Govt wins FDI vote in Lok Sabha as SP, BSP abstain Total strength: 545 MPs present: 471 Majority mark: 236 For: 253, Against: 218

NEW DELHI (VIRENDER KHAGTA)Decks were cleared today for the entry of the world’s largest multinational departmental stores into India’s booming retail market with the Lok Sabha approving the government’s decision to permit 51 per cent Foreign Direct Investment in the multi-brand retail sector. Despite leaders of 14 parties represented by 282 MPs opposing FDI during the two-day heated debate, the UPA Government won the critical vote on the issue with 253 members voting against the Opposition motion seeking to reject FDI and only 218 MPs voting for it. In a…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की संगम की याचिका, कहा, प्रणव का चुनाव सही

नई दिल्ली: प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति चुने जाने के खिलाफ पीए संगमा की अपील आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। राष्ट्रपति का चुनाव हारने के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रणब मुखर्जी के नामांकन को सवाल उठाए थे। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान संगमा ने यह आपत्ति दर्ज कराई थी कि नामांकन के वक्त प्रणब मुखर्जी भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता में पद पर आसीन थे। वे भाजपा की ओर से इस पद के उम्मीदवार थे। संगमा ने राष्ट्रपति पर…

Read More

एफडीआई पर लोकसभा में विपक्ष का प्रस्ताव गिरा

नई दिल्ली ( वीरेन्द्र खागटा )खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया है। सरकार के पक्ष में 253 वोट, जबकि विपक्ष में 218 वोट पड़े। कुल 471 सांसदों ने वोट डाले। प्रस्ताव पारित कराने के लिए 236 वोट चाहिए थे। इसी के साथ एफडीआई लागू करने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) में अधिसूचित संशोधन खत्म करने का तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय का प्रस्ताव भी 224 के मुकाबले 254 मतों से गिर गया। ऐसा ही एक और प्रस्ताव…

Read More

केजरीवाल की पार्टी के कार्यकर्ता पिटे, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज न करने पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शनिवार को नरेला थाने पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई की। इसकी भनक लगते ही शाम को खुद केजरीवाल थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। देर शाम तक वह अपनी मांग को लेकर थाने पर डटे रहे। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया। इस बीच, पुलिस ने देर शाम दुष्कर्म के…

Read More

एनडी तिवारी कांग्रेस में हैं या नहीं?

इशारों इशारों में मुलायम सिंह यादव को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की बात कहने वाले वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के वचनों से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है। अपने दाएं-बाएं मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव को बैठाकर तिवारी ने खुलेआम कांग्रेस की किरकिरी कर दी है। लिहाजा, कांग्रेस अनजान बन गई है कि वह पार्टी के सदस्य है या नहीं? तिवारी के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने शनिवार को कहा कि मुझे यह नहीं मालूम कि वह पार्टी के सदस्य हैं या…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे निधन हो गया। उन्होंने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 19 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे। 93 वर्षीय गुजराल को फेफड़े में संक्रमण के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के समय पूरा परिवार अस्पताल में ही मौजूद था। सभी राजनीतिक पार्टियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। संसद में भी उनके निधन की खबर के बाद सभी ने उन्हें याद किया और उनके परिवार के लिए प्रार्थना…

Read More

सीधे खाते में जाएगी सब्सिडी की राहत

अगले लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए यूपीए सरकार ने आम आदमी के खाते में सीधे नकद भुगतान करने का रास्ता चुना है। कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना के जरिए तमाम सरकारी योजनाओं की रकम जरूरतमंदों के खाते में सीधे जाएगी। इसके जरिए बिचौलियों पर लगाम लगाई जा सकेगी। आपका पैसा आपके हाथ के नारे के साथ पेश इस योजना के जरिए लगभग चार लाख करोड़ रुपये की कैश सब्सिडी लोगों के खातों में जाएगी। कैश सब्सिडी सीधे खाते में पहुंचाने की सरकार की इस स्कीम को कांग्रेस अगले चुनाव…

Read More

जी न्यूज के दो संपादक पैसा उगाही में गिरफ्तार

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के प्रमुख समीर अहलूवालिया को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी से सौ करोड़ रुपये की उगाही के प्रयासों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि बहुचर्चित कोयला घोटाले में जिंदल की कंपनी के विरुद्ध खबर न चलाने की मांग करते हुए इन्होंने धन उगाही का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। जिंदल समूह ने करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच…

Read More

यूपीए एकजुट, बहुमत हमारे साथः प्रधानमंत्री

रिटेल में एफडीआई पर जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साफ किया है कि यूपीए सरकार सदन में बहुमत के प्रति आश्वस्त है। वहीं यूपीए के घटक दलों की बैठक खत्म होने के बाद संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों को बताया कि यूपीए के सभी दल पूरी तरह साथ हैं। अधिकतर सांसद रिटेल में एफडीआई मुद्दे पर चर्चा कराने के पक्ष में हैं। अं‌तिम फैसला बहस पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ही करेंगी। यूपीए के घटक दलों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। मीटिंग में प्रधानमंत्री…

Read More

हेडकांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। कंझावला इलाके में पुलिस पिकेट पर चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों ने हेडकांस्टेबल रामकिशन (49) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश तीन अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फरार हो गए। पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ना तो दूर, उनकी कार का नंबर तक नोट नहीं कर पाए। घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की गई। बाहरी दिल्ली के डीसीपी बीएस जायसवाल ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर कार सवारों की तलाश की जा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की मदद ली…

Read More