मंदी की आंच रोक पाएंगे ओबामा?

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आनन-फानन में अपनी छुट्टियां कम कर वाशिंगटन वापस आ रहे हैं ताकि अमरीकी अर्थव्यवस्था को मंदी से बचाने के लिए ‘फिस्कल क्लिफ’ के मसले पर कोई फैसला किया जा सके। अगर इस मसले पर कोई समझौता नहीं होता है तो एक जनवरी से कर में इजाफ़ा और खर्च में भारी कटौती जैसे उपाय अमल में आ जाएँगे और अमेरिका में फिर से मंदी के आसार का खतरा मंडरा सकता है। अमेरिका में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों में इस मसले पर अब भी कोई सहमति नहीं…

Read More

भारत-पाक समझौता: पाक न्यायिक आयोग करेगा मुंबई हमले की जांच

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने पांच दिनों तक चली चर्चा के बाद उस न्यायिक आयोग के लिए विचारणीय मुद्दों को अंतिम रूप दे दिया गया है जिसके वर्ष 2008 के मुम्बई आतंकवादी हमले से संबंधित सबूत एकत्रित करने के लिए भारत की यात्रा करने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पाकिस्तानी न्यायिक आयोग के मुम्बई की दूसरी यात्रा के बारे में एक समझौते को बुधवार शाम में जटिल तकनीकी और कानूनी मुद्दों पर कई दौर की चर्चा के बाद अंतिम रूप प्रदान कर…

Read More

अमेरिका में तूफान से सात मरे

शिकागो: मैक्सिको की खाड़ी से ग्रेट लेक्स तक आए एक भीषण तूफान में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 2,000 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर सके। तूफान, तेज हवाओं, हाड़ कंपा देने वाली ठंड और खराब मौसम के कारण सड़कों की बुरी हालत की वजह से लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई और वह क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए यात्रा पर नहीं निकल सके। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि बर्फ से ढकी सड़कों के कारण यात्रा करना खतरनाक…

Read More

एसयू-34 युद्धक विमान तैनात करेगा रूस

मास्को: रूस का कहना है कि वह वोरोनेज शहर के नजदीक हवाई ठिकाने पर अग्रिम पंक्ति के पाचं एसयू-34 युद्धक विमान तैनात करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एसयू-34 आधुनिक युद्धक विमान है, जो 1,900 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ चार हजार किलोमीटर के क्षेत्र में निशाना साधने में सक्षम है। रशियन वेस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, ‘‘पांच एसयू-34 युद्धक विमानों को नोवोसिबिस्र्क विमान निर्माण कारखाने से वोरोनेज भेज दिया गया है।’’ अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी रूस में स्थित नोवोसिबिस्र्क कारखाने से कुल…

Read More

सेना बनी हत्यारों का गिरोह’

सीरिया के एक प्रमुख सैन्य कमांडर ने राष्ट्रपति बशर अल असद का साथ छोड़ते हुए देश की सेना पर कत्ल करने वाले गिरोह में तबदील हो जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सेना राष्ट्र की रक्षा करने के अपने मूल मकसद से भटक गई है। सीरियाई मिलिट्री पुलिस के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अल अजीज अल शलाल अब राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ चल रहे विद्रोह से जुड़ गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह सीमा पार कर तुर्की पहुंच गए हैं। सीरिया में पिछले…

Read More

जब क्रिसमस पर घंटे नहीं बम गूंजे

अमेरिका के बी-52 बम वर्षकों ने 40 वर्ष पहले क्रिसमस के मौके पर अपने सबसे बड़े अभियान को अंजाम दिया था जब उन्होंने उत्तर वियतनाम में बीस हजार टन विस्फोटक गिराकर भारी तबाही मचाई थी। इस घटना में एक हजार से ज़्यादा वियतनामी नागरिक मारे गए थे। इस कार्रवाई ने उत्तर वियतनाम को तोड़कर रख दिया और एक महीने के भीतर ही शांति समझौता हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन वियतनाम युद्ध से जल्दी छुटकारा पाना चाहते थे क्योंकि वियतनाम की ताकत से अमेरिका की ज़मीनी फ़ौजों को भारी नुकसान…

Read More

पाकिस्तान में निजी संदेशों पर सरकार की नजर

पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली ने फेयर ट्रायल बिल 2012 आम सहमति से पारित किया है। इसमें आम लोगों के बीच संचार के विभिन्न साधनों के जरिए होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड करने की मंजूरी दी गई है। मुख्य विपक्षी दलों ने इसमें 32 संशोधन सुझाए जिन्हे मंजूर कर लिया गया। इनमें आशंका जताई गई है कि खुफिया एजेंसी इस शक्ति का दुरुपयोग कर सकती हैं। ये बिल अब मंजूरी के लिए संसद के उच्च सदन सीनेट में जाएगा जहां पारित होने के बाद इसे अंतिम मंजूरी…

Read More

मिस्र ने अपनाया नया संविधान

काहिरा: मिस्र के अवाम ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी तथा उनके दल द्वारा तैयार किये गये इस्लामी संविधान को भारी बहुमत से अपनी मंजूरी दे दी है। मिस्र की सर्वोच्च निर्वाचन समिति के न्यायमूर्ति समीर अबू अल मात्ती ने कल कहा कि दो चरणों में हुई मतदान के बाद संविधान के पक्ष में 63.8 फीसदी मत पडे तथा 32.9 फीसदी मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में शिरकत की। उन्होंने कहा, ‘हमने सभी शिकायतों की अच्छी तरह से जांच कर ली है।’ उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने इस संविधान को ‘इस्लामी’ करार देते…

Read More

गुस्से में स्कूली बच्च़ों पर चढ़ाई कार, 13 घायल

बीजिंग: चीन में अपनी बेटी की हत्या पर अदालत के फैसले से नाराज एक व्यक्ति ने गैस टैंक और पटाखों से लदी अपनी कार 23 स्कूली छात्रों के एक समूह पर चढ़ा दी जिससे मिडल स्कूल के 13 बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 48 वर्षीय यिन ताइजुन ने अपनी कार हेबेई प्रांत में फेंगनिंग की मांचू स्वायत्तशासी काउंटी में फेंगनिंग नंबर 1 मिडल स्कूल के छात्रों के समूह पर चढ़ा दी। ताइजुन तलाकशुदा है और उसके पास कोई पक्की नौकरी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि ताइजुन…

Read More

पाकिस्तान न्यायिक आयोग का मुंबई दौरे पर समझौता अधर में लटका

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान मुंबई हमले को लेकर सबूत एकत्र करने के लिए अगले साल एक न्यायिक आयोग के संभावित मुंबई दौरे से जुड़े विचारणीय मुद्दों को अंतिम रूप नहीं दे सके हैं, हालाकि इस संदर्भ में बीते पांच दिनों तक गहत बातचीत हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पाकिस्तान के दूसरे न्यायिक आयोग के मुंबई का दौरा करने को लेकर समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है क्योंकि कई जटिल तकनीकी और कानूनी मुद्दे हैं। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष गुरुवार से बातचीत…

Read More