रोहतक (हरियाणा) पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है। दंपती का बेटा होटल अपने नाम करवाना चाहता था। वारदात के बाद से वह लापता है। उसके मिलने के बाद पूरी वारदात पर से खुलासा हो सकेगा। रोहतक की जनता कालोनी में शनिवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे तारा होटल मालिक चंद्रभान (60) और उसकी पत्नी निशा (55) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को सोते समय गोली मारी गई। वारदात के बाद से दंपती का इकलौता बेटा लापता…
Read MoreCategory: Haryana
हाईकोर्ट ने खट्टर सरकार को जमकर लगाई फटकार, कहा यह रवैया बर्दाश्त नहीं होगा
चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि इस प्रकार का रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। अगली सुनवाई पर जांच आगे बढ़ती न दिखाई दी तो कोर्ट को सख्त आदेश जारी करने पर मजबूर होना पड़ेगा। कोर्ट ने कहा कि फिर देरी के लिए कौन जिम्मेदार है यह तय किया जाएगा। अगली सुनवाई पर इस बारे में हरियाणा सरकार को जवाब सौंपना होगा। हरियाणा में पूर्व व मौजूदा विधायकों और सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामलों की जांच में देरी पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा…
Read Moreनौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी
फरीदाबाद साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है जो एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर देशभर में 335 वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूपी स्थित बिजनौर निवासी ललित, संभल निवासी मोहम्मद फईम और दिल्ली स्थित दरियागंज निवासी मुतीब अहमद, मोहम्मद फैयाज…
Read Moreनिकिता तोमर हत्याकांड : हाईकोर्ट ने स्वीकार की याचिका, उठी दोषियों को फांसी देने की मांग
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। निचली अदालत ने तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। निकिता तोमर के हत्यारों तौसिफ और रेहान के लिए हरियाणा सरकार ने फांसी मांगी है। साथ ही इस मामले में बरी अजरूद्दीन को दोषी करार देकर सजा की मांग की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। निचली अदालत ने तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फैसले के खिलाफ तोमर के परिवार ने अपील…
Read Moreइरशाद प्रधान ने नूपुर शर्मा को मारने पर दो करोड़ रुपये देने का किया था एलान, अब हुआ गिरफ्तार
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मारने पर दो करोड़ रुपये देने का एलान करने वाले आरोपी इरशाद प्रधान को सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को जिला सचिवालय से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद धर्मगुरुओं ने इसका कड़ा विरोध किया था। इस संबंध में गत 12 जून को लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इरशाद प्रधान ने एलान किया था कि मेवात का रहने वाला जो भी…
Read Moreविधायकों को धमकी के बाद अलर्ट हुई सरकार, पंजाब के बाद हरियाणा में दहशत कायम करने की फिराक में गैंगस्टर
चंडीगढ़ हरियाणा में कुल 144 गैंगस्टर हैं। इनमें से 108 विभिन्न जेलों में बंद हैं और 13 फरार चल रहे हैं। इनके साथ ही 22 अपराधी जमानत पर और 1 पैरोल पर है। पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पैदा हुए भय के माहौल को गैंगस्टर अब हरियाणा में कायम करने की फिराक में है। एक के बाद एक 4 विधायकों को आई धमकी और रंगदारी की कॉल पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि, हरियाणा खुफिया विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स अलर्ट पर हैं और…
Read Moreहाईकोर्ट ने सेंट कबीर स्कूल को दिया बड़ा झटका, अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा रद्द, मांगा जवाब
चंडीगढ़ 2012 में स्कूल ने चंडीगढ़ प्रशासन को बायपास कर सीधे नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के समक्ष अर्जी देकर स्कूल को माइनॉरिटी स्टेटस देने की मांग कर दी। प्रावधान के अनुसार इसके लिए स्कूल को प्रशासन से एनओसी लेना अनिवार्य था। कमिशन ने वर्ष 2014 में इस प्रावधान का उलंघन कर स्कूल को माइनॉरिटी स्टेटस दे दिया। चंडीगढ़ सेक्टर-26 के सेंट कबीर स्कूल को बड़ा झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने स्कूल को मिले अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जे को रद्द करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट का यह आदेश…
Read Moreविधायक रेनू बाला को आई व्हाट्सएप कॉल, कहा- ‘आपको मारने के लिए दी है 25 लाख की सुपारी’
यमुनानगर/साढौरा (हरियाणा) कॉलर ने विदेशी नंबर से साढौरा विधायक रेनू बाला को व्हाट्सएप कॉल कर विरोधियों से जान का खतरा बताया। विधायक ने एसपी को शिकायत दी है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेनू बाला को किसी ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें विरोधियों से जान का खतरा बताया है। कॉल करने वाले ने कहा है कि विरोधियों ने उन्हें मारने के लिए 25 लाख रुपये सुपारी दी है। वह संभल कर रहें। फोन आने के…
Read Moreसेवानिवृत्ति से बदलेगा अफसरशाही का चेहरा, अन्य वरिष्ठों को अहम विभाग मिलेंगे
चंडीगढ़ हरियाणा के 14 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीएम के पूर्व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर 26 अक्तूबर 2020 से विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर वाशिंगटन में सेवारत हैं। हरियाणा की अफसरशाही का चेहरा दिसंबर 2022 तक पूरी तरह बदल जाएगा। 11 वरिष्ठ आईएएस अफसर जून से दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें से छह से अधिक अफसर मुख्यमंत्री के भरोसेमंद माने जाते हैं। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद दूसरी पंक्ति के आईएएस को वित्तायुक्त, गृह, स्वास्थ्य, सिंचाई जैसे अहम विभाग मिलेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल…
Read Moreप्रेमी के साथ भागने के लिए पत्नी ने करवाई अपने पति की हत्या, पुलिस पूछताछ में उगले राज
पानीपत (हरियाणा) कर्मबीर की हत्या के बाद ज्योति को श्रीकांत से शादी करनी थी। ज्योति और श्रीकांत ने तीन और युवकों की हत्या करने में मदद ली थी। नींद की तीन गोलियां, बाइक और खून से सने ज्योति के कपड़े बरामद किए गए हैं। हरियाणा के पानीपत के गांव डाहर के कर्मबीर हत्याकांड में रिमांड के दौरान आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी से बड़ा खुलासा हुआ है। श्रीकांत और ज्योति ने एक सप्ताह पहले ही कर्मबीर को मारने की प्लानिंग बना ली थी। कर्मबीर को ज्योति और श्रीकांत के बारे…
Read More