आईजीडीटीयू में एमटेक के दाखिले शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली के पहले महिला प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमटेक के दाखिले शुरू हो गए हैं। पहले दिन पचास से अधिक आवेदन पत्रों की बिक्री हुई है। इंदिरा गांधी दिल्ली प्रौद्योगिकी महिला विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयू) की कुलपति प्रोफेसर नुपुर प्रकाश के अनुसार, जुलाई से शुरू हो रहे पहले शैक्षिक सत्र में बीटेक, एमटेक, एमसीए प्रोग्राम की पढ़ाई होगी। एमटेक में दाखिले एक जून से एक जुलाई के बीच होंगे। आवेदन पत्र पंजाब एंड सिंध बैंक से 500 रुपये देकर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन पत्र www.igit.ac.in की वेबसाइट…

Read More

पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास

दिल्ली। वृद्ध माता-पिता अपने बच्चों से सेवा व सुरक्षा की अपेक्षा करते हैं। अगर बेटा ही उनके जीवन का शत्रु बन जाए तो वे सुरक्षित नहीं रह सकते। पिता की हत्या के मामले में उसके बेटे प्रेम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए रोहिणी अदालत ने यह टिप्पणी की। साथ ही स्पष्ट किया कि उसे 20 वर्ष से पहले किसी भी प्रकार की राहत प्रदान करने पर विचार न किया जाए। इसी मामले में लिप्त कमल किशोर व मनोज कुमार को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।…

Read More

नेहा की जिंदगी में ‘उजाला’ की किरण

नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा ऑक्सीजन के सहारे पास करने वाली नेहा मेहंदी रत्ता की मदद के लिए हाथ उठने शुरू हो गए हैं। नेहा के माता-पिता के लिए जहां इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था, वहीं अब आलम यह है कि महज चार दिन में उनके खाते में पचास हजार रुपये से ज्यादा जमा हो गए हैं। दिल्ली ही नहीं, देश-विदेश से लगातार लोग नेहा के पिता के संपर्क में हैं। अमर उजाला ने 29 मई को ‘जज्बे के ऑक्सीजन से बढ़ी जिंदगी’ शीर्षक से…

Read More

असफलता से मत मानो हार… मिलेगी सफलता

नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के बारे में यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि उनका पहला प्यार, पहली फिल्म व पहले प्रयास की असफलता के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। सिरीफोर्ट सभागार में अनुपम खेर अभिनीत नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ उनकी इसी असफलता और सफलता को बयां करता है। अनुपम ने एकल प्रस्तुति ‘कुछ भी हो सकता है’ के माध्यम से असफलताओं के आगे कभी हार न मानने का संदेश दिया। वे अपने संघर्षमय जीवन में आगे बढ़ते गए और सफलता हासिल कर…

Read More

मैच को ही फिक्स करना चाहते थे बुकीज

नई दिल्ली। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि बुकीज 17 मई को हैदराबाद में हुए आईपीएल मैच को ही फिक्स करना चाहते थे। इस मैच की दोनों टीमों से बुकीज ने संपर्क किया था। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया था। बुकी के एक ग्रुप ने सनराइजर्स हैदराबाद के तीन से चार खिलाड़ियों से बात की थी, जबकि दूसरे ग्रुप ने आरआर के खिलाड़ियों से संपर्क किया था। पुलिस अधिकारी इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि मैच पूरा ही फिक्स…

Read More

अनधिकृत कॉलोनियों पर फिर बिछी चुनावी बिसात

नई दिल्ली। पिछला चुनाव दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के मुद्दे पर भी लड़ा गया। अब फिर नवंबर में संभावित दिल्ली विधानसभा चुनाव की मुख्य धुरी यही कॉलोनियां रहने वाली हैं। 70 में से 36 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में रहने वाले इन कॉलोनियों के लाखों वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस की दिल्ली सरकार व भाजपा के कब्जे वाले तीनों एमसीडी एक दूसरे को घेरने में जुट गए हैं। दरअसल, जिन विधानसभा सीटों को अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले वोटर प्रभावित करते हैं, उनमें मत प्रतिशत…

Read More

एनसीआर में गर्मी से थोड़ी राहत

नई दिल्ली। एनसीआर में बृहस्पतिवार को गर्मी से मामूली राहत रही। सुबह थोड़ी ठंडी हवा के बाद दोपहर बाद तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन नोएडा, दिल्ली के पीतमपुरा, मंगेशपुर, जाफरपुर और लोदी रोड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जो पिछले पंद्रह दिन में सबसे कम है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने फिर पारा चढ़ने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27.8 डिग्री रहा।…

Read More

अनाज मंडी में दुकानें तैयार पर गुलजार नहीं

नई दिल्ली। गाजीपुर अनाज मंडी की इमारत बनकर तैयार है, लेकिन दुकान की कीमत पर उठे विवाद से मंडी गुलजार नहीं हो सकी है। सरकार ने जहां एक दुकान की कीमत 44 लाख तय की है, वहीं कारोबारी इसे कम करने की मांग कर रहे हैं। लिहाजा अनाज का कारोबार अस्थायी ढांचे में चल रहा है और आपसी समझौता न होने से मामला अदालत में लंबित है। शाहदरा में मेट्रो स्टेशन के निर्माण की योजना बनने पर स्थानीय अनाज मंडी को गाजीपुर शिफ्ट करना था। दिल्ली सरकार की तरफ से…

Read More

महिला के हत्यारे को आजीवन कारावास

ग्रेटर नोएडा। वर्ष 2010 में दादरी कोतवाली क्षेत्र के मायचा गांव में महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने आस मोहम्मद को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। कोर्ट ने शमसुद्दीन, जान मोहम्मद और अफसर को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। सरकारी वकील चौधरी प्रेमसिंह ने बताया कि मायचा गांव में सगीर अहमद पत्नी रानी के साथ रहता था। उनके पड़ोस…

Read More

इंटरनेट पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

नई दिल्ली। पहले इंटरनेट पर दोस्ती, उसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अब शादी से इंकार…। गाजीपुर थाने में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। 28 साल की एक एमबीए युवती ने स्टेट बैंक के मैनेजर पर लंबे समय से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी मेरठ स्थित एसबीआई की शाखा में तैनात है। पुलिस युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी मैनेजर संदीप शर्मा की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, युवती परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है।…

Read More