रूस ने सीरिया को हथियारों आपूर्ति का खंडन किया

रूस ने उन सभी खबरों का खंडन किया है, जिनमें उसके सीरिया को आक्रामक हथियारों की आपूर्ति करने सम्बंधी बातें कही जा रही हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रूसी रक्षा उप-मंत्री एनातोली एंतोनोव ने कहा, ‘जहां तक सीरिया का सम्बंध है, तो उसे रक्षात्मक हथियारों की आपूर्ति करने पर किसी तरह के प्रतिबंध का फैसला नहीं लिया गया है। रूस उसे आक्रामक हथियार उपलब्ध नहीं करा रहा है।’ उन्होंने उन मीडिया खबरों का खंडन भी किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि रूस, सीरिया में स्पेशल टास्क यूनिट…

Read More

तालिबान को राजनीति में लाने के लिये प्रयासरत है पाक और अफगान

काबुल: अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान तालिबानी आतंकवाद को राजनीतिक अभियान में तब्दील करने तथा शांति प्रक्रिया को सफल बनाने की दिशा में प्रयासरत है। अफगानिस्तान सरकार ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने रायटर को बताया कि तालिबानियों को राजनीति की मुख्य धारा से जोडना देश की राजनीतिक प्रक्रिया का एक हिस्सा है और पाकिस्तान इस दिशा में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम आशावादी हैं। हमें विश्वास है वे इस मामले में ईमानदार हैं।’ उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रांस में अफगानी अधिकारियों और तालिबान के वरिष्ठ…

Read More

पाकिस्तान को भड़काना नहीं चाहता भारत: अमेरिकी रिपोर्ट

वाशिंगटन: भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान को सामरिक गहराई से वंचित करना और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वहां उसके हितों पर हमले नहीं किए जाए, लेकिन कोई बड़ी सुरक्षा भूमिका निभा कर पाकिस्तान की भावनाओं को भड़काने में उसकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। अमेरिका की एक संसदीय रिपोर्ट में यह टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो अहम पड़ोसियों के साथ अफगानिस्तान का रूख ‘‘नाजुक संतुलनकारी कृत्य’’ है। अमेरिकी संसद की एक स्वतंत्र शोध शाखा ‘कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस’ की रिपोर्ट में इसके भी ब्योरे हैं…

Read More

भारत से वियतनाम ने मांगी मदद, चीन के कान खड़े

बीजिंग: चीन ने वियतनाम के प्रधानमंत्री की ओर से दक्षिणी चीन सागर से जुड़े विवाद के समाधान में भारत से मदद देने को लेकर की गई अपील पर सावधानी से प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखेंगे। पिछले दिनों वियतनाम के प्रधानमंत्री तान दुंग ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान भारत से कहा था कि दक्षिणी चीन सागर में चीन के साथ विवाद को लेकर आचार संहिता से जुड़ी घोषणा के पूर्ण कार्यान्वयन में वह पूरा समर्थन दे। इस मुद्दे…

Read More

विश्व के अंत की अफवाह फैलाने पर 101 लोग गिरफ्तार

पेइचिंग: चीन में पुलिस ने लगभग 101 लोगों को गिरफ्तार किया है जो 21 दिसंबर को दुनिया का अंत होने संबंधी अफवाहें फैलाकर लोगों को भयभीत कर रहे थे। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज बताया कि पुलिस ने आठ राज्यों से इन लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से ढेरों पर्चे, डी वी डी और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 50 लोगों का संबंध ‘आलमाइटी गाड’ समूह से हैं। गौरतलब हैं कि हाल ही में मिले मायां सभ्यता के अभिलेख के अनुसार इस…

Read More

फिर दो टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान !

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादीर खान ने पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि पाकिस्तान की स्थिति 1971 से भी बदतर हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सामाजिक बुराइयों को जल्द दूर नहीं किया गया तो ‘‘वह दिन दूर नहीं, जब हम एक बार फिर विघटित हो जाएंगे।’’ खान ने ‘न्यूज इंटरनेशनल’ में लिखे अपने आलेख ‘इवेंट्स ऑफ 1971’ में कहा है, ‘‘इस समय देश की हालत 1971 से भी खराब है। यह सभी प्रकार की सामाजिक बुराइयों से त्रस्त है। यदि…

Read More

नासा ने ध्वस्त किए चंद्रमा पर भेजे गए उपग्रह

चांद पर नजर रखने के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए नासा के दो उपग्रहों को जानबूझ कर चांद की सतह पर ध्वस्त कर दिया गया है। ‘ऐब्ब’ और ‘फ्लो’ नाम के ये अंतरिक्ष यान करीब एक साल तक चांद की परिक्रमा करते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को मापने का काम करते रहे हैं। ऐसा उसके आंतरिक हिस्सों के बारे में पता लगाने के लिए किया गया था। वॉशिंग मशीन के आकार के इन दोनों उपग्रहों ने चांद की शानदार और विस्तृत तस्वीरें खींच कर भेजीं थीं। लेकिन बाद में इसका…

Read More

महज कसाब के बयान पर सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा पाक’

नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) नई दिल्ली में कदम रखते ही पाकिस्तानी गृहमंत्री रहमान मलिक ने यह कहकर अपना रुख साफ कर दिया कि लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ भारत के दिए सुबूत पुख्ता नहीं हैं और इस आधार पर सईद की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है तो वहीं दूसरी तरफ अयोध्या ढांचे के ध्वंस का जिक्र कर उन्होंने पाकिस्तान का पुराना राग भी छेड़ दिया है। यहीं नहीं, भारत विरोधी आतंकियों को पाकिस्तानी सरकार के संरक्षण से इन्कार करते हुए उन्होंने इसके लिए सरकार से इतर के कुछ असामाजिक…

Read More

अमेरिकी सदन में सिखों पर हमलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

वाशिंगटन: सिखों पर हमलों के खिलाफ एक निन्दा प्रस्ताव अमेरिका के इलिनोइस सदन में पारित कर दिया गया। यह प्रस्ताव मुख्यत: गत अगस्त में विस्कोंसिन गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी की घटना से संबंधित था। इस घटना में छह सिख श्रद्धालु मारे गए थे। अमेरिका के प्रति अमेरिकी सिख समुदाय की व्यापक प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि विस्कोंसिन नरसंहार और नस्ली भावना से प्रेरित अन्य हमलों ने सिखों और अन्य समुदायों को चिंतित कर दिया है। इस प्रस्ताव में हिंसा की निन्दा करते हुए…

Read More

द्वीप को लेकर चीन-जापान में मन-मुटाव फिर बढ़ा

जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप पर अधिकार को लेकर मन-मुटाव फिर बढ़ गया है। गौरतलब है कि सेनकाकू पर चीन और जापान दोनों ही अपना हक जताते हैं। यहां इंसानी आबादी नहीं है और द्वीप के पास बड़ा नेचुरल गैस रिजर्व है जिस पर चीन और जापान दोनों की नजर हैं। जापान ने चीन के एक विमान के विवादित इलाके में अवैध रूप से घुसने का आरोप लगाया। इसके बाद जापान ने भी अपने आठ एफ-15 फाइटर जेट वहां तैनात कर दिए हैं। हवाई…

Read More