नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने पत्र में हरियाणा के सहयोग की मांग करते हुए एक अक्तूबर से दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 बसों को ही अनुमति देने की बात लिखी है। राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में सरकार ने एक अक्तूबर से दिल्ली में केवल बीएस -6 अनुपालन वाली बसों को प्रवेश देने की बात कही है। दिल्ली में हर साल सर्दी में वायु गुणवत्ता बिगड़ जाती है। इसकी प्रमुख वजह पराली जलाने के साथ-साथ एनसीआर से आने वाले डीजल…
Read MoreCategory: Haryana
शराब के ठेके पर सीएम फ्लाइंग की रेड, भारी मात्रा में शराब जब्त कर ठेका किया सील 19-23-05
पानीपत। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने मंगलवार को गांव निजामपुर के पास एक अवैैध शराब के ठेके पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में देशी, अंग्रेेजी शराब और बीयर बरामद की। मौके से टीम को शराब ठेकेदार तो नहीं मिला, जबकि ठेके पर बैठे सेल्समैन को भी हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के साथ जिले की एक्साइज टीम भी शामिल रही। कार्रवाई के दौरान टीम ने अंग्रेजी, देशी और बीयर की…
Read Moreसीएम मनोहर लाल ने किया योग, अग्निवीरों को हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ नौकरी देने का एलान
भिवानी (हरियाणा) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि अग्निपथ योजना से रिटायर्ड हरियाणा के सभी युवाओं को नौकरी मिलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में मंगलवार को बड़ी घोषणा की। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कहा कि अग्निपथ योजना से रिटायर्ड हरियाणा के सभी युवाओं को नौकरी मिलेगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी को पुलिस में वरीयता दी जाएगी। अग्निपथ के रिटायर्ड युवा ग्रुप C में भी भर्ती हो सकते हैं। मुख्यमंत्री…
Read Moreधोखाधड़ी : शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर ठगे 10 लाख, महिला सहित दो नामजद
शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को झांसा दिया था कि वह मैक्सिको में पक्की है, शादी करके वह उसे वहां से अमेरिका ले जाएगी। सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनूप कुमार वासी भैंसी माजरा ने कहा कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी बात अपने साले अंकुश हुई, क्योंकि कुछ समय पहले भी अमेरिका गया था। उसने…
Read Moreसियासी किले बचाए रखना भाजपा के लिए नहीं दिखा आसान
जिले की घरौंडा, निसिंग, तरावड़ी और असंध नगरपालिका के पिछले चुनाव में विजयी हुए चेयरमैन सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े रहे हैं, लेकिन इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधे जनमत से हो रहा है। भाजपा ने मजबूत रणनीति के साथ अपने नेताओं की फौज को बूथ स्तर तक उतार दिया। फिर भी भाजपा को कई स्थानों पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। कौन कितने पानी में है, इसकी वास्तविक तस्वीर तो मतगणना के बाद ही सामने आएगी, लेकिन भाजपा के लिए पुरानी साख को बरकरार रखना इतना आसान नहीं…
Read Moreहाईटेंशन लाइन की तार टूटी, करंट लगने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत
पलवल पलवल में छत पर खेल रही दो लड़कियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। डीएसपी यशपाल खटाना और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। गांव हंसापुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन की एक तार टूटकर छत पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत…
Read Moreमाकपा का मंहगाई, बेरोजगारी व सांप्रदायिकता के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद का पुतला फूंका
समालखा। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाने की मांग के समर्थन में माकपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। माकपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पर पहुंचे। वहां पर सांसद संजय भाटिया का पुतला फूंका। उन्होंने जनता से नगरपालिका चुनाव में भाजपा को हराने की अपील भी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुनील दत्त व समालखा कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू…
Read Moreहिसार के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की ‘नो एंट्री’, एलान- अपने रिस्क पर आएं नेता
बालसमंद, हिसार (हरियाणा) संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने यह चेतावनी दी है। कहा गया है कि गठबंधन सरकार के नेता अपने रिस्क पर जाएं, अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो वे इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर 25 दिनों से हरियाणा के हिसार जिले की बालसमंद तहसील परिसर में बैठे किसानों ने तहसील के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की एंट्री बैन करने एलान कर दिया है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन गांवों में गठबंधन सरकार के नेता अपने…
Read Moreनगर निकाय चुनाव : नामांकन भरने के लिए आज अंतिम दिन
पानीपत। नगर निकाय चुनाव के तहत समालखा नगरपालिका में शुक्रवार को चेयरमैन पद के लिए दो और पार्षद पद के लिए 20 प्रत्याशियों नामांकन दाखिल किया। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के पास शनिवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इसके लिए भावी उम्मीदवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक ही अपने नामांकन भर सकते हैं। शुक्रवार को संजय कुमार और तुषार ने अपना नामांकन चेयरमैन पद के लिए किया है। वहीं पार्षद पद के लिए उषा गोयल और मनीष कुमार गोयल ने वार्ड 1, सुमन शर्मा…
Read Moreव्यापारी पर फायरिंग में जिस आकाश की ली गई मदद, लारेंस बिश्नोई गैंग से है उसका संबंध
कैथल (हरियाणा) पुलिस संगरूर जेल में बंद आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। रंगदारी वसूलने के लिए नवदीप उर्फ नवी ने साजिश रची थी। मुठभेड़ के बाद काबू किया गया है। हरियाणा के कैथल के कलायत में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी नवदीप उर्फ नवी ने संगरूर जेल में बंद सोनीपत के जिस आकाश नामक आरोपी से मदद ली थी। उसके संबंध लारेंस बिश्नोई गैंग से बताए जा रहे हैं, हालांकि इस संबंध में कैथल के एसपी ने फिलहाल कोई जानकारी देने…
Read More