बिना कार्ड वाले 38 लाख लोगों को मिलेगा राशन, ई-रिक्शा चालकों को 5 हजार रुपये : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली लॉकडाउन 3.0 में प्रभावी दिशा-निर्देशों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके कैबिनेट सहयोगी व आलाधिकारी सोमवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचे। यहां केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गैर-राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने, वाहन चालकों को दी जाने वाली 5000 रुपये की आर्थिक मदद से जुड़ी योजना के दायरे में ई-रिक्शा चालकों को भी शामिल करने व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी…

Read More

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया निर्देश 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाए कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट

नई दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। पीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि जिन टेस्टिंग लैब को कोविड 19 के नमूने जांच के लिए दिए जा रहे हैं, उनसे रिपोर्ट दिए गए समय में प्राप्त की जाएं। पीठ ने यह निर्देश एक जनहित याचिका का निपटारा करते हुए दिए। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह अपनी वेबसाइट को…

Read More

पीएम मोदी आज गुट निरपेक्ष बैठक को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली कोरोना महामारी से निपटने के लिए गुट निरपेक्ष देशों (नाम) के सदस्यों की सोमवार को होने वाली बैठक को भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शिरकत करेंगे। अजरबेजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीवेव की पहल पर सदस्य देशों के प्रमुखों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होने की मुहिम पर राजनीतिक घोषणापत्र जारी किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के बाद नाम सबसे बड़ा समूह है जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के…

Read More

कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार, दो दिन में मिले 4898 मरीज, पहली बार 83 मौतें

नई दिल्ली देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 हजार पार हो चुका है। पिछले दो दिन में 4,898 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में पहली बार 2487 संक्रमित मरीज दर्ज हुए हैं। इनके अलावा पहली बार ही 24 घंटे में 83 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। देश में पहले 10 हजार मरीज 75 दिन में मिले थे। इसके बाद अगले 10 हजार मरीज आठ दिन में मिले थे। अब 11 दिन में 20 हजार मरीज मिले हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में…

Read More

दिल्ली सरकार रोज 4 से 5 हजार सैंपलों की करेगी जांच

नई दिल्ली कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली को रेड जोन से मुक्त करने के लिए सरकार रोज 4 से 5 हजार सैंपलों की जांच करेगी। इसके तहत डीडीए की खाली पड़ी जमीन पर पोर्टा (अस्थायी) केबिन बनाकर जांच की जा सकेगी। लाल पैथ ने सरकार से रोहिणी इलाके में खाली पड़ी जमीन पर पोर्टा केबिन बनाने की मंजूरी मांगी है। सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर के जरिये हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी प्रतिदिन दो से ढाई हजार सैंपल की जांच हो रही है। दिल्ली में इस वक्त आठ…

Read More

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जानिए क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

  दुनियाभर में 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर वर्ष प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह दिन दुनियाभर की सरकारों को 1948 के मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करने और उसे बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। यूनेस्को महासम्मेलन की अनुशंसा के बाद दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की…

Read More

कल से इन चीजों में मिलेगी छूट, कंटेनमेंट जोन को राहत नहीं : दिल्ली सरकार

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने रेड जोन में आने वाले क्षेत्रों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई रियायतों को लागू करने का फैसला लिया है। सोमवार से सभी सुरक्षा इंतजामों के साथ गृह मंत्रालय द्वारा दी गई छूट को दिल्ली के रेड जोन इलाकों में लागू किया जाएगा। हालांकि घरेलू सहायिकाओं या घरों में काम करने के लिए आने वालों को सोसायटी में प्रवेश देना है या नहीं, इसका निर्णय सरकार ने आरडब्ल्यू पर छोड़ दिया है। मालूम हो कि देश भर में कोरोना वायरस की स्थिति को…

Read More

जानें दिल्ली के सभी जिलों की स्थिति

नई दिल्ली कोरोना वायरस से चलते गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगा। स्थिति पर नजर रखने और उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देश  के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की श्रेणी में बांटा है। ऐसे में आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किस जोन में रहते हैं। यहां हम आपको बताएंगे दिल्ली के सभी 11 जिलों की स्थिति यानी दिल्ला का कौन-सा जिला किस जोन में आता है। दिल्ली में 11 जिले हैं…

Read More

इस महीने 13 दिन नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई भी काम, नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में यूं तो बैंक खुले हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पूरा कर लीजिए। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों…

Read More

सामने आए 206 नए मामले कुल संक्रमितों की संख्या 3314 हुई, एक हजार से ज्यादा हुए ठीक

नई दिल्ली राजधानी में एक ही दिन में 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को 356 और 26 अप्रैल को 293 मरीज सामने आए थे। मंगलवार को 206 संक्रमित मरीज मिले। इस दौरान 201 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इसी के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3314 पहुंच चुकी है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 हजार से ज्यादा हो चुका है। अब तक 1078 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के…

Read More