फ्रांसीसी मर्द बेडरूम में एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। एक नए अध्ययन से पता चला है कि उनके शुक्राणुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। इस अध्ययन में दावा किया गया है कि फ्रांस में मर्दों के शुक्राणुओं की संख्या साल 1989 से साल 2005 के बीच एक तिहाई गिरी है। ‘ह्यूमन रिप्रोडक्शन’ नाम के जर्नल में छपे शोध के लिए 26, 600 मर्दों के वीर्य का परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि 16 वर्षों के भीतर इन मर्दों में 32.3% शुक्राणु घटे। हालांकि…
Read MoreCategory: International News
क्यों लग जाती है शराब की लत?
हमारे आस पड़ोस में कुछ लोग ऐसे होते हैं कि जो कुछ ज़्यादा ही शराब पीते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जो शराब का नाम सुनते ही सारा काम धाम जोड़कर पीने में जुट जाते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जो पैग दर पैग पीने के बाद भी अपना होश नहीं गंवाते हैं। कुछ ऐसे लोग होते हैं जो शराब का सेवन करते ही ‘आनंद लोक’ में पहुंच जाते हैं। हर एक घूंट उनकी ख़ुशी को बढ़ाने लगती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इन लोगों का व्यवहार ऐसा…
Read Moreमिस्र में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और झड़पें
मिस्र में नए संविधान के मसौदे को लेकर हज़ारों लोग और राष्ट्रपति मोर्सी आमने सामने हैं। वहां संविधान के नए मसौदे पर 15 दिसंबर को मतदान होना है। हजारों लोगों ने काहिरा में मंगलवार को राष्ट्रपति आवास के पास प्रदर्शन किया। एक समय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आँसू गैस छोड़ी क्योंकि लोगों ने नाकेबंदी को तोड़ दिया था। ये लोग राष्ट्रपति मुर्सी का विरोध कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी का कहना था, ‘प्रदर्शन का मुख्य कारण ये भ्रष्ट प्रशासन है। मुस्लिम ब्रदरहुड का भ्रष्टाचार। यहां आने का…
Read Moreसीरिया के लिए पेट्रियट की तैनाती को मंजूरी
नाटो ने सीरिया से लगी तुर्की की सीमा पर पेट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलें लगाने को मंज़ूरी दे दी है। सीरिया से किसी खतरे से निपटने के लिए तुर्की ने इसका आग्रह किया था। मंगलवार को तुर्की की सीमा में कई बार गोले आकर गिरे। नाटो देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को ब्रसेल्स में बैठक की और एक बयान में कहा, “नाटो इस बात पर राज़ी हो गया है कि वो तुर्की की हवाई रक्षा क्षमता को और मज़ूबत करे ताकि लोगों की सुरक्षा की जा सके।” नाटो महासचिव ने तुर्की…
Read Moreआव्रजन का विरोध करने वाली चीनी सासंद खुद भागी विदेश
बीजिंग: आव्रजन का मुखर विरोध करने वाली चीन की एक सांसद और कारोबारी खुद आव्रजन कर किसी और देश चली गयी हैं। उनकी कंपनी के एक वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि साउथ ब्यूटी रेस्टोरेंट चेन की अध्यक्ष और चीनी पीपुल्स पोलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) की सदस्य झांग लान दो महीने पहले अपना देश छोड़कर विदेश चली गयी। देश छोडऩे के पीछे का मकसद अपनी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाना है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि वह किस देश गयी हैं।
Read Moreसुराग देने वाले को मिलेगा 20 करोड़ का इनाम
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में तालिबान के बढ़ते कदम से डरी पाकिस्तानी हुकूमत को आखिरकार एक नया कदम उठाना ही पड़ा है। पाकिस्तान सरकार ने तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान के ठिकाने के बारे में सुराग देने वाले को 20 करोड़ रूपए के इनाम की घोषणा की है। गृहमंत्री रहमान मलिक ने यहां संवाददताओं से बातचीत में दावा किया कि एहसान विदेशी तत्वों के लिए काम कर रहा है और उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही तालिबान प्रवक्ता के बारे में सारे विवरण का खुलासा करेंगे। उल्लेखनीय है कि एहसान उत्तर पश्चिमी…
Read Moreअनुज बिदवे के हत्यारे की सजा कम करवाने की अपील खारिज
लंदन : ब्रिटेन में भारतीय छात्र अनुज बिदवे की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए कियरान ‘साइको’ स्टैपलेटन अपनी उम्रकैद की सजा को कम कराने में नाकाम रहा है। पिछले साल 26 दिसंबर को बिदवे की सैलफोर्ड में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 21 साल के स्टेपलटन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अनुसार उसे कम से कम 30 साल जेल में गुजारने होंगे। सुनवाई के दौरान एक बार स्टेपलटन ने कहा था कि अगर उसे 65 साल तक जेल में रखा गया…
Read Moreटेक्सास में 150 गाडियों की टक्कर, दो मरे, 120 घायल
वाशिंगटन : अमेरिका के टेक्सास प्रांत में कोहरे के कारण कल राजमार्ग पर साफ दिखायी ना देने से कुछ ही घंटों में करीब 150 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी और 120 अन्य घायल हो गये। जेफरसन काउंटी के शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि टेक्सास प्रांत में ब्यूमोंट के नजदीक राजमार्ग संख्या 10 पर वाहनों की एक-दूसरे से भिडंत होने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही देर में करीब 150 वाहन एक-दूसरे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। हादसा…
Read Moreकांगो के विवादास्पद सेना प्रमुख को हटाया गया
किन्शासा : विद्रोहियों को हथियार बेचने के बेहद गंभीर आरोप का सामना कर रहे अफ्रीकी देश कांगो के थलसेना प्रमुख को निलंबित कर दिया गया है। कांगो के सूचना मंत्री लैबर्ट मेंडे ने कल रात यहां बताया कि थलसेना प्रमुख जनरल गैब्रियल अमिसी और कुछ अन्य सैन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जनरल अमिसी पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में विद्रोहियों को हथियार देने का आरोप लगा है। श्री मेंडे ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि कि इस संगीन आरोप की जांच शुरू हो चुकी…
Read Moreक्या सईद को भारत के हवाले करेगा पाक?
इस्लामाबाद: अजमल कसाब को भले ही फांसी दे दी गई हो लेकिन जिस शख्स ने मुम्बई हमले का आदेश दिया था वह अभी तक आजाद है। इस हमले के प्रमुख साजिशकत्र्ता हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने रैड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या पाक उसे भारत के हवाले करेगा। भारत ने पाकिस्तान को मुम्बई हमले के आरोपियों की सूची सौंपी हुई है जिसमें सईद समेत 35 आतंकवादी शामिल हैं। मुम्बई हमले के बाद से सईद खुद को धार्मिक नेता और सामाजिक कार्यकत्र्ता बताता…
Read More