एक दिन में सामने आए 310 नए मामले, 7233 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली लॉकडाउन की तमाम सख्ती के बीच भी दिल्ली-एनसीआर में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन अपनी तरफ से तमाम नए नियम बना रहा है। सोमवार को गाजियाबाद के खोड़ा को प्रशासन ने दो जोन और पांच सेक्टरों में बांट दिया है। दरअसल यहां कोरोना के केस बढ़ने के चलते इसे संवेदशनशील इलाका घोषित कर दिया है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है। वहीं गाजीपुर मंडी में आज फिर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं।…

Read More

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को मामूली चोटें

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि…

Read More

विमान लेकर चीन गए एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उड़ान ड्यूटी से 72 घंटे पहले किए जाने वाले प्री-फ्लाइट वायरस टेस्ट से इस बात का पता चला है। एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा है कि ये सभी पायलट फिलहाल एसिम्टोमैटिक हैं और मुंबई में हैं। हाल ही में ये सभी पायलट कार्गों विमान लेकर चीन गए थे। एयर इंडिया के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चिकित्सा आपूर्ति के लिए भारत ने एयर इंडिया के…

Read More

पुलिस ने जफरुल इस्लाम को जारी किया नोटिस, 12 मई तक जमा करें मोबाइल और लैपटॉप

नई दिल्ली दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 12 मई तक उस लैपटॉप या मोबाइल को जमा करने को कहा गया है, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। मालूम हो कि यह सारा विवाद जफरुल द्वारा किए गए एक विवादित पोस्ट से खड़ा हुआ है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा। इस पोस्ट के बाद भाजपा ने…

Read More

सिपाही की मौत के बाद पत्नी व तीन साल का बेटा भी संक्रमित,

नई दिल्ली कोरोना के कारण तीन दिन पहले जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित राणा की पत्नी व तीन साल का बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। सिपाही की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के सैंपल जांच को भेजे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हुल्लाखेड़ी, सोनीपत  का रहने वाला अमित अपने परिवार के साथ मिशन रोड पर रहता था। उसकी तीन दिन पहले कोरोना के कारण मौत हो गई थी। उस समय उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके में जवाहर नगर गई हुई…

Read More

कोरोना भारत में 15वें सप्ताह में हुआ 50 हजार के पार, अमेरिका-फ्रांस से धीमी है रफ्तार

नई दिल्ली भारत से फ्रांस में दोगुना तो अमेरिका में 18 गुना से ज्यादा हो चुके थे 15 सप्ताह में संक्रमित मरीज दुनिया के 9 देशों में सबसे धीमी रफ्तार भारत में पांच महीने पहले कोरोना वायरस इस दुनिया में आया था जिसके बाद धीरे-धीरे यह वैश्विक महामारी बन गया। आज दुनिया के सैंकड़ों देश इससे प्रभावित हैं लेकिन दूसरे देशों के मुकाबले भारत में अभी भी कोरोना की रफ्तार धीमी है जिसके पीछे विशेषज्ञ जांच प्रक्रिया में दो लॉकडाउन के बाद आई तेजी बता रहे हैं। चीन, अमेरिका, फ्रांस, इटली, जापान,…

Read More

दिल्ली में कोरोना संक्रमण राष्ट्रीय स्तर से दोगुना

नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर राष्ट्रीय स्तर के औसत से दोगुना हो चुकी है। पहले 60 दिनों में राजधानी में 3515 संक्रमित मिले थे, जबकि बीते छह दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यानी, एक से छह मई के बीच एक तिहाई मरीज मिल चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में कोरोना की जांच बेहतर तरीके से हो रही है। दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली का आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन अभी इसे और भी ज्यादा गति देने…

Read More

संक्रमण का ग्राफ समानांतर, पर मामलों में निरंतर बढ़ोतरी चिंताजनक : निदेशक एम्स

नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को इस बात पर चिंता जताई कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी में कमी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमण का ग्राफ भले ही लगातार समानांतर बना हुआ है, लेकिन समान गति से लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी चिंता की बात है। एम्स निदेशक ने कहा, विभिन्न विशेषज्ञों ने इस जानलेवा संक्रमण के अपनी पीक पर आने में अगले चार से छह सप्ताह लगने का अनुमान जताया है। इस…

Read More

तीन माह और बढ़ा सकता है RBI कर्ज वापसी पर जारी रोक की अवधि

नई दिल्ली वैश्विक महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने 17 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे में रिजर्व बैंक भी अब बैंकों के कर्ज की वापसी पर लगाई गई रोक की अवधि को तीन माह और बढ़ाने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उन्हें तीन माह तक बैंक कर्ज की किस्तें चुकाने से छूट दी है। बता दें…

Read More

रिकॉर्ड रखने को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ली जा रही मदद, ऐसे करता है काम

नई दिल्ली कोरोना की जांच में जुटे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जांच संबंधी डाटा के रिकॉर्ड की सटीक जानकारी के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का सहारा लिया है। आईटी कंपनी आईबीएम के पास इसकी जिम्मेदारी है जिसने सोमवार को बताया कि वर्चुअल चैट असिस्टेंट के जरिए इसे पूरा किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए वॉटसन असिस्टेंट तकनीक का प्रयोग होगा। आईसीएमआर के निदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि जांच, इलाज और रोग की पहचान पर ध्यान देने की जरूरत है तभी इसके प्रसार को रोका जा सकता…

Read More