नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की गलती का खामियाजा दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। नोएडा में बीटीपीएस-गाजीपुर 220 केवी लाइन में हुई गड़बड़ी की वजह से तीन दिन से राजधानी में बिजली की किल्लत है। लाइन में गड़बड़ी की वजह से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में आपूर्ति पर असर पड़ा। इस लाइन की देखरेख का जिम्मा यूपीपीसीएल के जिम्मे है। बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन-गाजीपुर 220 केवी की लाइन नोएडा से होकर गुजरती है। उसी लाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत आई है। 220…
Read MoreCategory: Delhi
बादल आए पर बरसे नहीं, फिर बढ़ी गर्मी
नोएडा। शहर में पिछले दो दिनों से बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौसम सुहावना होता रहा, फिर तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी। बुधवार को भी शहर पर बादल छाए, मगर बरसे नहीं और अधिकतम पारा 24 घंटों में 8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 40 डिग्री के पास पहुंच गया। वहीं, पूर्वी हवाओं के चलते उमस ने खूब परेशान किया। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मानसून दबाव की स्थिति में आ गया है। इस वजह से…
Read Moreसिपाही का हत्यारोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। मई 2012 में दिल्ली पुलिस के सिपाही को टाटा-407 से कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले मेवाती बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोच लिया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान अशफाक उर्फ अस्सा (22) के रूप में हुई है। बदमाश की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक अशफाक मेवाती शाकिर गैंग का बदमाश है। अहम है कि पुलिस शाकिर समेत अन्य आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त…
Read Moreआनंद विहार जा रही डीटीसी बस में लूट
नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने डीटीसी बस के कंडक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर उसका रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना से गुस्साए डीटीसी स्टाफ ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर हरी नगर बस डिपो के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक, वारदात देर रात करीब 10:30 बजे हुई। रूट संख्या-740 की डीटीसी लो फ्लोर बस उत्तम नगर से आनंद विहार की ओर जा रही थी। रास्ते में लक्ष्मी नगर लालबत्ती से कुछ बदमाश बस में…
Read Moreदिल्ली भाजपा प्रभारी की नियुक्ति जल्द
नई दिल्ली । भाजपा चुनाव समिति की कमान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे जाने के बाद अब दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी नियुक्त करने की जोर आजमाइश शुरू हो गई है। अब समीकरण भी बदलने लगे हैं। अब तक जिन लोगों को दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था वे पीछे दिखने लगे हैं। मोदी-आडवाणी विवाद सुलझ जाने के बाद भाजपा आलाकमान का ध्यान दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा सूत्रों की अगर मानें तो, अगले पांच दिनों के भीतर प्रदेश प्रभारी को लेकर मंथन होगा। 15 दिन…
Read More75 हजार में जिगर के टुकड़े को बेचा
नई दिल्ली। चंद रुपयों की खातिर भला कोई अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कर सकता है क्या…। न्यू उस्मानपुर इलाके में एक महिला ने ऐसा ही किया। उसने दो माह की अपनी मासूम बेटी को 75 हजार रुपये में एक मानव तस्कर दीनानाथ को बेच दिया। पुलिस ने बच्ची की मां और आरोपी दीनानाथ को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि, एक मई को सूचना मिली थी कि, कुछ लोग एक बच्ची का सौदा करने ईस्ट ज्योति नगर आने वाले…
Read Moreमारपीट से रोका तो पुलिसकर्मियों की कर दी पिटाई
नई दिल्ली। कोतवाली इलाके में रिक्शा चालकों से झगड़ा कर रहे दो युवकों को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। दोनों युवकों ने बीचबचाव करने वाले एक सब इंस्पेक्टर और हवलदार की जमकर पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद एक युवक वहां से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सूचना मिली कि किरारी के साइकिल मार्केट में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। इस पर हवलदार प्रकाश वहां पहुंचा। जहां पहले से ही कोतवाली में तैनात…
Read Moreमुक्त कराए गए 58 बाल मजदूर
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तरी जिला इलाके में राजस्व विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने बुधवार को 58 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सभी बाल श्रमिक चार अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे। सभी फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अलीपुर सब डिवीजन के समयपुर बादली इलाके में इलेक्ट्रिक पंखे और कूलर बनाने वाली फैक्ट्रियां हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों की फैक्ट्रियों में बंधुआ बाल मजदूरों से काम कराया जाता था। राजस्व विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स…
Read Moreकुंद्रा के करीबी गोयनका ने लगाया जबरन बयान लेने का आरोप
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस को एक बार फिर झटका लगा। राजकुंद्रा के करीबी उमेश गोयनका ने बयान से पलटते हुए पुलिस पर मारपीट व जबरन बयान लेने का आरोप लगाया है। उसने पिटाई से कान का पर्दा फटने का भी आरोप लगाया है। अदालत ने उमेश गोयनका की अर्जी पर सुनवाई के बाद स्पेशल सेल को शुक्रवार एक बजे तक जवाब व हलफनामा पेश करने के लिए कहा है। पुलिस ने उमेश को दो जून को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था और पांच जून…
Read Moreयुवाओं को पार्टी संग जोड़ने पर रहेगा जोर
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रदेश भाजपा जोर शोर से जुट गई है। चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए अगले सप्ताह कई बैठकों का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की जा रही है। नवनिर्मित प्रदेश कार्यकारिणी के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को आकर्षित करने के लिए युवा सम्मेलन, किराड़ी और पालम में जनसभा, यूथ फॉर चेंज कार्यक्रम का आयोजन की भी तैयारी है। युवाओं के कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह…
Read More