नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 22 लाख रुपये

नई दिल्ली। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करती थी। नेताओं से अपने संपर्कों का हवाला देकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देती थी। उसने एक महिला से 22 लाख रुपए ऐंठ लिए। अंबेडकर थाना पुलिस ने महिला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला का नाम बबीता (40) है। आरोपी के खिलाफ किरण नाम की एक महिला…

Read More

मेट्रो स्मार्ट कार्ड को खुद रिचार्ज करें

नई दिल्ली। अब मेट्रो स्मार्ट कार्ड को यात्री खुद ही रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए आपको मेट्रो स्टेशन के काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। स्वचालित टॉपअप मशीन पर सिर्फ एक क्लिक और एटीएम कार्ड को स्वैप करने से कार्ड तुरंत रिचार्ज हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो ने अपनी पहली स्वचालित टॉपअप टच स्क्रीन मशीन केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर लगाई है। इसे बतौर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जल्द ही यह मशीन अन्य स्टेशनों पर भी लगाई जाएगी। कार्ड रिचार्ज मशीन एटीएम की तरह काम करेगी।…

Read More

बिजली चोरी में 24 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। बिजली चोरी के एक मामले में स्पेशल कोर्ट ने दो फैक्ट्रियों के मालिकों को सजा सुनाई है। एक मालिक को छह माह कैद व 24 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। दूसरे मालिक को अदालत ने केवल जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने नांगलोई निवासी सुरेश को 32.5 किलोवाट की बिजली चोरी का दोषी करार देते हुए छह माह कैद व 24 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बीआरपीएल ने मार्च 2008 में सुरेश को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। कंपनी ने उस पर…

Read More

अगरतला में दिखेंगी देशभर की कलाकृतियां

नई दिल्ली। ललित कला अकादमी की ओर से चौवनवीं (54) राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन अगरतला में किया जाएगा। आयोजन 17 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलेगा। इसका उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार करेंगे। देशभर के 3185 कलाकारों की ओर से प्राप्त 8047 कलाकृतियों में से 124 का प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है। इनमें इस साल के 10 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की कलाकृतियां भी शामिल हैं। कलाकृतियों का चयन प्रोफेसर निरंजन प्रधान, उत्तम पचार्ने, किरण राठौड़, प्रोफेसर वी नागदास और अरविंद पटेल की समिति ने किया है।…

Read More

भारत-पाक के बीच नए वीजा समझौते को हरी झंडी

नई दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा) भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के लिए एक-दूसरे के देश में आवाजाही का नया दौर शुरू हो गया है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने शुक्रवार को दोनों मुल्कों के बीच नए वीजा समझौते को हरी झंडी दे दी। इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए मलिक ने कहा कि वह हर पाकिस्तानी की ओर से शांति का संदेश लेकर भारत आए हैं। अब वक्त आ गया है कि दोनों देश पुराने काले दिनों को भुलाकर दोस्ती की इस…

Read More

बड़े फैसलों से अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की तैयारी

नई दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा )अर्थव्यवस्था में जान फूंकने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही कुछ कुछ और बड़े फैसले कर सकती है। वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार ने हाल में जो कदम उठाएं हैं और अगले कुछ हफ्तों में जो कदम उठाने जा रही हैं, उससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2014 में देश की विकास दर ज्यादा बेहतर होगी। वैश्विक मंदी के बाद पैदा स्थितियों से…

Read More

मौसम की पहली बर्फ़बारी से शीतलहर की आशंका

नयी दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों के अलावा कई राज्यों में आज मौसम की पहली बर्फ गिरी। इससे उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान काफी कम हो गया और भीषण सर्दी से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में भी बर्फवारी और बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई इलाके कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में भी कोहरा गहराने की आशंका जताई है। दिल्ली में…

Read More

महज कसाब के बयान पर सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा पाक’

नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) नई दिल्ली में कदम रखते ही पाकिस्तानी गृहमंत्री रहमान मलिक ने यह कहकर अपना रुख साफ कर दिया कि लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ भारत के दिए सुबूत पुख्ता नहीं हैं और इस आधार पर सईद की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है तो वहीं दूसरी तरफ अयोध्या ढांचे के ध्वंस का जिक्र कर उन्होंने पाकिस्तान का पुराना राग भी छेड़ दिया है। यहीं नहीं, भारत विरोधी आतंकियों को पाकिस्तानी सरकार के संरक्षण से इन्कार करते हुए उन्होंने इसके लिए सरकार से इतर के कुछ असामाजिक…

Read More

आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम की याचिका पर फैसला आज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों की उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया जाएगा ,सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी, 2011 में ही मुलायम सिंह की रिव्यू पिटिशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। आज सुप्रीम कोर्ट मुलायम, उनके बेटे और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी बहू और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और उनके दूसरे बेटे प्रतीक यादव के खिलाफ पुनर्विचार…

Read More

क्या अफजल को फांसी नहीं देना चाहती सरकार ?

नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) केंद्र सरकार 11 साल बाद भी संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी देने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो रही। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भरोसा दिला रहे है कि संसद सत्र के बाद अफजल गुरू की दया याचिका पर फैसला लिया जा सकता है लेकिन इससे पहले कानून मंत्रालय की राय लेने का पेंच फंस सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में ही अफजल गुरू की फांसी पर मुहर लगा दी थी, लेकिन पिछले सात साल से उसकी दया याचिका दिल्ली सरकार,…

Read More