नई दिल्ली भारतीय ड्रग्स एसोसिएशन गुजरात के चेयरमैन विरंची शाह ने दावा किया है कि देश में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की कोई कमी नहीं है। हर महीने करीब 35 से 40 करोड़ गोलियों का उत्पादन हो रहा है। शाह ने एक साक्षात्कार में कहा, हम हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की जितनी गोलियाें का उत्पादन कर रहे हैं वह हमारी जरूरत का 10 गुना है। उन्होंने बताया, दुनिया में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के कुल उत्पादन का 70 फीसदी सिर्फ भारत में होता है। इस दवा का इस्तेमाल मूल रूप से मलेरिया और अर्थराइटिस के कुछ मामलों में किया जाता…
Read MoreCategory: Delhi
कोरोना प्रभावित राज्यों में मरीजों की रिकवरी में दिल्ली अव्वल
नई दिल्ली महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। करीब दो माह तक देश के अति संवेदनशील राज्यों में दिल्ली दूसरे स्थान पर था लेकिन अब गुजरात दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर है लेकिन संक्रमित मरीजों की रिकवरी में दिल्ली सबसे आगे है। रिकवरी दर महाराष्ट्र में 13, गुजरात में 10 फीसदी है जबकि दिल्ली में 34 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कोविड मैनेजमेंट की तीन बड़ी वजह सामने आई हैं जो दिल्ली…
Read Moreएक लाख पीपीई किट भारत में हर दिन हो रही तैयार
नई दिल्ली भारत कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए लॉकडाउन सहित विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहा है। सरकार द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह इस वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें और बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें। वहीं, मास्क को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दो महीने पहले तक भारत में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) बनाने वाली एक भी कंपनी नहीं थी, लेकिन पिछले दो महीने में 104 ऐसी कंपनियां तैयार हुई हैं…
Read Moreमरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक सुराग नहीं, तलाश में भटक रही पुलिस
नई दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस समेत देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद मरकज में आए 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ये भारतीय हैं या विदेशों के रहने वाले हैं, इनकी जांच की जा रही है। फरार जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को शामली (उत्तर प्रदेश) जिले के कांधला स्थित मौलाना मोहम्मद साद के फार्म हाउस में छापेमारी भी की। अपराध शाखा के एक…
Read Moreसीएम केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस वार्ता, ग्रेटर नोएडा में चार के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन का आज 31वां दिन है। हालांकि अब भी दिल्ली में हालात सुधरते नहीं दिख रहे। तीन दिन बाद गुरुवार को फिर दिल्ली में सौ से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को 128 नए मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 2,376 मरीज मिले हैं, जिनमें से 50 की मौत हो चुकी है। वहीं, 88 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 808 पहुंच चुकी है। सिर्फ दिल्ली ही एनसीआर के…
Read Moreकोरोना महामारी में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि प्रदेश में कोविड-19 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षमता में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिवार के नजदीकी सम्बन्धी को सरकार ने 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 के दौरान कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने की स्थिति में यह अनुग्रह अनुदान राशि राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड कोविड-19 के तहत दी जाएगी। प्रवक्ता…
Read Moreकेंद्र का फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगाई रोक
नई दिल्ली देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान न करने का फैसला लिया है। आदेश में सरकार का कहना है कि एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। हालांकि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की मौजूदा दरों पर भुगतान किया जाता रहेगा। यह आदेश केंद्र सरकार के…
Read Moreमौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा, जांच पड़ताल जारी
शामली उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मौलाना साद के कस्बा कांधला में स्थित फार्म हाउस पर गुरुवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। टीम ने फार्म हाउस में पहुंचकर वहां काम करने वाले लोगों से जानकारी ली और देखा कि यहां कोई जमाती तो नहीं है। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब एक घंटे से पुलिस और खुफिया टीम फार्म हाउस में मौजूद है। इस टीम में छह सदस्य हैं।
Read Moreबाजार बढ़त पर कर रहा कारोबार, 31500 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को फिर से शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 59.12 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 31320.43 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.05 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 9200.35 के स्तर पर खुला। दिनभर के अपडेट्स 1.09 PM – सेंसेक्स 366.61 अंक (1.17 फीसदी) बढ़कर 31746.16 पर है। वहीं निफ्टी 91.95 अंक बढ़कर 9279.25 पर कारोबार कर रहा है। 12.25…
Read Moreकोरोना वायरस : भारत की आर्थिक वृद्धि दर एक फीसदी से भी कम रह जाएगी
नई दिल्ली फिच रेटिंग्स ने एक बार फिर वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमानों में कटौती की है। फिच ने इसे घटाकर 0.8 फीसदी कर दिया है। फिच रेटिंग्स ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के प्रकोप के कारण दुनिया अभूतपूर्व वैश्विक मंदी से गुजर रही है। अपने वैश्विक आर्थिक आउटलुक में फिच रेटिंग्स ने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अप्रैल 2020 से मार्च 2021 (FY21) के दौरान 0.8 फीसदी तक रह जाएगी, जबकि बीते वित्त…
Read More