नई दिल्ली। नौकरी व दाखिले में बढ़ती प्रतियोगिता के चलते अक्सर छात्र कोर्स चुनने की दुविधा में रहते हैं। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए इग्नू प्रबंधन दाखिले से पहले प्री काउंसलिंग करेगा, जिसमें छात्रों को उनकी पसंद-नापसंद को देखते हुए कोर्स चुनने की राय दी जाएगी। कुलपति प्रो. एम असलम के अनुसार, इग्नू प्रबंधन पहली बार देशभर में प्री काउंसलिंग आयोजित करने जा रहा है। छात्र रीजनल सेंटर से सीधे ऑनलाइन काउंसलिंग में कोर्स संबंधी जानकारी ले सकते हैं। काउंसलिंग इग्नू मुख्यालय में 31 जुलाई तक सोमवार से…
Read MoreCategory: Delhi
धोखाधड़ी में तेल कंपनियों के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी कागजात के जरिये इंडस्ट्रीयल फाइनेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया से पांच करोड़ लोन लेने वाले दो कंपनी के दो डायरेक्टरों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। कंपनी सोया का तेल बनाकर उसे बेचने और खरीदने का काम करती है। शाखा के संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल ने बताया कि, गत वर्ष अगस्त माह में इंडस्ट्रीयल फाइनेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया (आईएफसीआई ) ने महाराष्ट्र की कंपनी मवेन इंडस्ट्रीयल लिमिटेड के डायरेक्टर अशोक कुमार राठी पर धोखाधड़ी से पांच करोड़ रुपये का लोन लेने की शिकायत दर्ज…
Read Moreचाकू से गोदकर व्यवसायी की हत्या
नई दिल्ली। जीटीबी एन्क्लेव इलाके में शनिवार देर रात बुजुर्ग लोहा व्यवसायी की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त हाजी जमीर अली (55) के रूप में हुई है। उनका शव कमरे की बालकनी में पड़ा हुआ मिला। हत्या के समय व्यवसायी का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। हालांकि कुछ समय पूर्व व्यवसायी के बदायूं स्थित गांव में दो लोगों की हत्या हुई थी। उसमें परिवार का नाम आया था। पत्नी समेत परिवार के…
Read Moreकार रोकी तो होमगार्ड का सिर फोड़ा
नई दिल्ली। लाहौरी गेट क्षेत्र में तलाशी के दौरान इनोवा के ड्राइवर ने होमगार्ड के सिर पर डंडा मार दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। शनिवार रात लाहौरी गेट थाने में तैनात होमगार्ड नागेंद्र सिपाही पवन के साथ कल्लू भगत पिकेट पर वाहनों की तलाशी ले रहा था। इस बीच उन लोगों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही इनोवा कार को रोका। इस पर कार चालक सरोजनी नगर निवासी प्रह्लाद सहित उसके दो दोस्त राजकुमार और अमित नागेंद्र से भिड़ गए। तीनों शराब के नशे में…
Read Moreमहविश के जेठ की लोकनायक अस्पताल में मौत
नई दिल्ली। आत्मदाह का प्रयास करने वाले बुलंदशहर निवासी महविश के जेठ यूसुफ की रविवार को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में मौत हो गई। पांच दिन से यूसुफ का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। पहले यूसुफ को सफदरजंग ले जाया गया था, लेकिन वहां से लोकनायक अस्पताल के बर्न विभाग में रेफर कर दिया गया था। मृतक यूसुफ के भाई यूनुस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मौत हो गई। यूनुस का कहना है कि भर्ती के समय डॉक्टरों ने कहा था कि 72 घंटे…
Read Moreबदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारकर किया जख्मी
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली व्यवसायी के पेट में लगी है। पुलिस ने लूटपाट से इंकार किया है। पुलिस को आशंका है कि रोडरेज के दौरान बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारी है। पुलिस के अनुसार, नरेश अग्रवाल (33) सपरिवार त्रिलोकपुरी में रहते हैं। उसकी त्रिलोकपुरी में परचून की दुकान है। इन दिनों उनकी पत्नी कोमल बच्चों के साथ मीराबाग स्थित अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार रात नरेश अपनी नई वैगनआर कार लेकर…
Read Moreकार्यकारिणी को लेकर मंथन जारी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी और विधानसभा चुनाव से जुड़ी समितियां बनाने को लेकर अभी खींचतान जारी है। प्रदेश नेताओं की तरफ से प्रदेश कार्यकारिणी की लंबी सूची सौंपी गई है जबकि अंतिम रूप कांग्रेस आलाकमान को ही देना है। सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी को सौंपी गई है। वे दिल्ली के नेताओं के साथ इस संबंध में एक बैठक कर भी चुके हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल का कहना है कि, प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव व…
Read Moreरेलवे मुआवजा पंचाट सदस्य (न्यायिक) की नियुक्ति का मामला
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम जज की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी व कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी से मंजूर नियुक्ति को क्या एक सेक्शन अधिकारी नामंजूर कर सकता है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह नोटिस राजन शर्मा की उस याचिका पर दिया है, जिसमें उन्होंने सिंगल जज के फैसले को चुनौती दी है। याची ने आरोप लगाया कि रेलवे मुआवजा पंचाट के सदस्य (न्यायिक) पद पर…
Read Moreचौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर युवती की मौत
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन परिसर स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर शुक्रवार दोपहर 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती यहां एक कॉल सेंटर में काम करती थी। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन परिसर स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल से युवती गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सेंट स्टीफन…
Read Moreयूटीपेक ने दी योजना को मंजूरी
नई दिल्ली। चांदनी चौक पुनर्विकास योजना को युनाइटेड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर (यूटीपेक) ने मंजूरी दे दी है। डीडीए की इस तकनीकी सेंटर ने पीडब्ल्यूडी के सभी बदलावों पर मुहर लगा दी है। नई योजना में हर मोड के वाहनों का इंतजाम है। मुख्य सड़क व फुटपाथ के बीच के हिस्से साइकिल एवं रिक्शा लेन होगा। चांदनी चौक पुनर्विकास की योजना एमसीडी से दिल्ली सरकार के अधीन आने पर बदलाव हुआ था। इसमें एक तरफ राहगीर और दूसरी तरफ वाहनों को निकालने की योजना मूें बदलाव हुआ था। मुख्य…
Read More