नई दिल्ली। गाजीपुर इलाके में सोमवार तड़के 35 साल की एक महिला के सिर पर छोटे एलपीजी सिलेंडर से वारकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से महिला का शराबी पति फरार है। माना जा रहा है कि उसी ने महिला की हत्या की। हत्या का मामला दर्ज कर गाजीपुर थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका कांति परिवार के साथ गाजीपुर में रहती थी। इसके परिवार में पति संजय कुमार और तीन बेटे हैं। कांति आनंद विहार स्थित एक मॉल में…
Read MoreCategory: Delhi
उधार नहीं देने पर छात्र के पेट में बोतल घोंपी
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में रुपये उधार नहीं देने पर दो युवकों ने दसवीं कक्षा के एक छात्र के पेट में टूटी हुई बोतल घोंप दी। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नाजीर हुसैन परिवार के साथ सीडी पार्क झुग्गी में रहते हैं। उनका बेटा आकिब (17) दसवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार रात वह कुशल सिनेमा के पास किसी काम से गया था। जहां उसकी मुलाकात ढींगरा और फरीद से हुई। आकिब के मुताबिक दोनों ने उसे तीन हजार रुपये उधार देने…
Read Moreकृष्णा नगर से युवक का अपहरण
नई दिल्ली। कृष्णा नगर इलाके से 21 साल के एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। शनिवार को युवक किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार को उसने परिजनों के मोबाइल पर फोन करके अगवा होने की सूचना दी। रोते हुए युवक ने बताया कि वह करनाल में एक कार की डिग्गी में बंद है और अपहर्ता उसे मारने जा रहे हैं। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीम युवक की…
Read Moreएनएचसीओ में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी
नई दिल्ली। नेशनल हेल्थ केयर ऑर्गेनाइजेशन (एनएचसीओ) में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑर्गेनाइजेशन के नाम पर एक विज्ञापन निकालकर करीब पांच हजार पद पर नौकरी के इच्छुक लोगों का फॉर्म भरवा लिया। उनसे 501 रुपये का ड्राफ्ट भी लिया गया और इसके बाद फरार हो गए। कार्यालय पहुंचे पीड़ितों को फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने गुलाबी बाग थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक ,…
Read Moreश्रीसंत सहित 19 आरोपियों को मिली जमानत
नई दिल्ली। अदालत ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण सहित 19 आरोपियों को जमानत दे दी। पुलिस के उस तर्क को खारिज कर दिया, जिसमें इस मामले को संगठित अपराध बताया गया था। कोर्ट ने कहा कि पुलिस यह साबित करने में असफल रही है कि अभियुक्त दाऊद व छोटा शकील के इशारे पर काम कर रहे थे। यह भी कहा कि वह पुलिस के तर्कों से संतुष्ट नहीं है। न्यायाधीश वी.के. खन्ना ने कहा कि फिलहाल सभी को जमानत जरूर दी गई है, लेकिन…
Read Moreतीन दोस्तों ने हीरा कारोबारी से 42 लाख के हीरे ठगे
नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में तीन दोस्तों ने अहमदाबाद के हीरा व्यवसायी से 42 लाख रुपये के हीरे ठग लिए। हीरा व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने 34 लाख के हीरे ठगने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ,किरण कुमार शाह अहमदाबाद में रहते हैं और हीरो का कारोबार करते हैं। उन्होंने करोलबाग थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अहमदाबाद में उनकी मुलाकात नीरव जानी से हुई थी। नीरव ने उनकी मुलाकात मुंबई में रहने वाले अपने दोस्त दीपक से…
Read Moreरूह अफ्जा के साथ नहीं चलेगी ‘ये जवानी है दिवानी’
नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे पर सभी रिकार्ड तोड़ रही फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ एक डायलॉग के कारण विवादों में आ गई है। हाईकोर्ट ने फिल्म में शीतल पेय रूह अफ्जा को खराब बताने को आपत्तिजनक डायलॉग की श्रेणी में माना है। हाईकोर्ट ने उक्त डायलॉग के साथ फिल्म को वीडियो के रूप में व टीवी चैनल पर दिखाने पर रोक लगा दी है। साथ ही फिल्म के निर्माता-निर्देशक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। न्यायमूर्ति मनमोहन की कोर्ट ने फैसले में कहा कि रूह आफ्जा को बुरा…
Read Moreपुराने रूटों पर ही दौड़ेंगी सिटी बसें
नोएडा। सिटी बसों के नए रूट शुरू करने की योजना में बसों की कमी बाधा बन गई है। घाटे में चल रहे रूटों को बदलकर नए रूट शुरू करने के लिए हाल ही में कराए गए सर्वे का कोई फायदा नहीं मिला है। नतीजतन रोडवेज प्रबंधन ने पुराने रूटों से छेड़छाड़ न करने का निर्णय लिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसें रोडवेज के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। सिटी बस सेवा को मुनाफे में लाने के लिए रूटों में संशोधन…
Read Moreफ्लैट्स में अतिरिक्त मंजिल पर एनओसी नहीं
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार फ्लैट्स मालिकों के लिए एक नया तीर छोड़ने की तैयारी में है। फ्लैट्स में एक अतिरिक्त मंजिल जोड़ने के लिए अन्य फ्लैट्स मालिकों से एनओसी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए नई पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। हालांकि उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने दिसंबर, 2012 में एमसीडी को सुरक्षा मानकों और भवन योजना को देखने के बाद बिना एनसीओ के निर्माण की मंजूरी देने के निर्देश दिए थे, लेकिन एमसीडी उसे अभी नहीं मान रही है। सूत्र बताते हैं कि…
Read More…तो राज कुंद्रा पर भी लग सकता है मकोका
नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। राज कुंद्रा ने आईपीएल-4, 5 और 6 में अपनी टीम पर सट्टा लगाने की बात स्वीकार की है। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कुंद्रा कहीं फिक्सिंग में तो शामिल नहीं था। सूत्रों का कहना है कि बुकी रमेश व्यास से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस एक बार फिर राज को पूछताछ के लिए बुलाएगी। ऐसे में अगर वह फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार हो जाते…
Read More