बीटेक कंप्यूटर साइंस बनेगा हॉट सब्जेक्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2013-14 से लागू हो रहे चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत छात्रों को कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री मिलेगी। बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस को अब बीटेक इन कंप्यूटर साइंस बना दिया गया है। कहा जा रहा है कि बीटेक इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री मॉस्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री को टक्कर देगी। लिहाजा जो छात्र पहले अपने बेहतर भविष्य के लिए एमसीए की पढ़ाई करते थे, उन्हें बीटेक की डिग्री मिलने के बाद एमसीए करने की जरूरत नहीं होगी। डीयू…

Read More

दक्षिण जिला डीसीपी ने एसओ की फौज खड़ी की

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का दक्षिण जिला इन दिनों चर्चा में है। इस चर्चा का विषय है दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जायसवाल की ओर से एसओ (स्पेशल ऑफिसर) की फौज खड़ी करना। डीसीपी जायसवाल ने अपने पुराने एसओ को निलंबित करने के बाद नौ एसओ रखे हैं। हालांकि, इनमें चार को उन्होंने वापस थाने में भेज दिया है। अब उन्होंने पांच एसओ रखे हैं। अभी तक डीसीपी के पास एक-दो एसओ होते हैं। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, डीसीपी जायसवाल ने थानों में तैनात तेजतर्रार व मेहनती सब-इंस्पेक्टर को…

Read More

दौड़ा-दौड़ा भागा-भागा सा…

नई दिल्ली। डीयू में खेल कोटे के तहत दाखिला लेने के लिए इस बार एक ही फिटनेस टेस्ट सभी कॉलेजों में मान्य होगा। एक ही फिटनेस टेस्ट होने से छात्रों की परेशानी भले ही कम हो गई हो लेकिन इस दफे खेल के ट्रायल छात्रों की खूब दौड़-भाग कराएंगे। इस बार कई कॉलेजों में ट्रायल व फिटनेस टेस्ट की तिथियां मेल खा रही हैं। ऐसे में छात्रों को ट्रायल के लिए एक जगह से दूसरी जगह के लिए भागना होगा। खेल कोटे के दाखिलों को लेकर विभिन्न कॉलेजों में आवेदन…

Read More

ट्रेनों की चपेट में आए दो की मौत

नई दिल्ली। यमुनापार में अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन की चपेट में आया। वहीं मंडावली इलाके में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आनंद विहार मामले में मृतक की शिनाख्त सुनील (31) के रूप में हुई है। मूल रूप से हरदोई यूपी का…

Read More

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर दरिंदों ने एक नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसे हवस का शिकार बनाया। स्कूल से लौटने के दौरान उसे अगवा किया और सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, सुल्तानपुरी में एक पड़ोसी ने बिजली की मरम्मत करने के बहाने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहली घटना कापसहेड़ा इलाके की है। 13 वर्षीय किशोरी सपरिवार बिजवासन इलाके के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। चार…

Read More

देश का पहला महिला तकनीकी विश्वविद्यालय शुरू

नई दिल्ली। देश के पहले महिला तकनीकी विश्वविद्यालय की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने औपचारिक शुरुआत की। बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयू) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा तथा प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एके वालिया, कुलपति प्रोफेसर नुपुर प्रकाश के अलावा विश्वविद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी देश के आर्थिक विकास और तरक्की में अहम भूमिका निभाएगी। आईजीडीटीयू महिलाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए स्थापित किया गया है। इससे…

Read More

कॉलेजों की सीटों का विषयानुसार ब्योरा जारी

नई दिल्ली। डीयू में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यदि उन्हें यह नहीं पता चल रहा है कि किस कॉलेज में किस कोर्स की कितनी सीटें है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। अब उन्हें एक क्लिक पर ही यह जानकारी मिल जाएगी। दरअसल, डीयू प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के लिए कॉलेजों के अनुसार और विषयों के अनुसार सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। मसलन किस कोर्स में कितनी सीटें हैं इसकी जानकारी छात्रों को डीयू…

Read More

ईस्टर्न रोड केंद्रीय तारघर बन जाएगा इतिहास

नई दिल्ली। 1857 की क्रांति के दौरान आपात संदेश भेजने में अहम भूमिका निभाने वाले ईस्टर्न कोर्ट केंद्रीय तारघर अब इतिहास बन कर रह जाएगा। अंग्रेजों के समय से चली आ रही टेलीग्राम सेवा का 158 साल बाद रिटायरमेंट का तार आने के बाद ऐसा हुआ है। ज्ञात हो कि, देश भर में तार सेवा को 15 जुलाई से बंद किया जा रहा है। दिल्ली में अंग्रेजों के समय ईस्टर्न कोर्ट नई दिल्ली और कश्मीरी गेट में तार घर खोले गए थे। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट, जनकपुरी और दिल्ली कैंट…

Read More

दहेज प्रताड़ना का आरोप साबित होने पर सजा जरूरी : हाईकोर्ट

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि दहेज प्रताड़ना के मामले में यदि युवती मरने से पहले पत्र में ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का आग्रह करे तो इसेे स्वीकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने ऐसे ही एक मामले में आत्महत्या करने वाली युवती के आग्रह को खारिज करते हुए पति को दहेज प्रताड़ना का दोषी माना है। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की अदालत ने फैसले में याची पति संजय दास को राहत प्रदान करते हुए उसकी सजा कम करके जेल में बिताई गई दो वर्ष…

Read More

बुटीक मालिक पर बरसाई गोलियां

नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बुटीक मालिक पर गोलियां बरसा दी। चार राउंड चली गोलियों में दो गोली पंकज (34) की टांग और कमर में लगी। गंभीर हालत में उसे शाहदरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। शाहदरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश…

Read More