इटली के प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ेंगे बर्लुस्कोनी

रोम: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री और पीपुल ऑफ फ्रीडम (पीडीएल) पार्टी के नेता सिल्वियो बर्लुस्कोनी देश में अगले साल होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में होंगे। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, बर्लुस्कोनी ने शनिवार को कहा, ‘‘मैं दौड़ में हूं। मेरे बगैर पीडीएल हार जाएगी।’’ बर्लुस्कोनी (76) को अक्टूबर में कर गबन का दोषी करार दिया गया था। उन्हें चार साल कैद की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने पहले चुनाव नहीं लडऩे की बात कही थी। उनकी सजा हालांकि बाद में घटाकर एक साल कर दी…

Read More

जर्मनी में दो विमानों की टक्कर, 7 मरे

बर्लिन: जर्मनी में फ्रैंकफर्ट सिटी के पास दो छोटे विमान टकरा गए, जिसमें बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4.15 बजे हुई। मरने वालों में तीन-चार बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के कारण का अभी ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है। शाम आखिरी रिपोर्ट मिलने तक एक पायलट भी लापता था।

Read More

विद्रोहियों के हाथ लग सकते हैं रासायनिक हथियार : सीरिया सरकार

दमिश्क: सीरिया की सरकार ने आशंका जताई है कि विदेशी राष्ट्र देश में विद्रोहियों को रासायनिक हथियार मुहैया करा सकते हैं, जिसके लिए बाद में सत्तारूढ़ सरकार को दोषी ठहराया जा सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरिया के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में भेजे पत्र में कहा, ‘‘इस सम्बंध में मीडिया से जो रिपोर्ट मिल रही है, उससे हमें डर है कि कुछ देश सीरिया में आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। वे आतंकवादियों को रासायनिक हथियार मुहैया करा सकते हैं।’’ पत्र में कहा गया…

Read More

जरदारी ब्रिटेन में मलाला से मिले

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ब्रिटेन स्थित बर्मिंघम अस्पताल में भर्ती मलाला यूसुफजई से मुलाकात की। तालिबान आतंकवादियों के हमले में घायल होने के बाद मलाला का यहां उपचार चल रहा है। समाचार एजेंसी एपीपी के अनुसार जरदारी के साथ उनकी बेटी असीफा भुट्टो जरदारी भी क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में शनिवार को मलाला से मिलने गई थीं। अस्पताल के निदेशक डेव रोजर ने राष्ट्रपति को मलाला के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी। महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली 14 वर्षीय किशोरी मलाला पर तालिबान आतंकवादियों ने…

Read More

अमेरिका में बेरोजगारी 4 वर्ष के निचले स्तर पर

वाशिंगटन: बेरोजगारी की दर अमेरिका में नवम्बर माह में चार वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गई, हालांकि लाखों लोगों को अब भी नौकरी चाहिए। चार साल पहले मंदी से बाहर निकल जाने के बाद अब भी अमेरिका की अर्थव्यवस्था सामान्य होने की कोशिश में लगी है। इकॉनमिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के अर्थशास्त्री हेदी शिरहोल्ज ने कहा, ‘‘आज सुबह आई रोजगार रिपोर्ट से एक तस्वीर स्पष्ट होती है कि व्यापक स्तर पर फैली बेरोजगारी एक वास्तविकता है और अमेरिका के सामने एक आर्थिक खतरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दर से अमेरिका…

Read More

पाक में अमेरिकी ड्रोन हमला, अलकायदा का शीर्ष कमांडर मारा गया

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के शीर्ष कमांडर अबू जैद सहिद दस लोग मारे गये हैं। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान की सीमा के पास पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकाने पर गत गुरूवार को अमेरिकी ड्रोन हमला हुआ था। सूत्रों ने इस हमले में अबू जैद के मारे जाने की आज सूचना दी। जैद ने कुछ दिन पहले ही इस खुफिया ठिकाने में शरण ली थी। पाकिस्तान सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ड्रोन हमले में अलकायदा के…

Read More

फिलीपींस: तूफान में 200 से ज्यादा की मौत

दक्षिणी फिलीपींस में आया विनाशकारी तूफान लगातार क़हर बरपा रहा है। इस तूफान से मरने वालों की संख्या दो सौ तक पहुंच गई है। हालांकि तूफान प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी लगातार जारी है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अकेले कंपोस्टेला प्रांत में ‘बोफा’ तूफान से मरने वालों की संख्या 156 तक पहुंच गई है। ज्यादातर इलाकों में राहत दल पहुंच चुके हैं लेकिन कई दूर दराज के क्षेत्रों में पहुंचने में राहत दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी टापू पालावान से कई इलाक़ों को…

Read More

अमेरिका ने चीन से अवैध गुजरने वाले जहाजों की चैकिंग पर मांगा जवाब

शंघाई: अमेरिका ने चीन के द्वीपीय प्रांत हेनान की सरकार के द्वीप की जल क्षेत्र से अवैध रूप से गुजरने वाले जहाजों की पुलिस जांच करने और उसे हिरासत में लेने संबंधी नियम पारित किए जाने के मामले में आज स्पष्टीकरण मांगा। चीन में अमेरिका के राजदूत गैरी लोके ने रायटर को दिये एक साक्षात्कार में कहा, अमेरिका यह जानना चाहता है कि इन नये नियमों का क्या मतलब है । हेनान सरकार और समुद्र प्रवर्तन की एजेंसियां इसकी व्याख्या किस प्रकार करेंगी। उन्होंने कहा, चीन के ये नये नियम…

Read More

भारत-चीन 1962 युद्ध के साये से बाहर निकलें: दाई

बीजिंग: भारत के साथ सीमा वार्ता में शामिल चीन के मुख्य वार्ताकार दाई बिनगुओ ने नई दिल्ली और बीजिंग के बीच दो हजार साल पुराने संबंध का उल्लेख करते हुए कहा है कि दोनों को देश को 1962 के युद्ध के साये से बाहर निकलकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करना चाहिए। दोनों देशों के बीच 15 दौर की वार्ता में शामिल हो चुके 71 वर्षीय दाई ने साक्षात्कार में कहा, चीन और भारत के बीच दो हजार साल पुराने संबंध में हम 99.9 फीसदी समय मित्र रहे हैं, जबकि कड़वाहट…

Read More

बेडरूम में संकट से जूझते फ्रांस के मर्द

फ्रांसीसी मर्द बेडरूम में एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। एक नए अध्ययन से पता चला है कि उनके शुक्राणुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। इस अध्ययन में दावा किया गया है कि फ्रांस में मर्दों के शुक्राणुओं की संख्या साल 1989 से साल 2005 के बीच एक तिहाई गिरी है। ‘ह्यूमन रिप्रोडक्शन’ नाम के जर्नल में छपे शोध के लिए 26, 600 मर्दों के वीर्य का परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि 16 वर्षों के भीतर इन मर्दों में 32.3% शुक्राणु घटे। हालांकि…

Read More