नई दिल्ली। निर्मल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका को तीस हजारी अदालत ने खारिज कर दी। दिल्ली के एक वकील ने निर्मल बाबा पर लोगों से धोखाधड़ी व विश्वासघात का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीरज गौड़ की अदालत ने प्रेम शंकर शर्मा की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। अदालत ने इस मामले में समन जारी करने से पहले…
Read MoreCategory: Delhi
ई-रिक्शा को नियंत्रित करने का बनेगा कानून
नई दिल्ली। दिल्ली में ई रिक्शे की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कितने रिक्शे सड़क पर उतारे जा चुके हैं इसका आंकड़ा किसी के पास नहीं है। न ही यह एमसीडी एक्ट में नियंत्रित है और न ही मोटर वाहन अधिनियम से इनका नियमन किया जा सकता है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने संबंधित एजेंसियों को जल्द इन रिक्शे से जुड़े मामले पर विचार के बाद व्यावहारिक कानून बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजधानी में बढ़ते ई-रिक्शे के मामले में परिवहन…
Read Moreजुंदाल को पेश न करने पर अदालत नाराज
नई दिल्ली। मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी अबू जुंदाल को सोमवार को अदालत में पेश नहीं किया जा सका। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर तिहाड़ जेल प्रशासन को जुंदाल को पेश करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उसके खिलाफ पूरे देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में जांच कर रही है। पटियाला हाउस स्थित जिला जज आईएस मेहता ने जुंदाल को पेश करने के लिए 3 नवंबर को आदेश दिया था, मगर उसे पेश नहीं किया गया न ही कोई रिपोर्ट भेजी गई।…
Read Moreनामधारी की पिस्टल का लाइसेंस दिल्ली में नहीं था मान्य
नई दिल्ली। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए गए सुखदेव सिंह नामधारी ने जिस लाइसेंसी पिस्टल से हरदीप चड्ढा पर फायरिंग की थी उसका लाइसेंस दिल्ली में मान्य नहीं था। नामधारी ने इस पिस्टल का लाइसेंस यूपी से लिया था और वह यूपी, पंजाब, उत्तराखंड व हरियाणा सहित पांच राज्यों के लिए मान्य था। ऐसे में नामधारी के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला भी दर्ज होगा। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि पिस्टल तो बरामद कर ली गई है, लेकिन नामधारी ने लाइसेंस को छिपा…
Read Moreपुलिसकर्मी हिम्मत दिखाते तो पकड़े जाते बदमाश
नई दिल्ली। रात के करीब 2.10 बजे थे, हेडकांस्टेबल रामकिशन अपने साथी सिपाही जेके सिद्य के साथ जोंटी बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस बीच नाइट पेट्रोलिंग पर आए एसआई खजान सिंह और हेड कांस्टेबल विजेंद्र भी वहां पहुंच गए। खजान सिंह पिकेट पर रजिस्टर की जांच करने लगा। तभी हरियाणा की ओर से एक सफेद रंग की एक होंडा सिटी कार वहां आई। रामकिशन ने कार को रोककर ड्राइवर से उसके कागजातों की मांग की। किसी बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच…
Read Moreपाना है सरकारी लाभ तो जल्द बनवाएं आधार कार्ड
अगर आपको भविष्य में सरकार की लाभकारी योजनाओं व सब्सिडी का लाभ पाना है तो आधार कार्ड का पंजीकरण करवा लीजिए। ऐसा न करने पर आपको मिल रहा लाभ रोका जा सकता है, क्योंकि नए साल से आपका आधार कार्ड नंबर ही सरकार से मिलने वाली सब्सिडी व लाभकारी योजनाओं का लाभ पाने का आधार बनेगा। दिल्ली सरकार इस दिशा में अपने कदम बढ़ा चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा की जा सकती है। इसके बाद उसी को सब्सिडी व योजनाओं…
Read Moreएनआरएचएम: कार्यवाही में देरी पर सीबीआई को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने एनआरएचएम घोटाला मामले में सोमवार को आईएएस प्रदीप शुक्ला व अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में देरी पर सीबीआई को फटकार लगाई। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सीबीआई को बहुत ज्यादा समय लग रहा है तो अन्य एजेंसियों के साथ क्या होता होगा। जस्टिस डीके जैन व जस्टिस मदन. बी लोकुर की पीठ ने आश्चर्य जताया कि सीबीआई इन अधिकारियों के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति का इंतजार कर रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 2जी मामले में दिए गए आदेश में…
Read More