इस्लामाबाद: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान की सेना पर आज आरोप लगाया कि वह अफगानिस्तान की सीमा से लगते देश के अशांत कबायली इलाकों में व्यापक पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। एमनेस्टी ने कहा कि तालिबान एवं अन्य आतंकवादियों से लडऩे में कई कानूनों का दुरूपयोग किया जा रहा है। अपनी नई रिपोर्ट ‘‘द हैंड्स ऑफ क्रूएल्टी : एब्यूजेज बाई आम्र्ड फोर्सेज एंड तालिबान इन पाकिस्तान ट्राइबल एरियाज’’ में मानवाधिकार समूह ने कहा कि सैनिक मनमाने तरीके से लोगों को लंबी अवधि तक बिना आरोप के हिरासत में…
Read MoreCategory: International News
अमन का पैगाम लेकर आया हूं भारत: रहमान मलिक
भारत के दौरे पर आए पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वो अमन का पैगाम लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पाक भारत के साथ शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहता हैं। मलिक ने कहा कि आतंकवाद का दर्द हमसे ज्यादा कोई नहीं जानता। हमें पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम हर जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। भारतीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से कैप्टन सौरभ कालिया के मामले में एक आदेश पर टिप्पणी करते हुए…
Read Moreमिस्र में विपक्ष की अपील, मसौदा संविधान के खिलाफ वोट करे जनता
काहिरा: अपना रूख बदलते हुए मिस्र के मुख्य विपक्ष ने बुधवार को जनता से जनमत सर्वेक्षण में मसौदा संविधान के खिलाफ मतदान करने का आह्वान किया लेकिन इसी के साथ उसने एक ही दिन में यह मतदान न्यायिक निगरानी में कराने की भी मांग कर दी है। इसी बीच सेना ने इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी और मुख्य विपक्ष के बीच निर्धारित सुलह वार्ता बुधवार को स्थगित कर दी लेकिन इसकी अगली तारीख अभी नहीं बताई गई है। जनमत सर्वेक्षण का बहिष्कार का आह्वान करने वाले विपक्षी दलों के गठबंधन नेशनल…
Read Moreईरान परमाणु संकट को बातचीत के जरिए सुलझाने की उम्मीद
ब्रसेल्स: पश्चिमी देशों को उम्मीद है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उपजे संकट को बातचीत के जरिए जल्द सुलझा लिया जाएगा। उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर इजरायल ने कडा रूख अपनाते हुए परमाणु संयत्रों को बम से उडाने की धमकी दी है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, रूस और चीन का कहना है कि परमाणु कार्यक्रम की आड में वह गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार बना रहा है लेकिन ईरान का कहना है कि वह शांतिपूर्ण कार्यो के लिए परमाणु उर्जा का इस्तेमाल करेगा। उसके परमाणु ठिकानों को बम से…
Read Moreअल नुसरा संबंधी फैसले पर अमेरिका पुर्निविचार करे
मराकश: सीरिया के विपक्षी गठबन्धन ने अमेरिका से आग्रह किया है कि विद्रोही इस्लामिक संगठन जबहात अल नुसरा को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अपने फैसले पर वह पुर्निविचार करे। मोरक्को की राजधानी मराकश में कल 130 देशों के ‘फ्रेंड्स आफ सीरिया’ समूह की बैठक में विपक्षी गठबन्धन के नेता मोआज अलखातिब ने अमेरिका से आग्रह किया कि अपने हितों के लिए लड रहे इस संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित करने के फैसले पर पुर्निविचार करे क्योंकि यह निरंकुश सत्ता के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा,‘हम कुछ दलों,…
Read Moreबापू का पत्र 49,250 पौंड में नीलाम
लंदन: महात्मा गांधी द्वारा रबिंद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई द्विजेंद्रनाथ को लिखा गया एक पत्र आज 49,250 पौंड में नीलाम हुआ। यह बिक्री पूर्व अनुमान से 7 गुना अधिक है। महात्मा गांधी ने यह पत्र 1922 में साबरमती जेल में लिखा था। अहमदाबाद में जेल में डाले जाने के बाद गांधी ने द्विजेंद्रनाथ को पत्र लिखकर अपने दिल की बात कही थी।
Read Moreपाकिस्तान एसेम्बली में अल्पसंख्यकों के लिए बढ़ेंगी सीटें
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के संघीय मंत्रिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नेशनल और प्रांतीय एसेम्बलियों में सीटे बढ़ाने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की अध्यक्षता में एक बैठक में मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई। सूचना मंत्री कमर जमां कैरा ने संवाददाताओं से कहा कि नेशनल एवं प्रांतीय एसेम्बलियों में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के लिए 11 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में शीघ्र ही संसद में एक विधेयक रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के दृष्टिकोण एवं…
Read Moreजहां बलात्कार है शादी के लिए हथियार
किर्गिस्तान की संसद में इन दिनों दशकों पुरानी परंपरा और कानून व्यवस्था से जुड़े एक मुद्दे पर बहस चल रही है। दरअसल यहां शादी के लिए दुल्हन के अपहरण की परंपरा रही है, लेकिन अब सरकार इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में लाने पर विचार कर रही है। इस विधेयक पर काफी बहस हो रही है, संसद से लेकर समाज तक में खेमेबंदी देखने को मिल रही है। कुछ लोग परंपरा के तौर पर इसे बचाने के पक्ष में हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग इसे गंभीर अपराध मान रहे…
Read Moreक्या अफजल को फांसी नहीं देना चाहती सरकार ?
नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) केंद्र सरकार 11 साल बाद भी संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी देने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो रही। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भरोसा दिला रहे है कि संसद सत्र के बाद अफजल गुरू की दया याचिका पर फैसला लिया जा सकता है लेकिन इससे पहले कानून मंत्रालय की राय लेने का पेंच फंस सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में ही अफजल गुरू की फांसी पर मुहर लगा दी थी, लेकिन पिछले सात साल से उसकी दया याचिका दिल्ली सरकार,…
Read Moreमनाही के बावजूद उत्तर कोरिया का रॉकेट परीक्षण
दक्षिण कोरिया और जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय चेतावनी की अनदेखी करते हुए रॉकेट का परीक्षण किया है। इस रॉकेट को स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 49 मिनट पर पश्चिमी तट से छोड़ा गया। हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये परीक्षण सफल रहा या नहीं। उत्तर कोरिया का कहना है कि ये रॉकेट अंतरिक्ष में एक उपग्रह को ले जाएगा, लेकिन कई देशों का कहना है कि ये परीक्षण हथियारों के निर्माण को छिपाने की कोशिश है। इससे पहले उत्तर कोरिया…
Read More