सपाट स्तर पर पहुंचा बाजार, सेंसेक्स में बढ़त, तो निफ्टी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त पर खुला। आज सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 298.34 अंक ऊपर 32041.42 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 91.25 अंक ऊपर 9373.55 के स्तर पर खुला। दिनभर के अपडेट्स 9.45 AM – शेयर बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 74.68 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद…

Read More

सभी जिले कोरोना की चपेट में, कंटेनमेंट जोन में भी लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमित

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण कुछ इस तरह फैला है कि एक माह में ही 96 नए कंटेनमेंट जोन बन गए। दिल्ली में पहला कंटेनमेंट जोन 26 मार्च को बनाया गया था। खास बात ये है कि कंटेनमेंट जोन में भी लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली के सभी जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक कुल 2918 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 877 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला…

Read More

आदर्श नगर के एक घर में मिले 10 संक्रमित, सील की गईं तीन गलियां

नई दिल्ली जहांगीरपुरी और शाहदरा के बाद अब दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक घर में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मजलिस पार्क निवासी इस परिवार के संक्रमित मिलने के बाद तीन गलियों को सील कर दिया गया है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में महिला डाइटीशियन के संक्रमित होने के बाद उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सील की गई तीनों गलियों में बड़े स्तर पर जांच की जाएगी। इस एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां देखा जाएगा कि संक्रमण…

Read More

दिल्ली एनसीआर में न्यूज चैनल की एंकर और आठ स्वास्थ्यकर्मियों समेत 15 नए मामले पॉजिटिव

नई दिल्ली में दूसरी बार रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। दिल्ली सरकार ने 293 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की है। इससे पहले 13 अप्रैल को एक ही दिन में 356 मरीज सामने आए थे। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 2918 पहुंच  गया है, वहीं आठ मरीजों को छुट्टी मिली है। वहीं खबर है कि सोमवार को बुलंदशहर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है तो सील किया गया हिंदू राव अस्पताल कुछ सख्ती के साथ खोल दिया गया है।…

Read More

कोरोना वायरस : लॉकडाउन 40 दिन के बाद भी जारी रह सकता है,कई राज्यों के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग में करेंगे मांग

नई दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन 40 दिन के बाद भी जारी रह सकता है। कई राज्यों ने 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के दूसरे चरण के बाद भी इसे जारी रखने का समर्थन किया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने जा रही वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये मुख्यमंत्री लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग करेंगे। हालांकि कई राज्यों का कहना है कि लॉकडाउन को बढ़ाने के बजाय इसे केवल प्रभावित इलाकों तक ही सीमित किया जाना चाहिए। दरअसल तेलंगाना के…

Read More

दिल्ली में 100 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में

नई दिल्ली दिल्ली के 14 अस्पतालों में 100 से ज्यादा डॉक्टर और नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को भी एम्स और सफदरजंग समेत पांच अस्पतालों में 14 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले, जिनका उपचार चल रहा है। एम्स के कैंसर विभाग में कार्यरत एक नर्स व उसके दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। सफदरजंग के प्रसूति विभाग में तैनात एक नर्स, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एक नर्स व सफाई कर्मचारी, बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 4 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा रोहिणी…

Read More

कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइन

नई दिल्ली एसी चलाते समय खिड़कियां थोड़ी खुली रखें कमरे में वेंटीलेशन का प्रबंध करें शुष्क मौसम में सापेक्ष आर्द्रता 40% से कम और 70% से ज्यादा नहीं हाे कूलर चलाते समय 50% बाहर से हवा आने के लिए खिड़की पर्याप्त खुली रखें पंखे का उपयोग करते समय खिड़कियों को आंशिक खुला रखें गर्म हवा बाहर निकालने के लिा एग्जॉस्ट फैन चलाना चाहिए कमर्शियल और औद्योगिक परिसरों में बाहरी हवा अधिकतम वेंटिलेशन तय करें लाॅकडाउन के कारण कई दिनाें से बंद रहे एसी की पहले मरम्मत कराएं और पाइप की…

Read More

कार्यभार संभालने के लिए जज कर रहे हैं 2,000 किमी की सड़क यात्रा

नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से रेल और हवाई यात्रा सेवाएं बंद हैं। ऐसे में जो न्यायाधीशों ने दो हजार किलोमीटर की सड़क यात्रा की ताकि वह देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपना कार्यभार संभाल सकें। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दोनों न्यायाधीशों- जस्टिस विश्वनाथ समद्दर और जस्टिस दीपांकर दत्ता की नियुक्ति हाल ही में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर की। दोनों सड़क से अपना कार्यभार संभालने के लिए निकल पड़े जिससे ट्रायल और…

Read More

दिल्ली के सबसे बड़े हॉटस्पॉट से आई राहत भरी खबर, 20 दिन में नहीं मिला कोई नया केस

नई दिल्ली जिन लोगों में स्क्रीनिंग के दौरान बुखार और खांसी के लक्षण मिले, उनकी तुरंत जांच कराई गई। जांच में संक्रमित मिले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहदरा एसडीएम के मुताबिक, अगले हफ्ते कोई केस नहीं आया तो इलाका ग्रीन जोन घोषित हो जाएगा। पूर्वी दिल्ली का दिलशाद गार्डन इलाका कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट था। यहां के कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद यहां हॉटस्पॉट बनाकर नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। इसके बाद से यहां 5 अप्रैल के बाद से कोई…

Read More

राजधानी दिल्ली में कुल 2625 संक्रमित, मंडियों में उड़ रही लॉकडाउन की धज्जियां

नई दिल्ली  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2252 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 111 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2625 हो गई है। इसके बावजूद रविवार सुबह मंडियों में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन होता नजर आया। यहां पढ़ें दिल्ली में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट- बाबू जगजीवन राम अस्पताल का कैट्स कर्मचारी संक्रमित बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में आया कैट्स एंबुलेंस…

Read More