मैच में हुआ नुकसान तो मालिक को लूटा

नई दिल्ली। आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने से हुए लाखों रुपये की नुकसान की भरपाई के लिए कर्मचारी ने कंपनी मालिक को ही लूटने की साजिश रची। उसने तीन सहयोगी के साथ मालिक से 27 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि, महज 12 घंटे में ही पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरन ने बताया कि एक जून की रात को पीतमपुरा में लैपटॉप बैग लूटे जाने की सूचना मिली। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वह अपने कार्यालय से आईटेन कार में घर के लिए निकला…

Read More

दिल्ली में गाड़ियों के साथ बढ़ी पार्किंग की दिक्कत

नई दिल्ली। दिल्ली में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन एमसीडी पार्किंग सुविधा देने में पिछड़ रही है। निगम बंटवारे के बाद उम्मीद थी कि पार्किंग सुविधा पर एजेंसी ध्यान देगी और दिक्कत घटेगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बाजारों, बिजनेस कॉम्प्लेक्स व सरकारी कार्यालयों में कार, दुपहिया वाहन खड़े की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। तीनों एमसडी की पार्किंग में सिर्फ एक लाख वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था है जबकि राजधानी में 70 लाख प्राइवेट वाहन रजिस्टर्ड हैं। इतना ही नहीं हर साल तीन…

Read More

सहायक मैनेजर ही निकला लूटपाट का सरगना

नई दिल्ली। मुथूट फाइनेेंस के सहायक मैनेजर ने ही अपने सहयोगियों के साथ सोने का आभूषण लूटने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में मुथूट के दो कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2.6 किलोग्राम सोना और दस लाख रुपये मिले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 30 मई को मुथूट फाइनेंस के करोलबाग शाखा में काम करने वाले कर्मचारी कोंडली निवासी गिरीश ने लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह सहायक मैनेजर न्यू रंजीत नगर निवासी श्रीजीत…

Read More

बदले पैटर्न व घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया

नई दिल्ली। आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को आयोजित जेईई एडवांस (संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) प्रवेश परीक्षा में 1.52 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। दस हजार सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा के बदले पैटर्न और घुमावदार प्रश्नों ने छात्रों की काफी मशक्कत कराई। हालांकि, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने परीक्षा पत्र पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने पेपर को आसान तो अन्य ने मुश्किल करार दिया। अदिति, निहारिका और आकाश ने बताया कि बदले पैटर्न, घुमावदार प्रश्न और निगेटिव मार्किंग के चलते परीक्षा काफी मुश्किल रही।…

Read More

शीला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री जिस विधानसभा से उतरेंगी, वहीं से केजरीवाल मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल को भी चुनौती दी है कि वो भी केजरीवाल और शीला के खिलाफ चुनावी मैदान में दमखम दिखाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में सीट पर फैसला करने के लिए आयोजित सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सीधे मुकाबला करने के लिए केजरीवाल के नाम पर मुहर लगा…

Read More

एक साल बाद आवंटित हो सकेगा बैंकों का विशिष्ट पहचान पत्र

देश के प्रत्येक व्यक्ति को विशेष पहचान पत्र देने में बैंकों के समक्ष आ रही दिक्कतों को देखते हुए इस पक्रिया को पूरा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब इस प्रक्रिया को 31 मार्च 2014 तक पूरा किया जाएगा। जबकि इससे पूर्व विशिष्ट पहचान पत्र आवंटित करने की समय सीमा 31 मई 2013 तक रखी गई थी। � भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने पुराने दिशानिर्देश को दोहराते हुए व्यवसायिक बैंकों को यह निर्देश दिया है कि वे अपने सभी ग्राहकों को विशिष्ट पहचान कोड(यूसीआईसी) आवंटित करें। पिछले…

Read More

मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी र्गई

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के मालवीय नगर में मणिपुरी युवती की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पुलिस की ओर से धीमी गति से हो रही जांच को देखते हुए छात्र संगठनों और नार्थ-ईस्ट के लोगों ने शुक्रवार रात मालवीय नगर थाने के समक्ष प्रदर्शन किया था। इसके बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि 29 मई को 22 वर्षीय मणिपुरी युवती मेनगमफी की उसके कमरे में संदिग्ध हालत में…

Read More

मधुबन से मुकबरा चौक होगा सिग्नल फ्री

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को आउटर रिंग रोड सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के तीसरे हिस्से का शिलान्यास किया। इसके तैयार होने के बाद मधुबन से मुकरबा चौक के बीच का हिस्सा सिग्नल फ्री हो जाएगा। इसके अलावा साइकिल चालकों के लिए अलग से साइकिल ट्रैक की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व हरित क्षेत्र का खास तौर पर इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में बेहतर सड़कों का जाल बिछ गया है। दस साल के भीतर दिल्ली में 66 फ्लाईओवर बनाए गए।…

Read More

पीएचडी में दाखिले की स्क्रीनिंग 8 जून को

नई दिल्ली। अगर आपने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में पीएचडी और टीआरएफ (टीचिंग कम रिसर्च फेलोशिप) प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन किया है तो अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं। सभी 13 प्रोग्राम में दाखिले के लिए आठ जून को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इंटरव्यू 9, 10 व 11 जून को होंगे। पीएचडी प्रोग्राम की संयोजक डॉक्टर रुचिका मल्होत्रा के अनुसार, पीएचडी और टीआरएफ प्रोग्राम में दाखिले के लिए आठ जून को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। बवाना स्थित डीटीयू कैंपस में में सुबह 9.30 से 10.15 बजे…

Read More

बच्ची समेत तीन से दुष्कर्म, एक आरोपी पकड़ा

नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग जगह दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। समयपुर बादली निवासी 10 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम घर के पास खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला मलखान (25) बच्ची को जबरन सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मलखान को पकड़ लिया। वहीं 28 मई को अमर विहार इलाके में रहने वाली 16…

Read More