजना को प्राथमिकता दी गई है। देश, प्रदेश में इस वर्ग के उत्थान के लिए जितने अधिक प्रयास वर्तमान में हो रहे हैं, वह निश्चित तौर पर आधी आबादी, विशेषकर भविष्य के कर्णधार युवाओं को समर्थ बनाएंगे। मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, पोषण 2.0 एवं सक्षम आंगनबाड़ी को…

Read More

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगार गिरफ्तार, विदेश भागने के लिए जा रहे थे दिल्ली एयरपोर्ट

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगार गिरफ्तार, विदेश भागने के लिए जा रहे थे दिल्ली एयरपोर्ट

सोनीपत (हरियाणा) जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर सोनीपत सीआईए ने आरोपियों को गन्नौर और मुरथल के बीच से गिरफ्तार किया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपियों को लेकर गई है। आरोपियों ने फतेहाबाद से जाली पासपोर्ट बनवाया था। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी। हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड पर गन्नौर व मुरथल के बीच से सोनीपत पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पति-पत्नी व उनका तीसरा साथी शामिल हैं। रवि व वरिंद्र दीप कौर (दंपती) पंजाब के तरनतारन…

Read More

एमएसएमई के लिए उद्यमियों को मिले सस्ती जमीन, राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन ने वित्त मंत्री से किया आग्रह

एमएसएमई के लिए उद्यमियों को मिले सस्ती जमीन, राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन ने वित्त मंत्री से किया आग्रह

चंडीगढ़ हरियाणा के उद्यमियों ने केंद्रीय बजट में एमएसएमई के लिए सस्ती जमीन के प्रावधान की मांग की है। साथ ही नियमों का सरलीकरण करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि एमएसएमई में सुधार सहित भारतीय लघु एवं मझले उद्योगों व खुदरा व्यापार के उत्थान के लिए बजट में क्रांतिकारी कदम उठाने की आवश्यकता है। एमएसएमई के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को लोन सरल तरीके से मिले, बिजली की रेट…

Read More

आज से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल, बिना टीका नहीं मिलेगा प्रवेश, सहमति पत्र भी लाना होगा

आज से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल, बिना टीका नहीं मिलेगा प्रवेश, सहमति पत्र भी लाना होगा

चंडीगढ़ हरियाणा में एक फरवरी से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। टीके की खुराक लगवाने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा। छात्रों को अपने साथ अभिभावकों का सहमति पत्र भी लाना होगा। 15 से 18 साल के 82 फीसदी स्कूली बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है लेकिन 5800 शिक्षकों ने अभी वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षाओं और कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार के आदेश पर मंगलवार से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल…

Read More

जिला और तहसील स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला और तहसील स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को देश भर में देश भर में विश्वासघात दिवस मना रहा है। मोर्चा का केंद्र सरकार पर किसानों के साथ हुए समझौते का मान न रखने का आरोप है। यूनियनों ने जिला व तहसील स्तर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि राष्ट्रपति महोदय, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी हासिल करने और अन्य किसान…

Read More

खुली पोल: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बागवानी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब सम्मान लिया जाएगा वापस

खुली पोल: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बागवानी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब सम्मान लिया जाएगा वापस

पानीपत (हरियाणा) 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए गए जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को विजिलेंस ने शुक्रवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा। अब उनका सम्मान वापस लिया जाएगा। डीएसपी विजिलेंस नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव पत्थरगढ़ निवासी किसान तनवीर ने शिकायत दी थी। तनवीर ने बताया कि उन्होंने सब्जियों की फसल पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए नवंबर 2021 में आवेदन किया था। जिला बागवानी अधिकारी तीन माह से चक्कर कटवा रहे थे और आवेदन आगे बढ़ाने…

Read More

सेवानिवृत्त आईएएस, सेशन जज, एचसीएस करेंगे भ्रष्टाचार के विभागीय मामलों की जांच

सेवानिवृत्त आईएएस, सेशन जज, एचसीएस करेंगे भ्रष्टाचार के विभागीय मामलों की जांच

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच कराने के लिए वरिष्ठ सेवानिवृत्त अफसरों की नियुक्तियां कर दी हैं। आईएएस, सेशन जज व एचसीएस को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आरोपों का शिकार प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की विभागीय जांच करेंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (सजा एवं अपील) नियम-2016 के तहत 18 सेवानिवृत्त अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। जिन सेवानिवृत्त अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, उनमें पूर्व आईएएस एमके मिड्डा, पूर्व संयुक्त निदेशक विजय कुमार वर्मा,…

Read More

स्कूल मुखियाओं और अध्यापकों की योग्यता की होगी जांच, तीन कमेटियां गठित

स्कूल मुखियाओं और अध्यापकों की योग्यता की होगी जांच, तीन कमेटियां गठित

सिरसा (हरियाणा) राजकीय मिडिल स्कूलों में कार्यरत एससी-बीसी मुख्य अध्यापकों की योग्यता जांचने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के लिए विभाग के निदेशक ने 3 कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियां अब जांच करेंगी और 17 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस संबंध में विभाग के निदेशक ने आदेश जारी कर 7 फरवरी से जांच करने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मुख्य सचिव ने 29 जून 2021 को अनुशंसा की थी। आरोप थे कि ऐसे अध्यापकों को भी पदोन्नत करके मिडिल…

Read More