डीयू : ऑनलाइन आंकड़े भी एक लाख पार

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी है। भले ही आवेदन प्रक्रिया खत्म होने में अभी एक सप्ताह बाकी है, लेकिन उसके कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म की बिक्री के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मंगलवार तक ऑफलाइन फॉर्म बिक्री का आंकड़ा 1,24,331 तक पहुंच गया, जिसमें से 59,756 फॉर्म जमा हुए। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण 1,06,137 पहुंच गया। इनमें से जमा राशि के साथ फॉम 56, 535 जमा भी हो गए। फॉर्म बिक्री का आंकड़ा देखते हुए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसका…

Read More

राष्ट्रवादी शिव सेना ने किया विरोध

नई दिल्ली। शहीदी स्मारक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। एनडीएमसी के नोटिस के बाद अब राष्ट्रवादी शिव सेना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर निशाना साधा है। सेना की दलील है कि कमेटी को पंजाब में आतंकबाद के दौरान मारे गए हिंदुओं का स्मारक भी बनाना चाहिए। सेना प्रमुख जय भगवान गोयल का कहना है कि दिल्ली में तीन हजार सिखों के लिए शहीद स्मारक बनाने से राजधानी का माहौल बिगड़ेगा। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की है कि भुलाए जा चुके पुराने जख्मों को कुरेदने…

Read More

किशोरी से दुष्कर्म में पड़ोसी गिरफ्तार

नई दिल्ली (ब्यूरो)। मंगोलपुरी इलाके में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी मंगोलपुरी इलाके में रहती है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार दोपहर पड़ोसी प्रहलाद (24) उसके घर आया। उसने किसी परिचित से मिलवाने की बात कहकर किशोरी को अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर वह किशोरी के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। घर आने के बाद किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। उसके…

Read More

राजधानी ने लिंगानुपात में तोड़ा 110 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। राजधानी में 110 साल बाद लिंगानुपात (प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) 862 से ऊपर गया है। जनगणना 2011 के आंकड़ों में लिंगानुपात 868 रहा है, जो कि 2001 में 821 था। प्रजनन दर घटने के बावजूद बच्चों में लिंगानुपात प्रति हजार तीन की बढ़ोतरी हुई है। इससे भविष्य में लिंगानुपात सुधरने के अच्छे संकेत मान सकते हैं। दिल्ली की जनगणना निदेशक वर्षा जोशी ने मंगलवार को जनगणना 2011 के फाइनल आंकड़े जारी किए। इसमें शहर में अनुसूचित जाति की आबादी और कामकाजी आबादी के आंकड़े प्रमुख…

Read More

सबकी नजरों से बचकर तिहाड़ से निकले श्रीसंत

नई दिल्ली। आईपीएल मैच फिक्सिंग के आरोप में तिहाड़ में बंद श्रीसंत, अंकित चव्हाण समेत सभी आरोपियों को सबकी नजरों से बचते-बचाते तिहाड़ से निकाला गया। इनके परिजन दोपहर में ही पहुंच गए थे, लेकिन सभी मीडिया से दूरी बनाए थे। मीडियाकर्मी व स्थानीय लोग श्रीसंत, अंकित चव्हान व अन्य आरोपियों को देखने के लिए तिहाड़ के गेट पर खड़े थे। कुछ देर में सूचना मिली कि जेल मुख्यालय द्वार से सभी आरोपियों को जेल से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद सभी लोग वहां पहुंच गए। इस बीच आरोपियों को…

Read More

जॉब फेयर में उमड़ी भीड़

नई दिल्ली। शिक्षित हो रहे युवाओं के बेहतर भविष्य के विकल्प के लिए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया को साल भर चलते रहना चाहिए। एक ही प्लेटफॉर्म से छात्रों को जॉब के अच्छे विकल्प मिले, इससे अच्छा क्या हो सकता है। डीयू के छात्रों को रोजगार की रेस में उत्तम माना जाता है, क्याेंकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त होती है। डीयू में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की ओर से आयोजित पहले जॉब फेयर में छात्रों को संबोधित करते हुए यह विचार मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रखे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जौनापुर…

Read More

आईपीएल फिक्सिंग : दो और आरोपियों को जमानत मिली

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में साकेत जिला अदालत ने मंगलवार को दो और आरोपियों राकेश उर्फ रॉकी व अमित कुमार सिंह को जमानत दे दी। अजीत चंदीला व बुकी सुनील भाटिया समेत पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। जज विनय कुमार खन्ना की अदालत में बहस के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी राकेश उर्फ रॉकी पर 2.5 लाख रुपये दीपक के जरिए अजीत चंदीला को देने का आरोप है। लेकिन अन्य आरोपियों की तहरीर के अलावा कोई अन्य सबूत पुलिस के पास नहीं…

Read More

कई थानों के एसएचओ और इंस्पेक्टर इधर से उधर

नई दिल्ली। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सोमवार को कई थानों के एसएचओ और इंस्पेक्टर इधर से उधर कर दिए गए। दक्षिणी जिले के लोधी कॉलोनी थाने के एटीओ नरेश मलिक को एसएचओ साउथ रोहिणी बनाया गया है। एसएचओ फतेहपुरी बेरी वेद प्रकाश को एसएचओ वसंत कुंज साउथ, एसएचओ वसंत कुंज साउथ गगन भास्कर को एसएचओ फतेहपुरी बेरी, एसएचओ हौजखास कुलबीर सिंह को दक्षिणी जिला, एसएचओ सराय रोहिल्ला नीरज कुमार को एसएचओ हौजखास, डेपुटेशन से आए संजय भारद्वाज को एसएचओ सराय रोहिल्ला, एसएचओ पश्चिम विहार अनिल कुमार को ईओडब्ल्यू, न्यू…

Read More

पहले सिपाही को गोली मारी, घिरा तो खुद को उड़ा लिया

नई दिल्ली। नरेला इलाके में एक व्यक्ति से चेन छीनकर भाग रहे बदमाश ने सिपाही के सीने में गोली मार दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश एक फ्लैट में छिप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बदमाश ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए और छत पर जाकर कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घायल सिपाही का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात ए-10 ब्लॉक नरेला से एक बाइक चोरी की शिकायत मिली। इसे देखते हुए…

Read More

भारत से दुबई होकर पाकिस्तान जाती थीं कॉल्स

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस के तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि स्पॉट फिक्सिंग का रूट भारत, दुबई और पाकिस्तान है। भारत में मौजूद बुकीज दुबई में बैठे दाऊद के गुर्गे डॉ. जावेद चाटवानी को फोन करते थे और जावेद पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कॉल करता था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बुकीज व अंडरवर्ल्ड डॉन की जो कॉल्स इंटरसेप्ट की हैं उससे ये खुलासा हुआ है कि दाऊद कराची में है। स्पेशल सेल अधिकारियों…

Read More