नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद शांति और सद्भाव के लिए सबसे बड़ा खतरा है, जो सीमाओं की परवाह नहीं करता, विनाश को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लाइलाज होने से पहले इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुखर्जी ने पाकिस्तानी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘दुनिया में आतंकवाद से कोई सुरक्षित नहीं है। इसके लाइलाज होने से पहले इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुखर्जी से मुलाकात की थी। मुखर्जी ने कहा,…
Read MoreCategory: Delhi
हर फतवा सब पर लागू नही’
नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) बांह पर टैटू है तो नमाज जायज नहीं, मुस्लिम महिला रिसेप्शनिस्ट नहीं हो सकती अथवा मोबाइल फोन में पवित्र कुरान की आयतें अपलोड नहीं की जा सकतीं ये कुछ ऐेसे फतवे हैं जिनको लेकर हाल के दिनों में कई सवाल खड़े हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह कि किसी संस्था या मुफ्ती की ओर से जारी किया गया फतवा क्या सभी मुसलमानों पर लागू होगा? प्रमुख मुस्लिम विद्वानों की माने तो हर फतवा सभी पर लागू नहीं हो सकता क्योंकि यह संदर्भ और परिस्थिति विशेष…
Read Moreराज्यसभा में सरकार के पक्ष में वोट करेगी बसपा
नई दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा )मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर राज्यसभा में हो रही बहस के बाद होने वाली वोटिंग में बसपा सरकार के पक्ष में वोट करेगी। मायावती ने आज राज्यसभा में इसका ऐलान किया। लोकसभा में बसपा ने वाकआउट कर सरकार की नैया पार लगाई थी। राज्यसभा में बसपा के 15 सदस्य हैं। मायावती ने कहा कि एफडीआई में यह प्रावधान है कि इसे किसी राज्य पर थोपा नहीं जाएगा, इसलिए बसपा इस मुद्दे पर सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। इससे पहले एफडीआई के मुद्दे पर…
Read Moreलोकपाल पर अन्ना हजारे फिर शुरू करेंगे बहस
नई दिल्ली। नई टीम बनाने के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे पहली बार राजधानी में सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। मुखर्जी नगर (बत्रा सिनेमा के पास) में आज शाम दिल्लीवासियों, खासकर कॉलेज छात्रों से लोकपाल पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में टीम की सदस्य किरण बेदी और सुनीता गोदारा भी होंगी। वहीं सर्वोदय इन्क्लेव ऑफिस में बुधवार को दिनभर बैठकों का सिलसिला चलता रहा। शाम को नई टीम से नाखुश वालेंटियरों ने भी अन्ना से मुलाकात की। अन्ना ने दस नवंबर को अपनी नई टीम का गठन किया था।…
Read Moreअस्पताल की दुर्व्यवस्था की न्यायिक जांच हो’
नई दिल्ली।(वीरेंदर खागटा ) प्रदेश भाजपा ने उपराज्यपाल से सरकारी अस्पताल में होने वाली मौतों और दुर्व्यवस्था की न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही ट्रॉमा सेंटर की घटना पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से इस्तीफा मांगा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार के सभी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर मरीजों के कब्रगाह बने हैं। लापरवाही की वजह से पांच वर्ष में सरकारी अस्पतालों में दस हजार बच्चों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री जिस समय गुजरात में कांग्रेस और दिल्ली सरकार की गुणगान कर रही थीं उसी वक्त…
Read Moreजिंदल ने की धमकी मिलने की शिकायत
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि किसी ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारा बताते हुए जिंदल ग्रुप के भीकाजी कामा प्लेस स्थित ऑफिस में फोन कर कहा है कि जी के खिलाफ केस वापस ले लो नहीं तो ठीक नहीं रहेगा। अपराध शाखा उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने केस वापस लेने के लिए धमकी भरे फोन आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिंदल ग्रुप ने अपराध शाखा को शिकायत दी है और…
Read Moreभेदभाव के विरोध में दलित महापंचायत आज
नई दिल्ली। केंद्र सरकार डॉक्टर अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि को राजघाट जैसा दर्जा देने से मुकर गई है। यह प्रधानमंत्री की वादाखिलाफी है। यह बातें डॉक्टर अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि सम्मान कार्यक्रम समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश गजभिये, राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर उदित राज और संयोजक टीएम कुमार ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में कहीं। गजभिये ने कहा कि सरकार की उच्चस्तरीय कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र जाधव कमेटी की रिपोर्ट दलित विरोधी है। केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ छह दिसंबर को राष्ट्रीय दलित महापंचायत होगी। डॉक्टर उदितराज ने कहा कि परिनिर्वाण भूमि…
Read Moreफिर भी अलर्ट नहीं हुआ सुश्रुत ट्रामा सेंटर
नई दिल्ली। डेमेक्स मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों में पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात डॉक्टरों ने सुश्रुत ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक अस्पताल में काफी इमरजेंसी केस आते हैं लेकिन मॉकड्रिल के दौरान आए मरीजों पर स्टाफ ने योजना को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया। डीडीएमए ने मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों में डॉक्टरों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया था। उन्हीं डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को विवेक विहार में यमुना विहार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रिपोर्ट दी। ज्यादातर अस्पताल के पर्यवेक्षकों ने सुविधाएं होने…
Read Moreचेक का झांसा देकर वृद्धा के गहने ले उड़ा
नई दिल्ली। मोती नगर में बुजुर्ग महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने वृद्धा को चेक आने का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर भाग निकला। पुलिस चोरी का मामला दर्जकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बाली नगर में सुभद्रा देवी (80) अकेली रहती हैं। मंगलवार को इन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि दोपहर में उसकी नौकरानी काम करने आई थी, दरवाजा खुला था। तभी करीब 35 साल का एक युवक घर में घुस गया। उसने सुभद्रा को बताया कि उसका…
Read Moreमाया-मुलायम ने सरकार की नैया पार लगाई
लोकसभा में मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव गिर गया। सदन में बहस के दौरान संख्याबल में कमजोर पड़ रही सरकार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने बचाया। दो दिन की बहस के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग के समय दोनों पार्टियों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। बुधवार शाम को लोकसभा में रिटेल में एफडीआई को लेकर कुल 471 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें 253 ने एफडीआई के समर्थन तो 218 ने खिलाफ में वोट…
Read More