एलएलएम वीकेंड के लिए काउंसलिंग 10 से

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी ने एलएलएम (साइबर कानून व साइबर अपराध और बौद्धिक संपदा व औद्योगिक संपति कानून) वीकेंड प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूएसएलएलएस की डीन प्रो. सुमन गुप्ता के अनुसार, दस जून से शुरू होने वाली काउंसलिंग के लिए मैरिट सूची में 15 छात्रों का चयन हुआ है। द्वारका स्थित कैंपस में सुबह साढ़े 9 बजे इंटरव्यू व साढ़े 12 बजे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र 25 जून को साढ़े तीन बजे तक दाखिला आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं। जबकि…

Read More

कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द

नई दिल्ली। दिल्ली विवि में खाली पड़े चार हजार शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। डीयू प्रशासन ने चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत वर्कलोड का निर्धारण कर जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। इस संबंध में डीन ऑफ कॉलेज सुधीश पचौरी की ओर से कॉलेजों को एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें नई नियुक्तियों को लेकर कॉलेजों से ब्योरा मांगा ताकि प्रशासन की मंजूरी मिलने के साथ ही कॉलेज नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर सकें। एक बार हर डिसिप्लिन…

Read More

दो के खाते डी-सील करने की मंजूरी

नई दिल्ली। अदालत ने अति विशिष्ट लोगों के लिए खरीदे जाने वाले हेलीकॉप्टरों की खरीद घोटाला मामले में पूर्व वायु सेना अध्यक्ष एस.पी.त्यागी के परिवार के बैंक खातों को सशर्त डी-सील करने की अनुमति प्रदान कर दी। पटियाला हाउस स्थित सीबीआई की विशेष न्यायाधीश रवींद्र कौर ने त्यागी के परिवार के सदस्य अनुराग त्यागी व वंदना त्यागी के आवेदन को मंजूर करते हुए यह मंजूरी प्रदान की। करीब 3600 करोड़ रुपये के घोटाले में एस पी त्यागी अभियुक्त है। अदालत ने अपने फैसले में अनुराग त्यागी को 19.39 लाख रुपये…

Read More

तो अब छत पर उतरेंगे हेलीकॉप्टर

आपदा की स्थिति में लोगों को तत्काल मदद देने के लिए अब बहुमंजिली इमारतों की छत पर हेलीकॉप्टर उतारे जाएंगे। अग्निशमन विभाग की यह योजना उस स्थिति से निपटने के लिए जहां हाइड्रोलिक सीढ़ी छोटी पड़ जाती है। योजना के तहत आगजनी एवं भूकंप की स्थिति में बचाव कार्य के लिए कमांडो दस्ता ट्रेंड किया जाएगा। हेलीकॉप्टर रेस्क्यू संबंधी कार्य योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में दिल्ली में बैठक होगी। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यह संभावना जताई जा…

Read More

चार वर्षीय पाठ्यक्रम का विरोध तेज

नई दिल्ली। डीयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की तारीख जैसे ही नजदीक आ रही है, चार वर्षीय पाठ्यक्रम को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को डीयू के नॉर्थ कैंपस में छात्रों ने आर्ट्स फैकल्टी पर विरोध जताया। वहीं, इंडिया गेट पर शाम छह बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। नॉर्थ कैंपस में सोमवार को आर्ट्स फैकल्टी के सामने जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रामजस कॉलेज से लेकर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स तक विरोध मार्च भी निकाला। उधर, शाम 6:00…

Read More

बीए एलएलबी ऑनर्स व एलएलएम का सीईटी आज

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम प्रोग्राम में संयुक्त प्रवेश परीक्षा मंगलवार को होगी। दोनों परीक्षाओुं में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सत्र से इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. एसएम साजिद के अनुसार, फैकल्टी ऑफ लॉ के बीए एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम प्रोग्राम में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। बीए एलएलबी ऑनर्स प्रोग्राम में 80 सीटों के लिए सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक एग्जाम होगा। इसमें इंग्लिश, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग व लीगल एप्टीट्यूड…

Read More

फर्जी कागजात से करोड़ों का चूना लगाने वाले तीन धरे

नई दिल्ली। पुलिस ने प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात बैंकों में गिरवी रखकर करोड़ों का लोन लेने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1.26 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अब सरगना की तलाश कर रही है। गिरोह ने 19 बैंकों से अब तक करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरन ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारियों ने रिठाला निवासी अनूप गुप्ता, जगमोहन मित्तल सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि अनूप ने…

Read More

पार्किंग लें पर हमसे और हमारे परिजनों से नहीं

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सोमवार को हुई बैठक में पार्षदों ने पार्किंग के मामले में राजस्व बढ़ाने के लिए तो कई सुझाव दिए, लेकिन उन्हें अपनी और अपने परिजनों की गाड़ियों से पार्किंग फीस लेना रास नहीं आया। नई जगहों पर पार्किंग शुरू करने के लिए तो उन्होंने जोर दिया, लेकिन अपने इलाकों में चल रही पार्किंग बंद करने की मांग की। बैठक में राजधानी की पार्किंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। दो पार्षदों ने काफी देर तक पार्किंग सिस्टम में खामियां गिनाने के बाद कहा…

Read More

इग्नू से समाजसेवा में स्नातक डिग्री

नई दिल्ली। यदि आप समाजसेवा के क्षेत्र में भविष्य संवारना चाहते हैं तो इग्नू दाखिले के दरवाजे खोल रहा है। छात्र15 जून तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू के प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार, 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े या एनजीओ में कार्यरत भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कम से कम एक साल का अनुभव हो। छात्र डिग्री को कम से कम छह साल में पूरा कर सकता है। इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर भी…

Read More

ग्रीन बिल्डिंग में तब्दील होंगे पांच सितारा होटल

नई दिल्ली। राजधानी के पांच सितारा होटल जल्द ही ग्रीन बिल्डिंग में तब्दील हो जाएंगे। इनमें सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा। वर्षा जल को एकत्र किया जाएगा और होटल परिसर में ही कचरे का निस्तारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मौजूदगी में दिल्ली सरकार की ओर से पर्यावरण विभाग के निदेशक अनिल कुमार और राजधानी के 32 पांच सितारा होटलों के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को इस संबंध में करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान होटलों को तकनीकी सहायता देने के लिए कमेटी का गठन भी किया गया।…

Read More