नई दिल्ली। हरियाणा और राजस्थान में कच्चे तेल की चोरी करने वाले लीलाधर को निहाल विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो राज्यों की पुलिस की गिरफ्तारी के डर से वह दिल्ली में छुप कर रह रहा था। उस पर चोरी के नौ मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह भगोड़ा करार है। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना राजस्थान और हरियाणा पुलिस को दे दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि निहाल विहार में तैनात हवलदार विजेंद्र को लीलाधर के निहाल विहार में छिपे होने…
Read MoreCategory: Delhi
महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ याचिका दायर
नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और एक समाचार पत्रिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। अदालत में याचिका दायर कर इन पर हिंदू देवताओं के अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। कड़कड़डूमा अदालत ने इस मामले में पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयूरी सिंह ने नंद नगरी पुलिस को इस मामले में 25 जून तक स्टेटस रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। अदालत का यह आदेश राजेंद्र सिंह राजा की याचिका पर…
Read Moreपढ़ने से ज्यादा महंगा है हॉस्टल में रहना
नई दिल्ली। अपनी मेहनत के बूते 12वीं में अच्छे अंक लाकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में सीट पक्की करना जितना आसान और सस्ता है, वहीं हॉस्टल की सीट पक्की करने से लेकर उसकी फीस चुकाना उतना ही महंगा। कॉलेज की फीस जहां आठ से बारह हजार रुपये तक है, वहीं हॉस्टल की फीस लगभग 48 हजार रुपये तक है। डीयू में लगभग 70 कॉलेज हैं, जिसमें मार्निंग, ईवनिंग, कैंपस कॉलेज, आउट ऑफ कैंपस और गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं। इन सब में से सिर्फ 14 कॉलेजों में ही हॉस्टल की सुविधा…
Read Moreईएमयू ट्रेन में युवक की चाकू गोदकर हत्या
नई दिल्ली। पलवल से शकूरबस्ती के बीच चलने वाली ईएमयू ट्रेन में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर चाकू के पंद्रह जख्म हैं। पुलिस को रंजिश की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब पौने दो बजे शकूरबस्ती स्टेशन से पुलिस को सूचना मिली कि ईएमयू ट्रेन संख्या-64019 की बोगी में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि…
Read Moreअब एलिवेटेड लाइन पर थमी मेट्रो
नई दिल्ली। मेट्रो ने सोमवार सुबह को रिठाला से दिलशाद गार्डन के बीच एलिवेटेड ट्रैक पर यात्रियों को परेशान किया। कश्मीरी गेट से शास्त्री पार्क के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (ओएचई) में दिक्कत के कारण ट्रेन 10.30 से 11.30 बजे तक धीरे चली। इसके बाद स्पार्किंग के साथ करंट में दिक्कत आने के कारण मेट्रो प्रशासन ने 11.30 बजे कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन के बीच ट्रेन परिचालन 15 मिनट के लिए पूरी तरह से बंद करके उसकी मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफार्म…
Read Moreबाइक सवारों ने राह चलते डाली डकैती
नई दिल्ली। कोतवाली इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी पिता-पुत्र से पिस्तौल के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यवसायी का रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में साठ हजार रुपए थे। हालांकि मौके पर पिता-पुत्र ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से मुकाबला किया। जिसकी वजह से एक बदमाश उनके शिकंजे में आ गया। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस पकड़े गए बदमाश के जरिए फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सतवीर…
Read Moreदिल्ली मेट्रोरेल के नए कॉरिडोर में तीखे मोड़ का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन फेज-तीन के नए कॉरिडोर में तीखे मोड़ पर मेट्रो दौड़ाने का रिकॉर्ड बनाएगी। सबसे लंबे कॉरिडोर मुकुंदपुर से शिवविहार (59 किमी) में हजरत निजामुद्दीन से शिव विहार के बीच 14 तीखे मोड़ हैं। आनंद विहार क्रॉसिंग, महाराजा सूरजमल मार्ग व त्रिलोकपुरी में सबसे अधिक घुमाव वाले स्पैन बनाए जा रहे हैं। इनका रेडियस महज 200 मीटर है, जबकि फेज-दो में अधिकतम घुमाव गुड़गांव में इफको चौक के पास 282 मीटर रेडियस का बनाया गया था। डीएमआरसी के अनुसार, लंबे कॉरिडोर के 25 किमी हिस्से…
Read Moreबारिश में बह गए दावे
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को हुई बारिश ने विभागों के दावों की पोल खोल दी। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली की एक भी ऐसी सड़क नहीं थी, जहां पानी न भरा हो। नालों में पानी ओवरफ्लो हो गया। राजधानी में रविवार को तमाम इलाकों की सड़कों एवं गलियों में इतना पानी जमा हो गया कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इस दौरान वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे बुरी स्थिति सिविक सेंटर के पास जाकिर हुसैन कॉलेज के…
Read Moreनई कंपनी को नहीं मिलेगा बिजली वितरण का मौका
नई दिल्ली। दिल्ली के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को वर्ष-2027 तक बीएसईएस की राजधानी व यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) पर ही निर्भर रहना होगा। प्रधान ऊर्जा सचिव ने स्पष्ट कर दिया कि वर्ष-2027 तक दिल्ली में किसी भी नई कंपनी को बिजली वितरण का मौका नहीं दिया जाएगा। प्रधान ऊर्जा सचिव ने लाखों बिजली उपभोक्ताओं की ओर से की जा रही दिल्ली में नई बिजली कंपनी को आमंत्रित करने की मांग को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि तीनों कंपनियों को…
Read Moreनकली सर्टिफिकेट बनाने का भंडाफोड़
नई दिल्ली। राजधानी में नकली सर्टिफिकेट बनाने का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली ड्राइविंग लाइसेंस और बर्थ सर्टिफिकेट का धंधा करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान बाबूराम और राम सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 21 नकली डीएल, विभिन्न राज्यों की परिवहन कार्यालयों की 31 रबर स्टैंप के अलावा, होलोग्राफिक स्टीकर समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस गैंग के अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस…
Read More