दाऊद के खिलाफ केस मजबूत करने में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपी बनाए गए दाऊद इब्राहिम व छोटा शकील के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए आवेदन दाखिल किया है। इस पर सुनवाई सोमवार को होगी। दाऊद मुंबई बमकांड मामले में पहले से ही भगोड़ा घोषित है। दिल्ली पुलिस ने जिला जज वी.के.खन्ना की अदालत में आवेदन दाखिल कर बताया कि दाऊद व छोटा शकील आईपीएल मैच स्पॉट फिक्सिंग को अंजाम दे रहे हैं। क्रिकेटर व बुकी को हवाला के जरिए पैसा दिया जा रहा है। पुलिस ने तर्क रखा कि…

Read More

मास्टर बनना है तो लिखने होंगे निबंध

नई दिल्ली। दिल्ली में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) बनना है तो परीक्षा में निबंध और पत्र लिखने होंगे। आपकी लेखन क्षमता परखने के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) सबंधित विषय की व्याख्यात्मक परीक्षा अब नहीं लेगा। नए परीक्षा पैटर्न में प्राथमिक कक्षा शिक्षक, नर्सरी टीचर या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर(टीजीटी) शिक्षक बनने के लिए सिर्फ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ही देने होंगे। हालांकि पहली बार निगेटिव मार्किंग भी शुरू की गई है। दिल्ली सरकार या एमसीडी में स्टाफ नर्स, नर्स ग्रेड-ए भर्ती होना है तो दो स्तरीय परीक्षा से…

Read More

महिला समेत दो ने फांसी लगाई

नई दिल्ली। राजधानी के दो अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत दो ने खुदकुशी कर ली और एक अन्य ने खुदकशी का प्रयास किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोंडली इलाके में सुमन (23) ने बृहस्पतिवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आठ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने सुमन के पति और उसकी मां पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने…

Read More

दुष्कर्म व जबरन शादी करने वाले को सात साल कैद

नई दिल्ली। किशोरी को अगवा कर उससे दुष्कर्म और जबरन शादी करने वाले युवक को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। मामले में महिला सहआरोपी को भी पांच साल कैद की सजा मिली है। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टीआर नवल ने सुरेंद्र (28) को सात साल व 25 हजार रुपए जुर्माने जबकि बाला (48) को पांच साल कैद व 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इन पर जून 2006 में 14 साल वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने और फिर…

Read More

शिल्पा ने एक लाख रुपये सट्टेबाजी में लगाए थे

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मालिक राज कुंद्रा व उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी से जल्द पूछताछ होगी। कुंद्रा से इससे पहले भी पूछताछ हो चुकी है, जबकि शिल्पा शेट्टी को पहली बार पुलिस का सामना करना पड़ेगा। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने यह नहीं बताया कि दोनों से कब पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिल्पा ने जयपुर में खेले गए मैच में एक लाख रुपये का सट्टा खेला था। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि राज कुंद्रा तीन आईपीएल से सट्टेबाजी पर पैसा लगा रहा…

Read More

24 साल मिली सजा को हाईकोर्ट ने सही ठहराया

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के 24 साल पुराने मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी को मिली सजा को दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया है। निचली अदालत ने आरोपी अधिकारी को दोषी मानते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। अधिकारी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए तीन अधिकारियों के नाम से एलटीसी के 21 हजार रुपये के चेक को भुनाया था। जस्टिस पीके भसीन ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व कैशियर वेद प्रकाश को मिली तीन साल की सजा को जायज ठहराया। निचली अदालत ने वेद प्रकाश को नवंबर 1999 में दोषी ठहराते हुए सजा…

Read More

उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए दिल्ली में बैठेगा अधिकारी

नई दिल्ली। राजधानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान के मामले में उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की। यहां आयोजित बैठक में आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। बैठक में मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि सरकार प्रवासी उत्तराखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करेगी ओर इसके लिए पहली जुलाई से एक अधिकारी की तैनाती दिल्ली में की जाएगी। बहुगुणा ने घोषणा की कि सरकार एक कमेटी भी गठित करेगी, जिसमें आंदोलन से जुड़े संगठनों के दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे दो-दो लोग कौन होंगे,…

Read More

…जब उपराज्यपाल के आदेश को स्पीकर ने बदलवाया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक आदेश से विधानसभा के 19 कर्मचारी व अधिकारियों का ट्रांसफर किया, लेकिन स्पीकर ने मुख्य सचिव को फटकारा और बजट पास नहीं होने का हवाला देकर बदलवा दिया। मामला 2000 का है जब स्पीकर चौधरी प्रेम सिंह थे। काम करने में बार-बार दिक्कत पैदा करने वाले अपने सचिव से मुख्यमंत्री ने घास छीलने के लिए खुरपा मांग लिया। ऐसे कई रोचक व अनछुए पहलू को उजागर करने वाली किताब विधानसभा के पूर्व सचिव सुदर्शन कुमार शर्मा ने लिखी है। विधायिका, सरकार और मतदाता…

Read More

चार साल के पाठ्यक्रम पर यूजीसी रखेगा निगरानी

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में इसी सत्र से लागू हो रहे चार साल के स्नातक पाठ्यक्रम पर अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) सीधे निगरानी रखेगा। यूजीसी ने निगरानी के लिए पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है। मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पाठ्यक्रम को चार वर्षीय किए जाने के फैसले को लेकर हो रहे भारी विरोध को देखते हुए मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू ने मंगलवार को उच्च शिक्षा सचिव व मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ…

Read More

पाक एंबेसी सचिव के साथ फिर हाथापाई की नौबत आई

नई दिल्ली। पाक एंबेसी के प्रथम सचिव जरकम रजा की कार का सोमवार को एक नहीं बल्कि दो जगह एक्सीडेंट हुआ था। वसंत विहार में जहां प्रथम सचिव के साथ कथित हाथापाई के बाद उठा विवाद ठंडा भी नहीं हुआ था कि करीब सात घंटे बाद उनकी कार का मोतीबाग इलाके में फिर से एक्सीडेंट हो गया। यहां पर प्रथम सचिव और ट्रक ड्राइवर के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। पाक एंबेसी के प्रथम सचिव ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आरके पुरम थाने में मामला दर्ज कराया है।…

Read More