सिरसा (हरियाणा) पंजाब में सिरसा के रामरहीम के डेरा के वोट बैंक को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने डेरा सच्चा सौदा पहुंचकर हाजिरी लगाई। हालांकि उन्होंने कहा कि वे प्रचार करने नहीं बल्कि माथा टेकने आए हैं। लेकिन डेरा में आने का बहाना ढूंढकर वोटरों को लुभाने का भरसक प्रयास किया। सत्संग के दौरान कार्यक्रम में पटियाला में बीजेपी के प्रत्याशी संजीव कुमार बिट्टू, सरदूलगढ़ भाजपा के प्रत्याशी जगजीत सिंह मिल्खा, अबोहर से बीजेपी के प्रत्याशी अरुण नारंग और मोड मंडी से पंजाब लोक कांग्रेस (अमरिंद्र सिंह पार्टी) के प्रत्याशी…
Read MoreCategory: Haryana
बारिश से खराब धान-कपास का मुआवजा मिला नहीं, अब सब्जी-सरसों की फसलों पर संकट
चंडीगढ़ हरियाणा में अक्टूबर में बेमौसमी बारिश से खराब हुई धान-कपास की फसलों का मुआवजा अभी किसानों को मिल नहीं पाया है। इधर लगातार जारी बारिश से अब सब्जी और सरसों की फसलों में नुकसान हो रहा है। कई जिलों में तो गेहूं की फसलों में भी पानी भर गया है। अगर निकासी नहीं हुई तो यह फसल भी खराब हो सकती है। एक बार फिर से किसान और भाकियू विशेष गिरदावरी की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भी 3 दिन तक प्रदेश में बारिश दर्ज की गई। हालांकि,…
Read Moreहादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत
हिसार (हरियाणा) हिसार में नारनौंद के गांव भकलाना के पास शुक्रवार रात को ट्राले ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नारनौंद के बिजेंद्र व भिवानी जिले के शेरपाजू गांव का उसका दोस्त मनदीप शामिल हैं। बिजेंद्र रोडवेज में परिचालक था। जानकारी के अनुसार नारनौंद निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र रात को अपने दोस्त मनदीप के साथ बाइक पर हांसी- भिवानी रोड से होते हुए नारनौंद आ रहे थे। जब वह भकलाना गांव के पास पहुंचे तो…
Read Moreराजपथ पर दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का दम, आज दिल्ली में होगा आधिकारिक परिचय
चंडीगढ़ इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी भी शामिल होगी। इस बार राजपथ पर हरियाणा के खिलाड़ियों का दम दिखेगा। शनिवार को दिल्ली में झांकी का अधिकारिक तौर पर परिचय कराया जाएगा। 10 ओलंपियन झांकी का हिस्सा होंगे। वहीं इसमें टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति मुख्य आकर्षण होगी। इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। यह झांकी सूचना ,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई है।
Read Moreकेजरीवाल मोहाली में आप नेताओं से चर्चा के बाद कर सकते हैं एलान
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब आ रहे हैं। वह मोहाली में आप नेताओं से मिलेंगे। केजरीवाल आप के सीएम चेहरे भगवंत मान के लिए विधानसभा क्षेत्र का फैसला करने आ रहे हैं। मान अभी संगरूर के सांसद हैं। चर्चा है कि मान को धुरी से मैदान में उतारा जा सकता है। तीन बजे केजरीवाल पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी देंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल के दौरे से पंजाब में सीएम चन्नी के रिश्तेदारों पर ईडी की रेड पर भी सियासत गरमाएगी।…
Read Moreहरियाणा में संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार पार, 8847 नए मामले और बारह की मौत
चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार के पार पहुंच गया है। 6768 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं, जबकि 57 हजार मरीज घर में इलाज ले रहे हैं। बुधवार को 8847 नए मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर 19.99 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर लुढ़ककर 92.04 प्रतिशत और मृत्यु दर बढ़कर 1.16 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटे में गुरुग्राम 2918, फरीदाबाद 1285, सोनीपत 649, पंचकूला 452, अंबाला 593, पानीपत 178, करनाल…
Read Moreआश्रम संचालक को अश्लील वीडियो बना कर रही थी ब्लैकमेल, पति के साथ नर्स गिरफ्तार
फतेहाबाद (हरियाणा) पीड़ित सौ फीसदी दिव्यांग गुरविंद्र सिंह का कहना है कि पहले तो आश्रम व खुद की बदनामी के डर से दो लाख रुपये नर्स को फतेहाबाद में दे दिए, लेकिन जब और पैसे की डिमांड हुई तो परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस गिरफ्त में आरोपी नर्स और उसका पति। फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने सिरसा के आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गांव दरियापुर की नर्स व उसके पति को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस…
Read Moreफर्जीवाड़ा: तय समय में चालान पेश, बर्खास्त एचसीएस अनिल नागर समेत तीनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं
चंडीगढ़ भ्रष्टाचार उन्नमूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद 60 के अंदर चालान दाखिल नहीं करने पर आरोपियों को जमानत मिलने का प्रावधान है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की डेंटल सर्जन और एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने तय समय में चालान पेश कर दिया है। 60 दिन की तय अवधि से एक दिन पहले ही पंचकूला की अदालत में चालान पेश हुआ। इससे एचपीएससी के बर्खास्त उपसचिव एवं पूर्व एचसीएस अनिल नागर समेत तीनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।…
Read Moreप्रेमिका बोली- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर शादी करूंगी: खौफनाक खुलासा
पानीपत (हरियाणा) वीडियो के अनुसार दीपक ने पहले अशोक को बेल्ट से पीटा फिर बेल्ट से गला घोंटा। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर ले आया और अशोक के ऊपर डालकर उसे जला दिया फिर नहर में धक्का दे दिया। वारदात के बाद दीपक ने हत्या करने की वीडियो सोनू और ऊषा को भेज दी थी। बहन से मिलकर प्रेमी के हाथों जीजा की हत्या कराने के बाद विवाहिता ने पूरी वारदात की वीडियो बनवाई थी, जिसके बाद उसने प्रेमी को पति की हत्या के लिए भी कहा। साथ ही…
Read Moreदिल्ली में अनियंत्रित संक्रमण से हमारे तीन जिलों में बढ़े मरीज : अनिल विज
चंडीगढ़ दिल्ली में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होने का प्रभाव हरियाणा में पड़ रहा है। इससे दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के तीन जिलों में संक्रमण दर काफी ज्यादा है। इससे हमें घबराने की जरूरत नहीं। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, हरियाणा में कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य इंतजाम हैं। मरीज चाहे दिल्ली से आए या कहीं और से, हरियाणा में पूरा उपचार दिया जा रहा है। विज ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों…
Read More