क्रिकेट में सफाई की जरूरत : नीरज कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा है कि क्रिकेट में सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि क्रिकेट से ऐसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए, जो इस खेल को बदनाम कर रहे हैं। स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस अगले महीने तक अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। पुलिस आयुक्त का मानना है कि स्पॉट फिक्सिंग ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियोें के विश्वास की हत्या की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मैंने…

Read More

ट्रक ने एसीपी के दोस्त को रौंदा

नई दिल्ली। कश्मीरी गेट इलाके में शनिवार रात ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दिल्ली पुलिस का ट्रेनी एसीपी जख्मी हो गया, जबकि उसके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से जयपुर निवासी देवेश कुमार (28) गजटेड ऑफिसर्स मेस कोतवाली में रहते हैं। वह सीलमपुर इलाके में बतौर ट्रेनी एसीपी तैनात हैं। शनिवार रात को देवेश मुखर्जी नगर में…

Read More

रमेश की दाऊद से दो बार फोन पर हुई थी बात

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि रमेश व्यास के अंडरवर्ल्ड से सीधे रिश्ते हैं। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान पता चला है कि रमेश की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से दो बार फोन पर सीधे बात हुई थी। सूत्रों का यहां तक कहना है कि पुलिस के पास इसका पुख्ता सबूत भी हैं। रमेश अपने साथियों के साथ दाउद इब्राहिम और छोटा शकील के इशारे पर भारत में आईपीएल के दौरान सट्टे का कारोबार संभाले हुए है। मोबाइल कॉल इंटरसेप्ट…

Read More

कैब चालक की हत्या में उम्रकैद

नई दिल्ली। कैब लूटने के इरादे से चालक की हत्या करने वाले दलीप को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। बरेली, उत्तरप्रदेश निवासी हत्यारे ने मार्च 2001 में नशीला खाना खिलाने के बाद तीन साथियों के साथ मिलकर कैब चालक बनवारी की हत्या कर दी थी। कड़कड़डूमा स्थित जिला न्यायाधीश पीएस तेजी ने दलीप सिंह (33) को बनवारी लाल की हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। व उसके तीन साथियों ने एक…

Read More

एमटेक फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी में दाखिला 11 से

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी ने एमटेक (फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी) में दाखिले के लिए काउंसलिंग की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग का पहला चरण 11 जून से शुरू होगा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। पहले दिन मंगलवार को दिल्ली व अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के छात्रों के दस्तावेज (सर्टिफिकेट) की जांच होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में जनरल कैटेगरी के सीईटी में पहले दस रैंक वाले छात्रों को बुलाया गया है। सीट अलॉट होने वाले छात्रों को उसी समय 53…

Read More

जेल में बंद बुकीज से हो सकती है दोबारा पूछताछ

नई दिल्ली (ब्यूरो)। बुकी रमेश व्यास के गिरफ्त में आने के बाद दिल्ली पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। अब तक हुए खुलासे के बारे में पुलिस रमेश से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर जेल में बंद अन्य बुकीज को फिर से कस्टडी में लेकर रमेश व्यास से आमना-सामना कराया जा सकता है। अभी तक की पूछताछ में रमेश के दुबई में तीन चार लोगों के साथ संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस इस बात का पता…

Read More

किशोर की गला घोंट कर हत्या

नई दिल्ली। रणहौला इलाके में शनिवार रात एक 16 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से एक किराएदार गायब है। पुलिस को उसी पर हत्या का शक है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, रात 11:15 बजे सूचना मिली कि तिलक एंक्लेव के एक मकान में किसी किशोर की हत्या कर दी गई है। उसकी पहचान चंद्रशेखर के बेटे गुड्डू यादव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी हत्या गैस सिलेंडर के पाइप से…

Read More

बिहारी लिट्टी चोखा को सिंगापुर में बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड

बिहार के लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी चोखा ने सिंगापुर में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय खानपान महोत्सव में भी अपने चटपटे लजीज स्वाद का लोहा मनवाते हुए बेस्ट क्रिटिक अवार्ड जीत लिया है। सिंगापुर में चल रहे दस दिन के इस महोत्सव के छठे दिन पटना के स्ट्रीट वेंडर अशोक शाह का नाम जब बेस्ट क्रिटिक अवार्ड के लिए घोषित किया गया तो यहां रह रहे बिहार, यूपी और झारखंड मूल के करीब दो सौ लोगों सहित भारतीय टीम के लोग खुशी से झूम उठे। दुनिया भर के एक से एक लजीज व्यंजनों…

Read More

श्रीसंत समेत दस की जमानत याचिका पर बहस

नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत, अंकित चव्हाण समेत दस आरोपियों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए उन पर लगाए मकोका को गलत ठहराया है। उन्होंने तर्क रखा कि महाराष्ट्र सरकार ने संगीन अपराधों व गैंगवार जैसे जुर्म पर काबू करने के लिए मकोका कानून बनाया है न कि धोखाधड़ी व जुए के अपराध को इसमें शामिल करने के लिए। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत पर आपत्ति जताते हुए कहा आईपीएल फिक्सिंग के पूरे मामले को सिंडीकेट ऑपरेट कर रहा है। इसके हैंडलर विदेश में बैठे हैं। ये…

Read More

आज दिल्ली लाया जाएगा बुकी रमेश व्यास

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊ द इब्राहिम के खास बुकी रमेश व्यास को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाया जा रहा है। विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि रमेश शनिवार तक दिल्ली आ जाएगा। मुंबई पुलिस ने उसको सट्टेबाजी में गिरफ्तार किया है। मुंबई अदालत ने उसे जमानत दे दी थी, मगर वह जेल से बाहर नहीं आया था। ऐसे में रमेश व्यास के लोगों ने कोर्ट में कहा था कि जब उसकी जमानत हो गई तो उसे दिल्ली पुलिस को प्रोडक्शन वारंट पर देने का मतलब…

Read More